CYBER CRIME
-
पंजाब पुलिस की एडवाइजरी, 'अनजान लिंक या SMS पर क्लिक न करें', पाकिस्तानी हैकर्स बना सकते हैं निशाना
पंजाब पुलिस ने लोगों के लिए जारी एडवाइजरी में कहा कि पाकिस्तान में बैठे हैकर साइबर वायरस के जरिये व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी चुरा सकते हैं। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
पंजाब | May 12, 2025 10:51 pm IST -
Gmail Fraud ने करोड़ों यूजर्स की बढ़ाई टेंशन, साइबर क्रिमिनल्स के नए हथकंडे से ऐसे बचें
जब से इंटरनेट की पहुंच बढ़ी है तब से ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। स्कैमर्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब साइबर क्रिमिनल्स ने फ्रॉड के लिए जीमेल को अपना नया हथियार बनाया है।
न्यूज़ | May 11, 2025 07:26 pm IST -
Advertisement
-
पहलगाम के बाद एक और चौंकाने वाला मामला, भारत पर 10 लाख से अधिक बार हुए साइबर अटैक
पहलगाम हमले के बाद एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम हमले के बाद से भारत पर होने वाले साइबर अटैक में वृद्धि दर्ज की गई है।
राष्ट्रीय | May 02, 2025 06:50 am IST -
PhonePe का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान! ठगों ने दुकानदारों को ऐसे लगाया चूना, पकड़े गए
बरेली में कुछ युवकों ने PhonePe जैसा एक फर्जी ऐप बनाकर दुकानदारों को ठगा। वे नकली पेमेंट स्क्रीन दिखाकर सामान ले जाते थे। अब तक 30 से ज्यादा लोगों से ठगी हो चुकी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्राइम | Apr 23, 2025 04:54 pm IST -
Advertisement
-
VIDEO: आप भी जा रहे चार धाम की यात्रा पर तो साइबर ठगों से रहें इस तरह सावधान, उत्तराखंड STF की टीम भी है अलर्ट
चार धाम की यात्रा में फर्जी बुकिंग को लेकर उत्तराखंड STF ने अलग से एक टीम बनाई है। ये टीम साइबर ठगों पर लगाम लगाएगी। इस पूरे गैंग का भंडाफोड़ किया जाएगा। इसका पूरा मास्टप्लान तैयार किया गया है।
राष्ट्रीय | Apr 20, 2025 03:06 pm IST -
भारत सरकार 266 और नागरिकों लाई वापस, विदेश में नौकरी करने के चक्कर बुरे फंसे
भारत सरकार 266 और नागरिकों को वापस लाई है, जिन्हें दक्षिण पूर्व एशिया के साइबर अपराध केंद्रों से रिहा कराया गया था।
राष्ट्रीय | Mar 12, 2025 12:52 pm IST -
Advertisement
-
भारत ने म्यांमार से 283 भारतीयों को बचाया, नौकरी का लालच देकर अपराध के लिए मजबूर किया गया
भारत ने म्यांमार से 283 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया है। इन नागरिकों को नौकरियों का लालच देकर अपराध के लिए मजबूर किया गया था।
राष्ट्रीय | Mar 11, 2025 09:07 am IST -
दिल्ली: डिजिटल अरेस्ट कर 44.50 लाख रुपये ठगने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार, जानिए किस तरह लगाई थी चपत?
पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने राजस्थान के कुचामन शहर से गजेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली | Mar 09, 2025 08:25 pm IST -
Advertisement
-
87 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
साइबर ठगी करने वाले गिरोह का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दरअसल देशभर में 87 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देशभर में इन आरोपियों के खिलाफ 10,956 शिकायतें और 339 मामले दर्ज हैं।
राष्ट्रीय | Mar 06, 2025 06:24 am IST -
तेलंगाना में कांग्रेस विधायक को आई न्यूड वीडियो कॉल, साइबर ठगों ने मांगे पैसे, FIR दर्ज
साइबर ठगों ने तेलंगाना में कांग्रेस विधायक को भी नहीं छोड़ा। साइबर जालसाजों ने विधायक को न्यूड वीडियो कॉल कर रुपये मांगे। विधायक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
तेलंगाना | Mar 05, 2025 11:14 pm IST -
Advertisement
-
SBI के ग्राहकों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा, बैंक ने जारी की चेतावनी
एसबीआई के ग्राहक ने बताया कि उसे बैंक की तरफ से शुक्रवार को 12.00 बजे ये टेक्स्ट मैसेज प्राप्त हुआ है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को टेक्स्ट मैसेज के जरिए अपराधियों द्वारा साइबर फ्रॉड के लिए अपनाई जा रही तरकीब को लेकर आगाह किया है।
फायदे की खबर | Feb 28, 2025 02:52 pm IST -
अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 4 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
मुंबई में बैठकर अमेरिकी नागरिकों संग ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर पर पुलिस ने आज छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल ये आरोपी विदेशी नागरिकों के कंप्यूटर में कुछ गड़बड़ी बताकर साइबर अपराध को अंजाम देते थे।
महाराष्ट्र | Feb 22, 2025 08:20 pm IST -
Advertisement
-
महाकुंभ में महिलाओं का नहाते हुए वीडियो बनाने वाले को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कई 'पाप' सामने आए
गुजरात पुलिस की साइबर अपराध शाखा द्वारा अस्पतालों में महिलाओं की चिकित्सकीय जांच के वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान स्नान कर रही महिला तीर्थयात्रियों के वीडियो के साथ भी ऐसा ही किया था।
गुजरात | Feb 22, 2025 07:25 am IST -
महाकुंभ में फ्लाइट्स और टेंट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, ठगों ने लगाया लाखों का चूना
महाकुंभ में फ्लाइट्स और टेंट की बुकिंग के नाम पर ठगों ने लाखों रुपये की साइबर ठगी की है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
महाराष्ट्र | Feb 18, 2025 06:49 pm IST -
Advertisement
-
महिला को जॉब इंटरव्यू का मिला SMS, क्लिक करते ही अकाउंट से डेबिट हो गए 2 लाख से ज्यादा रुपये
आए दिन फ्रॉड और स्कैम के मामले सुनने को मिलते हैं। साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में Job Interview के नाम पर एक नए स्कैम के कई सारे मामले सामने आए हैं। हाल ही में इस स्कैम में फंसकर एक महिला ने लाखो रुपये गंवा दिए।
न्यूज़ | Feb 15, 2025 12:39 pm IST -
Whatsapp चलाने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ा खतरा, RBI ने जारी की चेतावनी
साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं। इसी कड़ी में डिजिटल अरेस्ट के भी काफी मामले सामने आ रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट से सतर्क रहने की अपील करते हुए चेतावनी दी है।
फायदे की खबर | Feb 10, 2025 11:49 am IST -
Advertisement
-
Cybercrime Awareness Caller Tune: सिर्फ एक स्टेप और Skip हो जाएगी साइबर फ्रॉड से सावधान वाली कॉलर ट्यून
पिछले कुछ समय से जब भी हम किसी को कॉल करते हैं तो हमें कई बार ऐसा होता है कि हमें साइबर फ्रॉड से सावधान वाली कॉलर ट्यून सुनने को मिलती है। कई बार हमें किसी को जरूरी कॉल करनी होती है लेकिन मजबूरी में हमें इस ट्यून को पूरा सुनना पड़ता है। आपको बता दें कि आप इस कॉलर ट्यून को एक क्लिक में स्किप कर सकते हैं।
न्यूज़ | Feb 05, 2025 08:08 am IST -
पॉलिसी पर ज्यादा रिटर्न का लालच देकर हड़पे 3.47 करोड़, बैंक अधिकारी बनकर किया था फोन
हरियाणा के फरीदाबाद में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के साथ पॉलिसी पर ज्यादा रिटर्न के नाम पर 3.47 करोड़ रुपये की ठगी हो गई। यह ठगी एक या दो दिन नहीं, बल्कि कई सालों तक चली। ठगों ने पहले खुद को बैंक अधिकारी बताया और बाद में ज्यादा रिटर्न का लालच देकर पीड़ित को पॉलिसी खरीदने के लिए मजबूर किया।
क्राइम | Feb 03, 2025 12:02 pm IST -
'हैलो! आपका अकाउंट हो गया है हैक', जानिए कैसे अमेरिकी नागरिकों को ठगता था ये गैंग? पुलिस ने 7 को दबोचा
पुलिस ने फर्जी कॉल करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। ये सभी लोग अमेरिकी नागरिकों को अपना निशाना बनाते थे। यहीं से फर्जी कॉल कर उनके बैंक अकाउंट को साफ कर देते थे।
महाराष्ट्र | Jan 31, 2025 01:47 pm IST -
आपकी आंखें खोल देगा यूपी पुलिस का यह वीडियो, समझ जाएंगे महाकुंभ के दौरान साइबर ठगों से बचने का तरीका
महाकुंभ के दौरान ठगी के कई मामले सामने आए हैं। अपराधियों ने ठगी के लिए नामी होटलों की फर्जी वेबसाइट भी बना रखी हैं। इस बीच यूपी पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के लिए एक वीडियो शेयर किया है।
उत्तर प्रदेश | Jan 26, 2025 11:26 pm IST