दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले AAP को बड़ा झटका लगा है। महरौली विधायक नरेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पक्ष में अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो किया और आप के लिए मतदान की अपील की।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जंगपुरा विधानसभा सीट पर इस बार दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक प्रवीण कुमार का टिकट काटकर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को यहां से उम्मीदवार बनाया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने भरी सभा में कहा कि यह मोदी गारंटी है कि एक-एक झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का काम भाजपा करेगी।
छतरपुर सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का कब्जा रह चुका है। वर्तमान समय में यह सीट आप के पास है। पिछले चुनाव में बीजेपी यह सीट मामूली अंतर से हार गई थी।
लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर इस बार चुनाव मुकाबला बेहद दिलचस्प देखा जा रहा है। जहां बीजेपी इस सीट को बरकरार रखना चाहती है वहीं, आम आदमी पार्टी इस सीट को फिर से हासिल करना चाहती है।
संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने घर बनाने की अनुमानित लागत कुछ और निकाली थी, लेकिन टेंडर उससे ज्यादा कीमत पर दिया। इसके बाद भी घर की लागत बढ़ती गई।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। तीनों पार्टियों ने किसे, कहां से चुनावी मैदान में उतारा है? देखें पूरी लिस्ट...
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सभी पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18000 रुपये देने का ऐलान किया है। पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना के तहत कल (31 दिसंबर) से ही आवेदन किया जा सकता है।
दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना पर बवाल के एलजी वीके सक्सेना ने जांच के आदेश दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पहले ही इस योजना पर सवाल खड़े कर चुके हैं।
अरविंद केजरीवाल ने एक बयान में दावा किया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को जल्द ही एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि कुछ लोग सरकार की महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना जैसी कल्याणकारी पहल की घोषणा से परेशान हैं।
महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की 18 साल से ऊपर की महिला को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे। वहीं, संजीवनी योजना के जरिए दिल्ली के 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त इलाज मिलेगा।
डीएसजीएमसी सदस्य सरदार बलबीर सिंह दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
नरेश यादव पर कुरान बेअदबी के आरोप लगे है और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में उनका विरोध हो रहा था। इसके बाद उन्होंने खुद चुनाव न लड़ने का फैसला किया। उनकी जगह महेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं दिल्ली की जनता के लिए दो बड़ी घोषणाएं करने आया हूं। दोनों घोषणाएं महिलाओं के लिए हैं। मैंने वादा किया था कि मैं हर महिला को 1,000 रुपये दूंगा। यह प्रस्ताव पारित हो गया।
आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने संकेत दिया है कि वह इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने कहा है कि वह पार्टी में ही रहकर कुछ और काम करेंगे।
दिल्ली में चुनाव से पहले स्पीकर राम निवास गोयल ने चुनाव राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने केजरीवाल को भी पत्र लिखा है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के नेता ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली है। इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में चार में से तीन सीटों पर बीजेपी की जमानत जब्त हो गई। अब जनता को तय करना है कि दिल्ली में कितनी सीटों पर बीजेपी की जमानत जब्त होगी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़