1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. DoT ने यूजर्स का काम किया आसान, अब इस नए नंबर से आएंगे सही वित्तीय कॉल, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक

DoT ने यूजर्स का काम किया आसान, अब इस नए नंबर से आएंगे सही वित्तीय कॉल, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 29, 2024 09:12 am IST,  Updated : May 29, 2024 09:12 am IST

DoT ने वित्तीय फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए बड़ी तैयारी कर ली है। यूजर्स को सही और गलत नंबर से आने वाले कॉल्स का पता आसानी से चल सके इसके लिए दूरसंचार विभाग ने फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स और संस्थानों के लिए नई नंबर सीरीज की घोषणा की है, जिसकी मदद से यूजर्स को सही और फ्रॉड कॉल की पहचान करने में मदद होगी।

DoT- India TV Hindi
DoT Image Source : FILE

DoT ने यूजर्स के लिए वित्तीय सेवाओं, इंश्योरेंस कंपनियों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों के सही कॉल की पहचान करना आसान बना दिया है। दूरसंचार विभाग ने सरकारी, नियामकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा की जाने वाली सर्विस और लेनदेन संबंधी फोन कॉल के लिए नई नंबर सीरीज की घोषणा की है। इसके लिए दूरसंचार विभाग ने 160 से शुरू होने वाली 10 अंकों वाली एक अलग नंबर की सीरीज अलॉट की है। दूरसंचार विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

फ्रॉड कॉल की पहचान होगी आसान

दूरसंचार विभाग ने बताया कि 10 अंकों वाली यह नई नंबर सीरीज इस तरह से तैयार की गई है कि दूरसंचार ग्राहकों को कॉल करने वाली एजेंसी के साथ टेलीकॉम ऑपरेटर और कॉल करने वाली जगह का भी पता लग जाएगा, जिससे वित्तीय फ्रॉड को रोका जा सकेगा। DoT ने अपने आदेश में कहा कि Telecom Commercial Communication Customer Preference Regulations (TCCCPR, 2018) के तहत विशेष रूप से सर्विस और लेन-देन संबंधी फोन कॉल के लिए एक अलग नंबर वाली सीरीज, जो 160 से शुरू होती है, उसे आवंटित करने का फैसला लिया गया है।

दूरसंचार विभाग का यह कदम सरकारी विभाग और विनियमित संस्थाओं द्वारा की गई कॉल और सरकारी अधिकारी बनकर की जाने वाली धोखाधड़ी को रोकने में मदद करेगा। नई सीरीज की वजह से यूजर्स के लिए यह पहचानाना आसान हो जाएगा कि आने वाला कॉल किसी वित्तीय संस्था द्वारा किया गया है या फिर किसी ठग द्वारा किया गया है। यूजर्स इन दोनों कॉल्स के बीच आसानी से फर्क कर सकेंगे।

160 सीरीज के नए नंबर होंगे अलॉट

DoT का कहना है कि यह नई नंबर सीरीज सरकार और वित्तीय नियामकों के लिए 1600ABCXXX के तौर पर जारी की जाएगी, जिसमें AB टेलीकॉम सर्किल का कोड होगा। उदाहरण के तौर पर दिल्ली के लिए 11, मुंबई के लिए 22, कोलकाता के लिए 33 और चेन्नई के लिए 44 होगा। वहीं, C की जगह पर टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर का कोड और XXX की जगह पर 000 से लेकर 999 के बीच का अंक होगा।

वहीं, RBI, SEBI, EPFO, PFRDA, IRDA आदि सरकारी संस्थानों से विनियमित होने वाली वित्तीय संस्थाओं के लिए 10 अंक का नया नंबर 1601ABCXXX के तौर पर जारी किया जाएगा। DoT किसी भी वित्तीय संस्थान को यह नंबर आवंटित करने से पहले हरेक इकाई को पूरी तरह से वेरिफाई करेगा। इसके अलावा यह नंबर लेने के लिए संस्थानों के संबंधित इकाई से एक शपथ-पत्र लेना होगा कि वह इस सीरीज के तहत आवंटित नंबर का इस्तेमाल सर्विस और लेनदेन की कॉल के लिए ही करेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक