CORRUPT
-
शख्स ने हाथों से उखाड़कर फेंक दी 39 लाख की बनी सड़क, अखिलेश यादव ने शेयर किया ये Video
अखिलेश यादव ने एक वीडियो ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। वीडियो में एक युवक बनी हुई सड़क को अपने हाथों से उखाड़ते हुए दिख रहा है और सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहा है।
वायरल न्यूज | Jan 29, 2024 09:26 pm IST -
ED Action On Corruption: गिरफ्तारी के डर से Hemant Soren कहां भागकर छिप गए ?
लोकसभा चुनाव से पहले करप्शन पर ED का एक्शन बहुत ज्यादा तेज हो गया है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन(Hemant Soren) पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
न्यूज़ | Jan 29, 2024 08:58 pm IST -
Advertisement
-
मेट्रो का अधिकारी ही निकला धनकुबेर! छापेमारी में नोटों का अंबार और संपत्ति देखकर अधिकारियों के भी उड़े होश
तेलंगाना में एसीबी ने एक बड़े अधिकारी के घर पर छापेमारी की है। ये छापेमारी करीब 14 टीमों ने एक साथ की है। इस छापेमारी में अधिकारी के घर से 100 करोड़ की संपत्ति बरामद की गई है।
तेलंगाना | Jan 25, 2024 02:06 pm IST -
बेटा, गर्दन अलग कर दूंगी... गाजियाबाद में भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर भड़कीं मेयर, BJP पार्षद को दी धमकी
भाजपा के पार्षद सचिन डागर ने राजेंद्रनगर में पार्क से फैक्ट्री तक रास्ता देने का मामला उठाया था। पार्षद ने कहा कि पार्क की जमीन से रास्ता देना गलत है। उन्होंने कहा, मुझे जानकारी है कि इस काम के लिए नगर निगम में किसी ने 30 लाख रुपये की रिश्वत ली है। इसके बाद ही मेयर और पार्षद के बीच कहासुनी हुई।
उत्तर प्रदेश | Jan 10, 2024 02:48 pm IST -
Advertisement
-
तोशाखाना मामले में इमरान खान को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, याचिका पर दिया ये आदेश
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। तोशाखाना मामले में इमरान की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इमरान खान ने निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी। मगर राहत नहीं मिली।
एशिया | Dec 21, 2023 10:46 pm IST -
'कागज पर ही चल रही थी नूरा कुश्ती', चीफ सेक्रेटरी के खिलाफ आतिशी ने केजरीवाल को भेजी सप्लीमेंट्री रिपोर्ट
ये पूरा विवाद दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बामनोली गांव में द्वारका एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन के अधिग्रहण से जुड़ा है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर पहली रिपोर्ट पर संज्ञान लेने से इनकार किया था।
दिल्ली | Nov 22, 2023 02:07 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली: चीफ सेक्रेटरी पर भ्रष्टाचार के आरोप, मंत्री आतिशी ने सीएम को सौंपी 650 पन्नों की रिपोर्ट
दिल्ली की विजिलेंस मंत्री आतिशी ने सीएम को 650 पन्नों की एक रिपोर्ट सौंपी है। यह रिपोर्ट मुख्य सचिव पर लगे भ्रष्टाचार के मामले से जुड़ी हुई है।
दिल्ली | Nov 14, 2023 02:33 pm IST -
भ्रष्टाचार पकड़े जाने पर भ्रष्ट लोग ही ईडी के खिलाफ कर रहे प्रलाप : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
राजस्थान के जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता की सरकार बनने जा रही है। सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होने के बाद उन्होंने यह बयान दिया है।
राजस्थान | Nov 06, 2023 10:52 am IST -
Advertisement
-
आ गया बड़ा ऑर्डर 3 दिसंबर को Arvind Kejriwal और Bhupesh Baghel जाएंगे जेल?
क्या 3 दिसंबर के बाद 3 मुख्यमंत्री जेल जा सकते हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि ये तीनों मुख्यमंत्रियों घोटाले के चक्कर में ED के रडार पर हैं. 2 को तो ED का समन भी जा चुका है.
न्यूज़ | Nov 05, 2023 11:26 pm IST -
Rajat Sharma's Blog : केजरीवाल, भ्रष्टाचार और मोदी
मोदी साफ साफ कहते हैं कि कोई कितना भी प्रभावशाली हो, अगर वो भ्रष्टाचार करेगा तो वो उसे छोड़ेंगे नहीं। अगर ये मोदी की ताकत है, तो आज के ज़माने में ये मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती भी है।
राष्ट्रीय | Nov 04, 2023 06:19 am IST -
Advertisement
-
उद्धव गुट के विधायक रवींद्र वायकर के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया केस, भूमि घोटाले का है आरोप
प्रवर्तन निदेशालय इन दिनों एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में ईडी ने उद्धव गुट के विधायक रवींद्र वायकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। रवींद्र वायकर पर बीएमसी के जमीन घोटाले का आरोप है, जिसपर अब ईडी ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र | Nov 03, 2023 12:35 pm IST -
NBE के पूर्व प्रमुख डॉ. बिपिन बत्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, सीबीआई ने की छापेमारी
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज के पूर्व प्रमुख डॉ. बिपिन बत्रा के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार और 50 करोड़ रुपये के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया है। इसी मामले में डॉ. बत्रा के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की।
राष्ट्रीय | Oct 21, 2023 08:26 pm IST -
Advertisement
-
झांसी में ग्रामीणों ने की प्रधान के भ्रष्टाचार की शिकायत, जब जांच टीम पहुंची तो खूब चले लाठी-डंडे
झांसी के एक गांव में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। इस शिकायत के बाद जब जांच दल गांव में पहुंची तो उनके सामने की ग्राम प्रधान और दूसरे गुट के लोगों में भिड़ंत हो गई, जिसके बाद खूब लाठी-डंडे चले।
उत्तर प्रदेश | Oct 19, 2023 04:09 pm IST -
हरियाणा का एक और IAS अधिकारी गिरफ्तार, 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए
हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी IAS जयवीर आर्य को पंचकूला से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। जयवीर आर्य को 3 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पहले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। कल ही आईएएस विजय दहिया को भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।
हरियाणा | Oct 12, 2023 11:05 am IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान लौटते ही बढ़ सकती हैं नवाज शरीफ की मुश्किलें, कई मामलों की खुलेंगी करप्शन की फाइलें
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री 21 अक्टूबर को अपने वतन लौटने वाले हैं। लेकिन इससे पहले खबर यह है कि भ्रष्टाचार के कई मामलों में उनके खिलाफ फाइलें खोलने की तैयारी है। वे काफी लंबे समय से लंदन में हैं। अब पाकिस्तान में चुनाव के ऐलान के बाद वे वतन वापसी करने वाले हैं।
एशिया | Sep 29, 2023 06:27 am IST -
निलंबित अतिरिक्त आयकर आयुक्त संतोष करनानी की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने भ्रष्टाचार का एक और केस दर्ज किया
सेवा से सस्पेंड किए गए एडिशनल इनकम टैक्स कमिश्नर संतोष करनानी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सीबीआई ने उनपर भ्रष्टाचार का एक और केस दर्ज किया है।
गुजरात | Sep 14, 2023 11:19 pm IST -
Advertisement
-
चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर मचा बवाल, टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में किया बंद का आह्वान
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नायडू के न्यायिक हिरासत की अवधि 23 सितंबर को खत्म होगी, इस बीच टीडीपी ने राज्य में बंद की घोषणा की है।
राष्ट्रीय | Sep 11, 2023 09:57 am IST -
"बड़ी मछलियों पर कारवाई नहीं करती है सरकार," भ्रष्टाचार पर गहलोत के सबसे करीबी रहे IPS ऑफिसर ने खोली पोल
अशोक गहलोत सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस का दावा करती है। लेकिन सीएम गहलोत के ही सबसे करीबी रहे सीनियर आईपीएस अधिकारी ने उनके इस दावे की पोल खोल दी है। एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी के पद से हाल ही में रिटायर हुए बीएल सोनी ने इंडिया टीवी से खास बीतचीत में कई बड़े खुलासे किए हैं।
राजस्थान | Sep 06, 2023 05:59 pm IST -
'अगर हड़ताल पर गए तो...', सीएम भगवंत मान ने कर्मचारियों को दी कड़ी चेतावनी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हड़ताल पर जाने का एलान करने वाले कर्मचारियों से साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
पंजाब | Aug 30, 2023 07:03 pm IST -
"क्या सरकार! आपने तो चमत्कार कर दिया, प्रोजेक्ट की कीमत 18 से 250 करोड़ कर दिया", नाना पटोले का मोदी पर तंज
महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और भाजपा सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार बताया है। अब यह कोई छिपी हुई बात नहीं है, आम लोग भी इसे जानते हैं।
महाराष्ट्र | Aug 20, 2023 01:36 pm IST