AMRITSAR
-
पंजाब: तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, एक बच्ची समते 3 की मौत
बस की टक्कर से बाइक में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने स्कूल बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।
पंजाब | Jul 29, 2024 11:23 pm IST -
अमृतसर रेलवे स्टेशन से 1 KM दूर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग, पता चलते ही यात्रियों के बीच मचा हड़कंप
अमृतसर-हावड़ा मेल के एक डिब्बे में शनिवार शाम आग लग गई। दिल्ली जा रही ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, तभी अमृतसर के जोरा फाटक के पास एक डिब्बे में आग लग गई।
पंजाब | Jul 14, 2024 10:36 am IST -
Advertisement
-
उड़ता पंजाब... 'ड्रग्स के नशे में' सड़क पर झूमती लड़की का VIDEO वायरल, BJP नेता ने मान सरकार पर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लड़की का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सड़क पर नशे में दिख रही है। उन्होंने आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप नेताओं की सीधी संलिप्तता से पंजाब में नशा बेचा जा रहा है।
पंजाब | Jun 25, 2024 08:40 am IST -
प्रेग्नेंट पत्नी को चारपाई से बांधा, फिर लगा दी आग, तड़प तड़पकर हुई मौत, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
पुलिस के मुताबिक दोनों पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को दोनों में एक बार फिर तीखी बहस हुई और गुस्साए पति ने पत्नी को चारपाई से बांधकर आग लगा दी।
क्राइम | Apr 21, 2024 11:04 am IST -
Advertisement
-
'वहां मैं सुदामा बनकर जाऊंगा', जालंधर की लोकसभा सीट पर नाम का ऐलान होने के बाद बोले पूर्व सीएम
जालंधर की लोकसभा सीट पर नाम की घोषणा होने के बाद आज चरणजीत सिंह चन्नी अमृतसर के गोल्डेन टेम्पल पहुंचे। यहां उन्होंने जीत के लिए प्रार्थना की।
पंजाब | Apr 15, 2024 10:29 am IST -
Amritsar Crime News: नशे के आदी युवक ने मां, भाभी और भतीजे की कर डाली हत्या, सदमे में परिजन
Amritsar के कंडोवाली गांव में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने ढाई साल के बच्चे समेत अपनी मां और भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपित Amritpal ने वारदात को धारधार हथियार से अंजाम देने के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
न्यूज़ | Apr 05, 2024 01:05 pm IST -
Advertisement
-
26 जनवरी पर आ रही हैं 3 दिन की छुट्टियां, घूम आएं जलियांवाला बाग से लेकर वाघा बॉर्डर
Places to visit in amritsar: 26 जनवरी को शुक्रवार है और इसके बाद शनिवार और रविवार। ये तीनों दिनों को आप लॉन्ग वीकेंड बनाकर कहीं घूमने जा सकते हैं। ऐसे में आप दिल्ली से अमृतसर जा सकते हैं।
सैर-सपाटा | Jan 16, 2024 05:25 pm IST -
अमृतसर में पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर अमृतपाल सिंह ढेर, एक पुलिस कर्मचारी घायल
पंजाब पुलिस और गैंगस्टर अमृतपाल सिंह अमरी के बीच मुठभेड़ हुई। हत्या के चार मामलों में वांछित अमरी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में गैंगस्टर की मौत हो गई।
पंजाब | Dec 20, 2023 02:10 pm IST -
Advertisement
-
अमृतसर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, बेटे को बचाने गए पिता को गोलियों से भूना; घटना CCTV में हुई कैद
अमृतसर से फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां के जंडियाला गुरु के बाजार में हमलावरों ने जमकर गोलियां चलाई। फायरिंग की घटना में एक शख्स की मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पंजाब | Dec 07, 2023 08:21 am IST -
वाघा बॉर्डर पार कर भारत आई पाकिस्तानी दुल्हन, हिंदुस्तानी दूल्हे के साथ रचाएगी शादी
भारत सरकार की ओर से वीजा मिलने के बाद पाकिस्तानी दुल्हन आज हिंदुस्तान में प्रवेश की। अपने मंगेतर कोलकाता के रहने वाले समीर खान से निकाह करने के लिए जावरिया खानम भारत पहुंची हैं।
राष्ट्रीय | Dec 05, 2023 02:00 pm IST -
Advertisement
-
अमृतसर में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप, मामले की जांच शुरू
पंजाब पुलिस के एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिसकर्मी की पहचान एएसआई सरूप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक पुलिसकर्मी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू हो चुकी है।
पंजाब | Nov 17, 2023 12:55 pm IST -
दिवाली के मौके पर गोल्डन टेम्पल में उमड़ी भीड़, 'बंदी छोड़ दिवस' पर आशीर्वाद लेने पहुंचे लोग
रविवार को सुबह करीब 9 बजे से ही स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। हजारों लोग स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।
पंजाब | Nov 12, 2023 07:02 pm IST -
Advertisement
-
बेअदबी मामले में पूरा गांव दोषी, श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने का आदेश
तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह ने पटियाला के गांव मोहलगढ़ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप के पन्ने फटने से हुई बेअदबी के मामले में पूरे गांव को तलब किया।
पंजाब | Oct 22, 2023 04:57 pm IST -
अमृतसर की दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की झुलसकर मौत, कई मजदूर लापता
पंजाब के अमृतसर में एक फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ये दवाइयों की फैक्ट्री है। इस आग में चार लोगों की मौत हो गई है और अभी भी कई मजदूर लापता हैं। कई सारे परिजन अपनों को ढूंड रहे हैं। फायर अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में एल्कोहल स्टोर था।
पंजाब | Oct 06, 2023 09:17 am IST -
Advertisement
-
स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, मत्था टेका-लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोकर सेवा भी की
अमृतसर जाने से पहले भी राहुल गांधी आम लोगों से जुड़ने के लिए कई काम कर रहे हैं। गुरुवार को राहुल दिल्ली के कीर्तिनगर में फर्नीचर मार्केट में गए थे। इससे कुछ दिनों पहले वह आनंद विहार स्टेशन पर कुलियों से मिलने भी पहुंचे थे।
राजनीति | Oct 02, 2023 04:31 pm IST -
पंजाब में बीएसएफ ने मार गिराया क्वाडकॉप्टर ड्रोन, बरामद हुई आधा किलो हेरोइन
अमृतसर जिले के राजाताल गांव के पास बीएसएफ के जवानों ने एक संदिग्ध ड्रोन मार गिराया है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के पीआरओ ने बताया कि बरामद किया गया ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर है और बरामद हेरोइन का कुल वजन 0.545 किलोग्राम है।
पंजाब | Sep 29, 2023 04:18 pm IST -
Advertisement
-
लापता बेटी घर लौटी तो गुस्साए पिता ने कर दिया कत्ल, बाइक से शव बांध पूरे गांव में घसीटा; वारदात CCTV में कैद
लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। इस दौरान परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन गुरुवार की दोपहर अचानक ही वह घर लौट आई।
पंजाब | Aug 11, 2023 09:56 am IST -
इस अनोखे Tea Stall पर आया आनंद महिंद्रा का दिल, बरगद के पुराने पेड़ के नीचे 40 साल से चाय पिला रहे हैं ये दादाजी
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक अनोखी चाय की दुकान का वीडियो है। इस चाय की दुकान को 150 साल पुराने बरगद के पेड़ की जटाओं के अंदर बनाया गया है जिसे पिछले 40 साल से एक बुजुर्ग चला रहे हैं।
वायरल न्यूज | Jul 24, 2023 06:58 pm IST -
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी अरेस्ट, इस मामले में विजिलेंस ने की गिरफ्तारी
साल 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे और चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ओपी सोनी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।
पंजाब | Jul 09, 2023 10:23 pm IST -
पाकिस्तान को फिर करारा जवाब, BSF ने अमृतसर सेक्टर में मार गिराया ड्रोन, इस साल कुल 27 को किया नेस्तनाबूद
बीएसएफ ने एकबार फिर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। इस तरह इस साल मारे गए ड्रोन की संख्या 27 पहुंच गई है।
राष्ट्रीय | Jul 09, 2023 12:01 pm IST