AIR INDIA PLANE CRASH
-
अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए 208 मृतकों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे गए 170 लोगों के शव
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में कुल 297 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद अब तक 208 मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जा चुकी है।
राजस्थान | Jun 18, 2025 09:05 pm IST -
सिर्फ दो जोड़ी कपड़े, दो जोड़ी चप्पल-जूते... सहकर्मी ने सुनाई पायलट सुमित सभरवाल की सादगी भरी जिंदगी की कहानी
एयर इंडिया के कैप्टन और सुमित सभरवाल के सहयोगी कपिल कोहल के लिए उस वक्त अपने आंसूओं पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था जब उनके मित्र का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। कोहल ने बताया कि उन्हें कैप्टन सभरवाल की मुस्कान की सबसे ज्यादा याद आती है।
महाराष्ट्र | Jun 18, 2025 10:44 am IST -
Advertisement
-
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: सोना, कैश, भगवद् गीता... चश्मदीद ने बताया हादसे वाली जगह से क्या-क्या मिला?
Ahmedabad Plane crash: मेस की बिल्डिंग से विमान के टकराते ही भीषण आग लग गई थी। वहां आसपास मौजूद जो लोग सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे उनमें 56 साल के राजू पटेल भी थे।
राष्ट्रीय | Jun 18, 2025 08:26 am IST -
'कोई सहायता नहीं, खराब सर्विस...' एयर इंडिया पर क्यों भड़क उठीं सुप्रिया सुले? एविएशन मंत्री से की शिकायत
एयर इंडिया के विमान से यात्रा कर रहीं सांसद सुप्रिया सुले ने एयरलाइंस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एयर इंडिया पर कोई सहायता नहीं करने और खराब सर्विस का आरोप लगाया है।
राजनीति | Jun 17, 2025 10:47 pm IST -
Advertisement
-
अहमदाबाद प्लेन हादसे का सबसे नया VIDEO, आग की लपटों और धुएं के गुबार के बीच बिल्डिंग से कूदते दिखे छात्र
Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया का विमान जिस जगह पर गिरा, उससे कुछ ही दूरी पर एक हॉस्टल की बिल्डिंग से छात्र कूदते हुए दिखे हैं। देखते ही देखते आसपास का पूरा इलाका काले धुएं के चपेट में आ गया।
गुजरात | Jun 17, 2025 02:48 pm IST -
कांपते हाथ, आंखों में आंसू... पायलट बेटे को विदाई देते सुमित सभरवाल के पिता का यह VIDEO रुला देगा
मेघानी नगर की कई जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन आज पंचतत्व में विलीन हो गए। सुमित सभरवाल के पिता की उम्र 88 साल है। जॉब की वजह से वह उनके साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पा रहे थे। हाथ जोड़कर अंतिम विदाई देते हुए पिता का टूटा हुआ दिल हर किसी की आंखों को नम कर गया।
महाराष्ट्र | Jun 17, 2025 02:16 pm IST -
Advertisement
-
पायलट सुमित सभरवाल पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से परिजनों ने दी अंतिम विदाई; VIDEO
अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने एक बेटे के उस अधूरे सपने को भी तोड़ दिया है, जो अपने बूढ़े पिता की सेवा में समर्पित होना चाहता था। कैप्टन सुमित सभरवाल कई बार कहते थे कि अब रिटायरमेंट लेकर पिता का ख्याल रखना है।
महाराष्ट्र | Jun 17, 2025 02:50 pm IST -
पूर्व CM विजय रूपाणी का हुआ अंतिम संस्कार, अमित शाह समेत वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान अमित शाह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता वहां मौजूद रहे।
गुजरात | Jun 16, 2025 11:38 pm IST -
Advertisement
-
Fact Check: एयर इंडिया के विमान में बैठे शख्स के Facebook Live में कैद हुई हादसे की घटना? जानें वायरल वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार एक शख्स फेसबुक पर लाइव था, जब यह हादसा हुआ। इस फेसबुक लाइव में हादसा होने के पहले से लेकर विमान में आग लगने तक का वीडियो कैद हो गया है। आइये जानते हैं इसका पूरा सच क्या है।
फैक्ट चेक | Jun 16, 2025 11:45 pm IST -
UAE में भारतीय डॉक्टर ने किया ऐलान, अहमदाबाद हादसे के पीड़ितों के लिए की सहायता राशि की घोषणा
यूएई में रहने वाले भारतीय डॉक्टर शमशीर वायलिल ने अहमदाबाद हादसे के बाद सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने पीड़ितों के लिए छह करोड़ रुपये की राशि प्रदान करने की बात कही।
एशिया | Jun 16, 2025 07:15 pm IST -
Advertisement
-
विमान हादसा: पूर्व CM रूपाणी समेत 120 के शव परिवार को सौंपे गए, DNA से 162 मृतकों की हुई पहचान
विमान हादसे में मृतकों के शवों को पहचानने में काफी दिक्कत आ रही है। मृतकों का शरीर पूरी तरह जल गया है। इस कारण उनका DNA का मिलान कर शव की शिनाख्त की जा रही है।
गुजरात | Jun 17, 2025 05:49 pm IST -
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जिंदा बचे रमेश विश्वास का नया VIDEO, मोबाइल फोन के साथ बाहर आते दिखे
अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में सीट नंबर 11A पर बैठे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश कुमार विश्वास इस हादसे से सुरक्षित बच गए जो कि एक चमत्कार के तौर पर देखा जा रहा है। उनका अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह क्रैश साइट से बाहर आते दिख रहे हैं।
राष्ट्रीय | Jun 16, 2025 12:58 pm IST -
Advertisement
-
प्लेन क्रैश के बाद से फिल्ममेकर लापता, आखिरी लोकेशन घटनास्थल से 700 मीटर दूर, परिवार ने दिए DNA सैंपल
फिल्म मेकर ने दोपहर 1.14 बजे पत्नी को फोन करके बताया कि वह घर आ रहे हैं। हालांकि, जब घर नहीं पहुंचे तो पत्नी उनके फोन पर कॉल किया, लेकिन वह स्विच ऑफ था। उनके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन से पता चला कि वह दुर्घटनास्थल से 700 मीटर दूर थे।
गुजरात | Jun 16, 2025 10:12 am IST -
पूर्व CM विजय रूपाणी का आज होगा अंतिम संस्कार, अब तक इतने मृतकों के DNA सैंपल मैच; विमान हादसे में गई थी जान
जैसे-जैसे परिजनों के साथ मृतदेह की डीएनए सैंपल रिपोर्ट मैच हो रही है उसके बाद परिजनों को फोन करके बताया जा रहा है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई थी। डीएनए सैंपल मैच होने के बाद रूपाणी के पार्थिव शरीर का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गुजरात | Jun 16, 2025 08:41 am IST -
Advertisement
-
एयर इंडिया विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स भी मिला, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से सामने आएगा हादसे का सच
प्लेन हादसे के बाद से मलबे की लगातार खंगाला जा रहा है। रविवार को मलबे से दूसरा ब्लैक बॉक्स मिला है। इस डिवाइस को जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही हादसे के वजह की अहम जानकारी सामने आ सकती है।
गुजरात | Jun 16, 2025 09:00 am IST -
अहमदाबाद विमान हादसा: प्लेन के मलबे से उठती आग की विशाल लपटें, बेहद नजदीक का VIDEO आया सामने
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद दुर्घटनास्थल पर लगी भीषण आग का एक बेहद नजदीक का वीडियो सामने आया है, जिसमें प्लेन के मलबे से उठती हुई आग की विशाल लपटें दिखाई दे रही हैं।
गुजरात | Jun 16, 2025 12:04 am IST -
Advertisement
-
Ahmedabad Plane Crash: DNA टेस्ट में 90 मृतकों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे गए 33 शव
Ahmedabad Plane Crash: डीएनए परीक्षण के जरिए 90 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 33 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।
गुजरात | Jun 15, 2025 10:57 pm IST -
एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद PMO की टीम पहुंची अहमदाबाद, CM-DGP के साथ होंगी अहम बैठकें
एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद PMO की टीम अहमदाबाद पहुंची है। पीएमओ की टीम गुजरात में दो दिनों तक रहेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री और डीजीपी के साथ अहम बैठकें होंगी।
गुजरात | Jun 15, 2025 07:45 pm IST -
"Thrust not achieved... Mayday! Mayday" अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पायलट के आखिरी शब्द, जानें इनके मायने
शायद पायलट ने ज्यादा थ्रस्ट देकर कोशिश की कि विमान रेजिडेंशियल इलाके से थोड़ा आगे निकल जाए ताकि नुकसान कम हो। इसके बाद पायलट का एटीसी से संपर्क टूट गया और विमान मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकराने के साथ ही आग की लपटों से घिर गया।
राष्ट्रीय | Jun 15, 2025 02:34 pm IST -
Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रुपाणी का DNA हो गया मैच, विमान हादसे में हो गई थी मौत
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी की भी मौत हो गई थी। उनके डीएनए मैच होने की पुष्टि हो गई है। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने इसकी पुष्टि की है।
गुजरात | Jun 15, 2025 01:42 pm IST