ELECTION
-
इस हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, विधानसभा चुनाव के नतीजे और कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी दिशा
इस हफ्ते कई अहम आर्थिक आंकड़े आने वाले हैं, जो आर्थिक गति और बाहरी क्षेत्र की स्थिरता के बारे में संकेत देंगे।
बाजार | May 03, 2026 11:51 am IST -
TMC ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, चुनाव आयोग के बड़े फैसले को दी चुनौती, सुनवाई आज
तृणमूल कांग्रेस ने भारत का सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्ति फैसले को चुनौती दी है। पार्टी का आरोप है कि राज्य कर्मचारियों को बाहर रखना निष्पक्षता पर सवाल उठाता है। बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट पहले ही याचिका खारिज कर चुका है।
पश्चिम बंगाल | May 02, 2026 12:03 am IST -
Advertisement
-
पश्चिम बंगाल में शनिवार को 15 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
पश्चिम बंगाल में दो निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 15 बूथों पर दोबारा मतदान होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान 2 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, और चुनाव अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
पश्चिम बंगाल | May 01, 2026 11:38 pm IST -
West Bengal Election 2026: इस बूथ पर लगी धारा 163, ममता बनर्जी की सीट पर अलर्ट हुआ चुनाव आयोग
पश्चिम बंगाल में दो चरण में संपन्न हुए चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती चार मई को होगी। उससे पहले टीएमसी ने मतपत्रों में हेराफेरी का आरोप लगाया, जिसके बाद स्ट्रांगरूम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा और टीएमसी के बीच तीखी बयानबाजी हुई।
पश्चिम बंगाल | May 01, 2026 03:00 pm IST -
Advertisement
-
बंगाल में EVM को लेकर बवाल पर चुनाव आयोग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, इधर हाई कोर्ट ने भी दिया TMC को झटका
गुरुवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने चौरंगी इलाके में स्ट्रॉग रूम के बाहर जमकर हंगामा किया। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया है कि स्ट्रॉग रूम के भीतर कुछ लोग घुसे हैं और काउंटिंग से पहले गड़बड़ी की कोशिश हो रही है। इस मुद्दे पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।
पश्चिम बंगाल | Apr 30, 2026 11:46 pm IST -
कोलकाता में EVM पर जमकर मचा बवाल, BJP-TMC नेता आमने-सामने; चुनाव आयोग ने आरोपों पर दिया जवाब
कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम और खुदीराम अनुशीलन केंद्र में रखी EVM की सुरक्षा को लेकर टीएमसी और बीजेपी के नेता आमने-सामने आ गए हैं। टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा कि हम चिंतित हैं। कोई हेराफेरी नहीं होनी चाहिए।
पश्चिम बंगाल | Apr 30, 2026 11:04 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली: आज चुने जाएंगे MCD के महापौर और उप महापौर, आम आदमी पार्टी ने कर लिया है खुद को चुनावों से अलग
एमसीडी के महापौर और उप महापौर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के पास उतनी संख्याबल नहीं है कि उनके उम्मीदवार चुनाव जीत सकें। इस लिए आम आदमी पार्टी ने चुनाव से खुद को अलग कर लिया है।
दिल्ली | Apr 29, 2026 08:57 am IST -
पश्चिम बंगाल में वोटिंग से तुरंत पहले EC का बड़ा एक्शन, 'सिंघम' मामले में बढ़ा विवाद, ताबड़तोड़ बदले गए अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 142 सीटों के लिए आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। वोटिंग से ठीक पहले चुनाव आयोग ने सख्त एक्शन लिया है और कई पोलिंग अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। सिंघम विवाद के बाद आयोग ने ये फैसला लिया है।
पश्चिम बंगाल | Apr 29, 2026 08:13 am IST -
Advertisement
-
गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में BJP की शानदार जीत, पीएम मोदी बोले-भाजपा पर है जनता को अटूट विश्वास
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें भाजपा को शानदार जीत मिली है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की जनता को धन्यवाद दिया और कहा, लोगों को भाजपा पर अटूट भरोसा है।
गुजरात | Apr 29, 2026 07:07 am IST -
Ahmedabad Nagar Nikay Election Result: अहमदाबाद में BJP की भगवा लहर, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की बहन हारीं
अहमदाबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है. तो वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है।
गुजरात | Apr 28, 2026 11:35 pm IST -
Advertisement
-
पश्चिम बंगाल: यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को बनाया गया दक्षिण 24 परगना जिले का पुलिस ऑब्जर्वर, TMC में मची खलबली
चुनाव आयोग ने यूपी के चर्चित आईपीएस अधिकारी को दक्षिण 24 परगना जिले का पुलिस आब्जर्वर बनाया है। इस खबर के सामने आते ही टीएमसी में हड़कंप मच गया है।
पश्चिम बंगाल | Apr 27, 2026 08:26 pm IST -
गुजरात नगर निकाय चुनाव: 9237 सीटों के लिए वोटिंग कल, भाजपा, AAP या कांग्रेस, किसे मिलेगी जीत
गुजरात नगर निकाय की कुल 9237 सीटों के लिए कल वोटिंग होगी और नतीजे 28 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव के लिए भाजप, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है।
गुजरात | Apr 25, 2026 03:01 pm IST -
Advertisement
-
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोप में ASP समेत 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, EC ने एसपी को भी दी वार्निंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान गंभीर कदाचार और निष्पक्षता बनाए रखने में विफलता के लिए चुनाव आयोग पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
पश्चिम बंगाल | Apr 25, 2026 10:08 am IST -
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 1,19,440 बूथ पर सफल मतदान, चुनाव आयोग बोला- कहीं भी दोबारा वोटिंग की सिफारिश नहीं
चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि 1,19,440 बूथ में से किसी भी पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान कराने की सिफारिश नहीं की गई है। इन सभी बूथ पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।
राजनीति | Apr 25, 2026 07:17 am IST -
Advertisement
-
बारामती में वोट डालने के बाद बोलीं सुप्रिया- 'सुनेत्रा सीएम बनती हैं तो मुझे खुशी होगी', शरद पोलिंग बूथ नहीं पहुंचे
सुप्रिया सुले ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण शरद पवार वोट डालने नहीं आए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सुनेत्रा पवार मुख्यमंत्री बनती हैं तो उन्हें खुशी होगी।
महाराष्ट्र | Apr 23, 2026 09:39 am IST -
Tamil Nadu Assembly Election: राज्य की सभी 234 सीटों पर मतदान संपन्न, 85 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु में कुल 234 सीटें हैं और आज सभी सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग संपन्न हो गई है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में 85 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है जो कि एक रिकॉर्ड है।
राजनीति | Apr 23, 2026 09:14 pm IST -
Advertisement
-
चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे को जारी किया सख्त नोटिस, PM मोदी को कहा था 'आतंकवादी', 24 घंटे में मांगा जवाब
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कह दिया था। अब चुनाव आयोग ने इस मामले में एक्शन लेते हुए खरगे को सख्त नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है।
राजनीति | Apr 22, 2026 11:59 pm IST -
बंगाल और तमिलनाडु में चला चुनाव आयोग का हंटर, 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कैश, शराब जब्त
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव से पहले 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कैश, शराब और अन्य चीजों की जब्ती की है। सख्ती बढ़ाते हुए आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।
राजनीति | Apr 22, 2026 06:56 pm IST -
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में CAPF की 2,321 कंपनियां तैनात, 142 सीटों पर होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग सुरक्षा बलों की तैनाती पर पूरा ध्यान दे रहा है। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए CAPF की 2,321 कंपनियां तैनात की जा रही हैं।
पश्चिम बंगाल | Apr 22, 2026 01:36 pm IST -
जंग का मैदान बना सूरत महानगर पालिका का चुनाव, बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़े-VIDEO
बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच हुई झड़प के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। निर्दलीय उम्मीदवार की समर्थक महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए।
गुजरात | Apr 22, 2026 11:12 am IST