अहमदाबाद विमान हादसे की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। ब्लैक बॉक्स में क्या मिला है? इसकी जांच कहां तक पुहंची है? DGCA और एयर इंडिया द्वारा ये कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। संसद की एक समिति ने नागरिक विमानन मंत्रालय से कई सवाल किए हैं।
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने एयर इंडिया विमान हादसे के मामले में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है। बता दें कि इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों समेत कुल 297 लोगों की मौत हो गई है।
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने एयरलाइन कर्मचारियों को एक आंतरिक पोस्ट में जानकारी दी। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
AISATS के गुरुग्राम कार्यालय में हुई पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त किया है। वहीं कंपनी ने चार कर्मचारियों को कथित तौर पर इस्तीफा देने के लिए कहा है।
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद विमानन नियामक डीजीसीए की तरफ पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच डीजीसीए द्वारा की गई जांच में देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों और विमानों में खामियां पाई गई हैं।
विमान हादसे के मलबे से ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। वहीं, अब इस मलबे को मेडिकल कॉलेज के छात्रावास अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ले जाया जा रहा है।
एयर इंडिया प्लेन क्रैश में गुजराती फिल्म निर्माता महेश कलावाडिया उर्फ महेश जीरावाला के निधन की पुष्टि हो गई है। डीएनए टेस्ट के बाद उनकी पहचान हुई, जिसके बाद उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की गई।
अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को जेपी नड्डा, भूपेंद्र पटेल और सीआर पाटिल सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। नड्डा ने उन्हें भाजपा की विचारधारा का प्रतीक बताया।
एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद के मेघाणी नगर में स्थित मेडिकल कॉलेस के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गई थी।
अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद ब्लैक बॉक्स की जांच कहां होगी इसे लेकर अब भी संशय बना हुआ है। इस बीच मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला विमान दुर्घटना जांच ब्यूरों द्वारा लिया जाएगा।
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि हादसे वाली जगह से 318 बॉडी पार्ट्स मिले हैं। मलबे से 100 के करीब मोबाइल फोन भी मिले हैं। सभी चीजों की जांच की जा रही है और 2-3 दिन में मौतों का सही आंकड़ा सामने आ सकता है।
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में कुल 297 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद अब तक 208 मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जा चुकी है।
एयर इंडिया के कैप्टन और सुमित सभरवाल के सहयोगी कपिल कोहल के लिए उस वक्त अपने आंसूओं पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था जब उनके मित्र का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। कोहल ने बताया कि उन्हें कैप्टन सभरवाल की मुस्कान की सबसे ज्यादा याद आती है।
Ahmedabad Plane crash: मेस की बिल्डिंग से विमान के टकराते ही भीषण आग लग गई थी। वहां आसपास मौजूद जो लोग सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे उनमें 56 साल के राजू पटेल भी थे।
एयर इंडिया के विमान से यात्रा कर रहीं सांसद सुप्रिया सुले ने एयरलाइंस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एयर इंडिया पर कोई सहायता नहीं करने और खराब सर्विस का आरोप लगाया है।
Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया का विमान जिस जगह पर गिरा, उससे कुछ ही दूरी पर एक हॉस्टल की बिल्डिंग से छात्र कूदते हुए दिखे हैं। देखते ही देखते आसपास का पूरा इलाका काले धुएं के चपेट में आ गया।
मेघानी नगर की कई जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन आज पंचतत्व में विलीन हो गए। सुमित सभरवाल के पिता की उम्र 88 साल है। जॉब की वजह से वह उनके साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पा रहे थे। हाथ जोड़कर अंतिम विदाई देते हुए पिता का टूटा हुआ दिल हर किसी की आंखों को नम कर गया।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने एक बेटे के उस अधूरे सपने को भी तोड़ दिया है, जो अपने बूढ़े पिता की सेवा में समर्पित होना चाहता था। कैप्टन सुमित सभरवाल कई बार कहते थे कि अब रिटायरमेंट लेकर पिता का ख्याल रखना है।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान अमित शाह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता वहां मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार एक शख्स फेसबुक पर लाइव था, जब यह हादसा हुआ। इस फेसबुक लाइव में हादसा होने के पहले से लेकर विमान में आग लगने तक का वीडियो कैद हो गया है। आइये जानते हैं इसका पूरा सच क्या है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़