1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. प्रेमी की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हैदराबाद में की आत्महत्या

प्रेमी की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हैदराबाद में की आत्महत्या

 Published : Oct 04, 2023 07:22 pm IST,  Updated : Oct 04, 2023 07:22 pm IST

लड़की एक बेकरी में सेल्स गर्ल के तौर पर काम करती थी। उसकी दोस्ती सलमान नामक व्यक्ति से थी, जो उसी बेकरी में काम करता था। उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया और वे शादी करना चाहते थे।

मृतका का फाइल फोटो- India TV Hindi
मृतका का फाइल फोटो Image Source : IANS

हैदराबाद: पंजाब की एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के आत्महत्या करने के दो दिन बाद हैदराबाद में आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय नेहा ने गाचीबाउली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत नानकरामगुडा में एक हॉस्टल में फांसी लगा ली। लड़की इसी हॉस्टल में रहती थी। पुलिस के मुताबिक, वह एक बेकरी में सेल्स गर्ल के तौर पर काम करती थी। उसकी दोस्ती सलमान नामक व्यक्ति से थी, जो उसी बेकरी में काम करता था। उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया और वे शादी करना चाहते थे।

सलमान के सुसाइड से सदमे मे आ गई थी नेहा

दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर बेकरी प्रबंधन ने सलमान को नौकरी से निकाल दिया। उसके माता-पिता ने भी नेहा से शादी करने के उनके प्रस्ताव का विरोध किया था। इससे परेशान होकर बालापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वेंकटपुरम निवासी सलमान ने 1 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली। सलमान की आत्महत्या के बारे में पता चलने के बाद नेहा सदमे में आ गई।

पंखे से लटका मिला शव
मंगलवार को, जब हॉस्टल में नेहा के रूममेट उसे जॉब पर चलने के लिए कहने गए तो उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया था। इसके बाद हॉस्टल के एक कर्मचारी ने कमरा साफ करने के लिए दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो लड़की पंखे से लटकी हुई थी। कर्मचारी ने इसकी जानकारी हॉस्टल प्रबंधन को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया। गाचीबोवली पुलिस ने मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरू की। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।