1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला एशिया कप: भारत की 12 खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद चीनी ताइपे के खिलाफ रद्द

महिला एशिया कप: भारत की 12 खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद चीनी ताइपे के खिलाफ रद्द

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 23, 2022 08:15 pm IST,  Updated : Jan 23, 2022 08:15 pm IST

कोविड-19 के कई पॉजिटिव मामलों के कारण भारत ग्रुप ए मैच में चीनी ताइपे के खिलाफ जरूरी न्यूनतम 13 खिलाड़ियों के नाम देने में विफल रहा

कोविड के कारण भारत-चीनी ताइपे का मैच रद्द- India TV Hindi
कोविड के कारण भारत-चीनी ताइपे का मैच रद्द Image Source : TWITTER/AFCASIANCUP

Highlights

  • एशियाई कप का ग्रुप ए मैच शुरू होने से चंद मिनट पहले ही रद्द कर दिया गया
  • भारतीय टीम की 12 खिलाड़ी कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पायी गयीं
  • मेजबानों के क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीद भी धूमिल

रविवार को भारत का चीनी ताइपे के खिलाफ एएफसी महिला एशियाई कप का ग्रुप ए मैच शुरू होने से चंद मिनट पहले ही रद्द कर दिया गया। घरेलू टीम की 12 खिलाड़ी कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पायी गयीं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को इसकी पुष्टि की। जिसके बाद एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने भी एक बयान जारी किया। 

एएफसी ने बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 के कई पॉजिटिव मामलों के कारण भारत ग्रुप ए मैच में चीनी ताइपे के खिलाफ जरूरी न्यूनतम 13 खिलाड़ियों के नाम देने में विफल रहा। ’’ ग्रुप ए के इस मैच के नहीं होने का मतलब है कि मेजबानों की 12 देशों के इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीद भी धूमिल हो गयी है। यह मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना था। टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में भारत को ईरान से गोलरहित ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था और इस मैच से पहले भी टीम में दो कोविड-19 पॉजिटिव मामले सामने आये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल