CRIME
-
अवैध हथियार के साथ रीलबाजी पड़ी भारी, फॉलोअर्स के लालच में बनाया था वीडियो! एक्शन में आई पुलिस
बागपत के युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अवैध हथियार के साथ रील बनाता हुआ दिखा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश | Mar 07, 2026 09:49 am IST -
रात में सहेली के यहां रुक गई महिला, नाराज पति ने 3 दिन तक पीटा, गंदी लत बनी मौत की वजह
मृतक महिला शराब पीने की आदी थी। वह शराब के नशे में अपनी सहेली के यहां ही रुक गई थी। इस बात से नाराज पति ने लगातार तीन दिन तक उसके साथ मारपीट की और इलाज भी नहीं कराया। इससे उसकी मौत हो गई।
मध्य-प्रदेश | Mar 06, 2026 11:53 pm IST -
Advertisement
-
एग्जाम देने जा रहे भाई-बहन की पीट-पीटकर हत्या, चाचा और उसके बेटे ने ही ले ली जान; इस बात से थे नाराज
Sehore Double Murder: सीहोर में भाई-बहन की हत्या ने इलाके में सनसनी मचा दी है। यहां चाचा और उसके बेटे पर ही पीट-पीटकर मार डालने का आरोप है। दोनों भाई-बहन परीक्षा देने के लिए एग्जाम सेंटर जा रहे थे।
मध्य-प्रदेश | Mar 06, 2026 12:02 pm IST -
VIDEO: तेलंगाना में एक्सीडेंट के बाद हिंसा, लाठी-डंडे से पीटा; कार से भी मारी टक्कर
नलगोंडा में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना के बाद हिंसा हुई है। यहां नशे में धुत युवकों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। लाठी-डंडे से हमला किया और कार से टक्कर भी मारी।
राष्ट्रीय | Mar 06, 2026 09:30 am IST -
Advertisement
-
मरीज ने दवा लेने से इनकार किया तो हत्या ही कर दी, नशामुक्ति केंद्र के 4 कर्मचारियों ने शख्स को पीट-पीटकर मार डाला
सूरत में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक नशामुक्ति केंद्र में दवा लेने से इनकार करने पर कर्मचारियों ने पीट-पीटकर एक मरीज की हत्या कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्राइम | Mar 06, 2026 12:35 pm IST -
प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, बीच सड़क पर सरेआम चाकू से किया हमला; होली मनाने घर आया था शख्स
नागपुर में एक महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। दोनों ने बीच सड़क पर युवक पर चाकू से कई बार हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
महाराष्ट्र | Mar 06, 2026 09:02 am IST -
Advertisement
-
मुजफ्फरपुर में RJD विधायक के ड्राइवर की हत्या, घर के बाहर फेंका शव, चोट वाली जगह से चमड़ी और मांस तक निकला
मृतक सूरज कुमार, राजद विधायक शंकर प्रसाद यादव का निजी ड्राइवर था। अज्ञात अपराधियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी और शव को उसके घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।
बिहार | Mar 05, 2026 09:47 pm IST -
मामूली कहासुनी हुई और दोस्त के सिर पर पत्थर दे मारा, मौके पर ही तोड़ा दम; सिरोही के झाड़ोली वीर में दोस्ती का कत्ल
सिरोही के झाड़ोली वीर गांव में 2 दोस्तों के बीच एक मामूली कहासुनी खूनी वारदात में बदल गई। गुस्से में युवक ने पत्थर से वार कर अपने दोस्त की हत्या कर दी।
राजस्थान | Mar 05, 2026 05:02 pm IST -
Advertisement
-
होली पर मिलने आई प्रेमिका, बात बिगड़ी तो भाइयों ने BF को मार दी गोली; सोसाइटी में मचा हड़कंप!
Murder In Noida: नोएडा की सोसाइटी में मर्डर की वारदात हुई है। यहां प्रेमिका के भाइयों ने ही साहिल को गोली मार दी। वारदात से पहले दोनों में विवाद हुआ था।
उत्तर प्रदेश | Mar 05, 2026 12:18 pm IST -
मेहनत की कमाई मांगने का खौफनाक अंज़ाम: होली पर ठेकेदार ने की फायरिंग, 2 युवक लहूलुहान
धनबाद के धनसार में होली की धूम में डीजे की धुन पर नाचते-गाते विवाद हुआ। युवक ने पैसे मांगे, तो गुस्से में आगबबूला ठेकेदार ने बंदूक तान दी।
झारखण्ड | Mar 04, 2026 11:46 pm IST -
Advertisement
-
दोस्त के साथ होली मनाने जा रहा था विजय, रोडरेज में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना
हापुड़ में होली के दिन उस समय सनसनी फैल गई जब विजय अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर होली मनाने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तीन अन्य बाइक सवारों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश | Mar 04, 2026 05:30 pm IST -
मेरठ मर्डर केस में नया मोड़: मृत महिला ‘अर्चिता’ नहीं, तुर्कमेनिस्तान की ‘मुहब्बत’ निकली; होटल मालिक समेत 4 अरेस्ट
पिछले महीने मेरठ के मवाना इलाके में मृत मिली महिला तुर्कमेनिस्तान की नागरिक है। मृतका का परतापुर इलाके में अविका होटल के संचालक चंचल कुमार और उसके साथियों के साथ कमरे के किराए को लेकर विवाद था। 20 फरवरी की रात को आरोपियों ने महिला का गला कंबल से घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया।
उत्तर प्रदेश | Mar 04, 2026 03:54 pm IST -
Advertisement
-
'मेरी GF को वो रात में अपने घर पर रोक लेते थे', BDO की गाड़ी में आग लगाने वाला निकला महिला रसोइया का बॉयफ्रेंड
कुशीनगर जिले में BDO के घर में खाना बनाने वाली एक महिला रसोइया के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। उसने अधिकारी की सरकारी और निजी कार में आग लगा दी थी। इसके पीछे आरोपी ने जो वजह बताई है, उसे जान आप चौंक जाएंगे।
उत्तर प्रदेश | Mar 03, 2026 09:12 pm IST -
सुहागरात के दिन पति पर हमला करने वाली युवती ने आरोपों को बताया झूठ, पिता-मामा पर लगाए रेप के आरोप
हाथरस में कुछ दिन पहले एक महिला पर सुहागरात के दिन पति पर हमला करने का आरोप लगा था। अब युवती ने एक वीडियो जारी कर इन आरोपों को गलत बताया है। उसने अपने मामा और पिता पर भी आरोप लगाए हैं।
उत्तर प्रदेश | Mar 03, 2026 08:10 pm IST -
Advertisement
-
पति को घर में बंद करके लगा दी आग, ताला लगाकर फरार हो गई पत्नी; पति की मौत
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक महिला ने पति को घर के अंदर बंद करके आग लगा दी। पीड़ित पति की आग में जलने से मौत हो गई। वहीं महिला मौके से फरार हो गई।
उत्तर प्रदेश | Mar 03, 2026 05:51 pm IST -
कार सवार ने पुलिसकर्मी की बाइक को मारी टक्कर, 5 KM तक कार से बाइक को घसीटा, CCTV फुटेज आया सामने
यूपी के मऊ जिले में एक कार सवार ने पुलिसकर्मी की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वह बाइक को कार के साथ करीब 5 किलोमीटर तक घसीटता ले गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
उत्तर प्रदेश | Mar 03, 2026 05:17 pm IST -
Advertisement
-
राजस्थान के लग्जरी होटल में मालिक को गोलियों से भूना, खौफनाक वारदात का CCTV फुटेज आया सामने
चूरू में स्थित होटल ‘द रॉयल ट्रीट’ में सोमवार देर रात बदमाशों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में होटल मालिक की मौके पर ही मौत हो गई।
राजस्थान | Mar 03, 2026 05:07 pm IST -
संबंध बनाकर बनाया वीडियो, 12वीं छात्रा ने बनाई दूरी तो सिर और सीने में मारी गोली
एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी। मृतिका 12वीं की छात्रा थी। सनकी ने प्रेमिका की मां पर भी फायरिंग की थी, लेकिन गोली मिस हो गई।
उत्तर प्रदेश | Mar 03, 2026 11:02 am IST -
रील बनाने से नाराज पति ने की महिला की हत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज; मर्डर से पहले रोते हुए बनाई थी VIDEO
बिहार के हाजीपुर जिले में पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि रील बनाने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर दी। करीब 5 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।
क्राइम | Mar 02, 2026 07:27 pm IST -
मिट्टी में दबा मिला लड़की का कंकाल, पास में जगह-जगह मोटरसाइकिल के पुर्जे भी दफन, क्षेत्र में फैली सनसनी
झुंझुनूं में कांटली नदी के बहाव क्षेत्र में दफ्न कंकाल को कुत्तों ने खोदकर बाहर निकाल लिया। कानों में बालियां मिलने के कारण कंकाल लड़की का माना जा रहा है।
राजस्थान | Mar 02, 2026 04:40 pm IST