BOAT CAPSIZE
-
MP के शिवपुरी में नाव पलटने के बाद आज 7 शव मिले, एक किशोरी लापता; सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे थे
शिवपुरी जिले के रजावन गांव के 15 लोग मंगलवार शाम करीब 5 बजे नाव से डैम के बीच बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। सबसे पहले नाव पर सवार एक महिला को पिछले हिस्से में पानी भरता हुआ दिखाई दिया। इसके कुछ देर बाद नाव में पानी तेजी से भरने लगा और वह डूब गई।
मध्य-प्रदेश | Mar 20, 2025 12:03 am IST -
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 7 लोग लापता, 8 को बचाया गया
शिवपुरी में नाव पलटने से कई लोग डूब गए हैं। प्रशासन ने आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया है बाकी की तलाश जारी है। सर्च अभियान देर रात तक जारी रहा।
मध्य-प्रदेश | Mar 18, 2025 10:40 pm IST -
Advertisement
-
सीतापुर: 15 लोगों से भरी नाव पलटी, तीन की मौत, 12 लापता, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे
सीतापुर के डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि नाव में 15 लोग सवार थे और वे अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। शारदा नहर में नाव पलट गई और सभी डूब गए।
उत्तर प्रदेश | Mar 15, 2025 05:13 pm IST -
कांगो में नाव पलटने से 25 की मौत, मरने वालों में कई फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल, मैच खेलकर लौट रहे थे वापस
कांगो में नाव पलटने से कई फुटबॉल खिलाड़ियों की जान चली गई। फुटबॉल खिलाड़ी मैच खेलकर वापस लौट रहे थे। तभी नाव में हादसा हो गया। इस हादसे में 25 की मौत हो गई। 30 लोगों को बचा लिया गया।
अन्य देश | Mar 11, 2025 06:23 am IST -
Advertisement
-
यमन और जिबूती के तट पर डूबी प्रवासियों की नौका, कम से कम 2 लोगों की मौत और 186 लापता
यमन और जिबूती में एक साथ कई नौकाएं समुद्र तट पर डूब गई हैं। इसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई है और 186 लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है। लापता लोगों की तलाश जारी है।
एशिया | Mar 07, 2025 06:20 pm IST -
वाराणसी में गंगा नदी में पलटी नाव, बड़ा हादसा टला; सभी 64 श्रद्धालुओं को बचाया गया
यूपी के वाराणसी में दो नावों के बीच टक्कर हो गई जिसके बाद छोटी नाव डूबने लगी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब ये हादसा हुआ तब बड़ी नाव में 58 यात्री सवार थे जबकि छोटी नाव पर 6 लोग सवार थे।
उत्तर प्रदेश | Jan 31, 2025 03:53 pm IST -
Advertisement
-
कटिहार: गंगा नदी में नाव डूबी, सवार थे 17 लोग, तीन की मौत, चार लापता
नाव में कुल 17 लोग सवार थे। इनमें से अधिकतर लोग तैरकर नदी के किनारे पहुंच गए। कुल 10 लोगों की जान बच गई, लेकिन तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग लापता हैं। इन चारों के डूबकर नदी में बहने की आशंका है।
बिहार | Jan 19, 2025 03:38 pm IST -
स्पेन जाते समय नौका पलटी, 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के डूबने की आशंका
पाकिस्तान से स्पेन की ओर से जाते समय एक नौका पलटने से 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।
अन्य देश | Jan 17, 2025 08:25 am IST -
Advertisement
-
कांगो के बुसिरा नदी में पलटी नौका, क्रिसमस मनाने घर आ रहे 38 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लापता
कांगो में नाव पलटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कांगो की बुसिरा नदी में एक और बड़ा नौका हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि क्रिसमस मनाने घर लौट रहे लोगों से भरी नौका अचानक पलट गई है। इसमें 38 लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से ज्यादा लापता हैं।
अन्य देश | Dec 22, 2024 10:46 am IST -
उत्तरपूर्वी समुद्र तट पर फंसी रोहिंग्याओं की नौका, श्रीलंकाई नौसेना ने 25 बच्चों समेत 102 की बचाई जान
श्रीलंका की नौसेना ने उत्तरीपूर्वी तट पर फंसे 100 से ज्यादा रोहिंग्याओं की जिंदगी बचाने में सफलता पाई है। यह सभी लोग एक नौका में समुद्र तट पर फंस गए थे। मगर श्रीलंकाई नौसेना ने तत्परता दिखाते हुए 25 बच्चों समेत 102 लोगों की जान बचाई।
एशिया | Dec 20, 2024 12:57 pm IST -
Advertisement
-
यूनान के पास डूबी नौका, 5 पाकिस्तानियों की मौत और 35 अन्य लोगों के मरने की आशंका
यूनान के पास 200 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक नौका डूब जाने से 5 पाकिस्तानियों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 35अन्य लोगों के मरने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
एशिया | Dec 19, 2024 04:26 pm IST -
मुंबई नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, 99 लोगों का रेस्क्यू, पीएम मोदी ने 2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया
नौसेना का पोत इंजन शाम चार बजे नीलकमल नाम की एक नाव से टकरा गया था। यह इंजन टेस्टिंग के लिए जा रहा था। नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र | Dec 19, 2024 07:43 am IST -
Advertisement
-
मुंबई में यात्रियों की नाव से टकराई नेवी की स्पीड बोट, 13 लोगों की हुई मौत, देखें VIDEO
महाराष्ट्र में नेवी की स्पीड बोट से टक्कर के बाद एक नाव के पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। इस नाव पर कुल 100 से ज्यादा लोग सवार थे। एक वीडियो में नेवी की स्पीड बोट से नाव की टक्कर दिख होती रही है।
महाराष्ट्र | Dec 18, 2024 08:50 pm IST -
कांगो के फिमी नदी में पलटी यात्रियों से भरी नौका, हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत और कई लापता
अफ्रीकी देश कांगो की एक नदी में यात्रियों से भरी नौका पलट जाने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों लापता हैं।
अन्य देश | Dec 18, 2024 10:43 am IST -
Advertisement
-
यूनान में क्रेते द्वीप के पास डूबी शरणार्थियों से भरी नाव, 5 लोगों की मौत; कई लापता
ग्रीस के समंदर में माइग्रेंट्स से भरी नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। तट रक्षक बल ने बताया कि तलाश अभियान में 39 लोगों को बचा लिया गया है। बचाव कार्यों में हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है।
यूरोप | Dec 15, 2024 11:01 am IST -
अमेरिका में अचानक ढहा नौक घाट का हिस्सा, कम से कम 7 लोगों की मौत
अमेरिका में एक नौका घाट पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां जमा लोगों की भीड़ में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब नौका घाट का एक हिस्सा अचानक ढह गया, लेकिन इस हादसे में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं।
अमेरिका | Oct 20, 2024 10:22 am IST -
Advertisement
-
कांगो में नाव पलटने से 78 लोगों की मौत, अधिकारी बोले- बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन-जैक्स पुरुसी ने बताया कि नाव पर 278 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
अन्य देश | Oct 04, 2024 08:57 am IST -
फ्रांस से ‘इंग्लिश चैनल’ पार करने के प्रयास में समंदर की लहरों में समाई नौका, डूबने से 8 लोगों की मौत
इंग्लिश चैनल पार करते वक्त 8 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उत्तरी फ्रांस की ओर से यह लोग नाव के जरिये इंग्लिश चैनल पार करते हुए ब्रिटेन में अवैध रूप से प्रवेश करने के फिराक में थे। मगर नौका समंदर की ऊंची लहरों का शिकार हो गई।
यूरोप | Sep 15, 2024 03:30 pm IST -
पटना के पास बाढ़ में बड़ा हादसा, गंगा में पलटी नाव, राहत और बचाव जारी
पटना के पास बाढ़ में गंगा नदी में एक नाव पलट गई। गंगा दशहरा के अवसर पर एक परिवार के 17 लोग नाव पर सवार होकर जा रहे थे। उसी दौरान नाव पलट गई।
बिहार | Jun 16, 2024 02:11 pm IST -
कांगो में हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में नाव पलटने से 80 से अधिक लोगों की गई जान
कांगो में एक नदी में नाव के पलट जाने से उसपर सवार 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मध्य अफ्रीका देश में इससे पहले भी इस तरह के हादसे होते रहे हैं।
अन्य देश | Jun 13, 2024 09:05 am IST