HAMAS MILITANTS
-
इजरायल ने युद्ध के दौरान भारत से मांगी मदद, हमास के खिलाफ ये कदम उठाने की मांग
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की दोस्ती जगजाहिर है। इसीलिए इजरायल पर हमास के आतंकी हमले के तुरंत बाद ही पीएम मोदी ने इसकी कड़ी निंदा की थी। साथ ही इस संकट की घड़ी में इजरायल का साथ देने की बात कही थी। अब इजरायल ने भारत की इसी नैतिकता से प्रभावित होकर उससे बड़ी मदद मांगी है।
अन्य देश | Oct 25, 2023, 09:30 PM IST -
समुद्र के रास्ते इजरायल में घुसपैठ कर रहे थे 2 हमास आतंकी, इजरायली सेना ने पानी में ही कर दिया खल्लास; देखें वीडियो
हमास आतंकियों द्वारा इजरायल में समुद्र के रास्ते घुसपैठ का प्रयास करने की खबर सामने आ रही है। इजरायली सेना का दावा है कि कम से कम 2 आतंकी समुद्री मार्ग से इजरायल में घुसपैठ कर रहे थे। मगर इस दौरान उन्हें इजरायली सेना ने लड़ाकू विमानों से बमबारी करके समुद्र में ही मार गिराया।
अन्य देश | Oct 25, 2023, 07:27 PM IST -
'मैंने 10 यहूदी मार दिए हैं', कत्लेआम के बाद हमास आतंकी ने पिता को किया था कॉल, सामने आया ऑडियो
इजराइल और हमास की जंग के बीच इजराइली विदेश मंत्रालय ने एक ऑडियो जारी किया है। इसमें बताया गया है कि किस तरह एक हमास के आतंकी ने बेरहमी से 10 यहूदियों का कत्लेआम कर डाला था।
एशिया | Oct 25, 2023, 12:34 PM IST -
बंधकों को छुड़ाने के लिए इजरायल की नई तरकीब, धमकी के साथ गाजा वालों को दिया बड़े इनाम का ऑफर
हमास ने सोमवार देर रात 2 बुजुर्ग इजरायली बंधकों को रिहा किया था। हालांकि, अब भी इजरायल के 200 से अधिक लोग हमास के बंधक बने हुए हैं। ऐसे में इजरायल ने लोगों की वापसी के लिए नई तरकीब निकाली है।
एशिया | Oct 24, 2023, 11:49 PM IST -
इजरायल ने हमास के डिप्टी कमांडर मुहम्मद कटमश को कर दिया ढेर, युद्धक विमानों के हमले में मारा गया
इजरायल की सेना ने हमास के एक और डिप्टी कमांडर को हवाई हमले में मार गिराया है। मारे गए हमास आतंकी का नाम मुहम्मद कटमश है, जो आग और तोपखाना प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता था। इजरायली एयरफोर्स ने उसे एक हवाई हमले में ढेर कर दिया है।
अन्य देश | Oct 22, 2023, 05:24 PM IST -
फिलिस्तीन के आम लोगों की मदद के लिए आगे आया भारत, हवाई मार्ग से भेजी दवाएं और राहत सामग्री
फिलिस्तीन के आम लोगों के लिए भेजी गई मदद में जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शोधन गोलियां समेत अन्य कई आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।
राष्ट्रीय | Oct 22, 2023, 12:31 PM IST -
इजरायल में कत्लेआम मचाने से पहले हमास के आतंकियों ने खाया था कैप्टागन ड्रग्स, रिपोर्ट में किया गया दावा
येरुसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कभी ड्रग तस्करी के माध्यम से आईएसआईएस सदस्यों के लिए राजस्व का स्रोत रहा कैप्टागन अब सीरिया के लिए आय का एक प्रमुख स्रोत बन गया है और आतंकी संगठन हिजबुल्लाह भी इसी से अपनी कमाई करता है।
अन्य देश | Oct 22, 2023, 08:19 AM IST -
14 दिन में हमास ने इजरायल पर दागे 6900 से अधिक रॉकेट, गाजा में दर्जनों कमांडर समेत 1000 से ज्यादा आतंकी ढेर
इजरायल हमास युद्ध के अब 14 दिन हो चुके हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेज की ओर से एक आंकड़ा जारी कर बताया गया है कि इन 14 दिनों में उसने गाजा में हमास के 12 कमांडरों समेत 1000 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है। वहीं हमास द्वारा गाजा से इजरायल पर इस दौरान 6900 से ज्यादा रॉकेट दागे गए हैं। हमास के हमले में 1400 इजरायली मारे गए।
अन्य देश | Oct 21, 2023, 04:35 PM IST -
हमास ने इजरायल पर क्यों किया हमला, बाइडेन ने 2 अमेरिकी बंधको की रिहाई के बाद बता दी ये नई वजह
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2 अमेरिकी बंधकों को हमास द्वारा रिहा किए जाने पर कतर और इजरायल का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि बंधकों की सरकार पूरी मदद करेगी। इसके बाद इजरायल पर हमास के हमले की उन्होंने नई थ्योरी बताई। बाइडेन ने कहा कि इजरायल सऊदी अरब से अपने रिश्ते सामान्य कर रहा था। इसलिए हमास ने हमला कर दिया।
अमेरिका | Oct 21, 2023, 12:54 PM IST -
मानवीयता से पिघला आतंकियों का दिल या बाइडेन से डरा हमास, 2 अमेरिकी बंधकों को ये कहकर किया मुक्त
हमास के आतंकियों ने पहली बार बड़ी मानवीयता दिखाने की बात की है। गाजा पट्टी क्षेत्र में हमास आतंकियों ने बंधक बनाए गए 2 अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है। हमास आतंकियों ने इस रिहाई को मानवता का आधार दिया है। हमास का ने कहा कि मानवीयता के आधार पर अमेरिकी बंधकों को छोड़ा जा रहा है।
अन्य देश | Oct 21, 2023, 12:00 AM IST -
'इजरायल और उसे सपोर्ट करने वाले जालिम हैं', महमूद मदनी बोले- सड़कें बनाने से भारत विश्वगुरु बन जाएगा?
इजरायल हमास के आतंकियों को चुन-चुनकर मार रहा है। इस बीच इस्लामिक संगठन जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष महमूद मदनी ने बयान देते हुए कहा कि जो लोग इजरायल को सपोर्ट कर रहे हैं वो जालिम है।
राष्ट्रीय | Oct 19, 2023, 10:58 PM IST -
हमास आतंकियों के खिलाफ अमेरिका ने लिया ये तगड़ा एक्शन, सुनकर बौखला जाएगा ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ घंटों तक हुई मुलाकात के बाद हमास के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिका ने हमास के 10 सदस्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही उसके वित्तीय नेटवर्क को पूरी तरह बैन कर दिया है। अमेरिका की इस कार्रवाई से ईरान समेत अन्य देश बौखला गए।
अन्य देश | Oct 18, 2023, 08:13 PM IST -
इजरायली हमले में मारा गया हमास का सबसे टॉप कमांडर, मध्य गाजा में छुपा था कुख्यात चरमपंथी
इजरायली हमले में हमास आतंकियों का सबसे शीर्ष कमांडर भी मारा गया है। हमास की सैन्य साखा ने स्वयं अपने कमांडर के मारे जाने की पुष्टि की है। हमास की सैन्य शाखा के अनुसार उनका सबसे टॉप कमांडर अयमन नोफेल मध्य गाजा के शिविर में इजरायल के हवाई हमले में मार गिराया गया।
अन्य देश | Oct 17, 2023, 08:32 PM IST -
हमास के हमले में मारे गए 6 ब्रिटिश नागरिक और 10 लापता, पीएम सुनक ने अचानक लंदन में किया यहूदी स्कूल का दौरा
हमास आतंकियों के हमले में अब 6 ब्रिटिश नागरिक मारे गए हैं। वहीं 10 नागरिक लापता हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजरायल द्वारा जारी सूचना के बाद अपने सांसदों को यह जानकारी दी है। वहीं ब्रिटेन में यहूदी नागरिकों की सुरक्षा को लगातार पैदा हो गया है। सुनक ने यहूदी स्कूल का दौरा कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
यूरोप | Oct 16, 2023, 08:42 PM IST -
गाजा पट्टी में हमास आतंकियों का सैन्य मुख्यालय तबाह, इजरायली सेना ने की जबरदस्त एयर स्ट्राइक
इजरायली सेना ने गाजा पट्टी पर बमबारी को और तेज कर दिया है। गड़गड़ाते लड़ाकू विमानों ने हमास आतंकियों के लांचिंग पैड और सैन्य ऑपरेशनल मुख्यालयों को तबाह करना शुरू कर दिया है। इजरायली वायुसेना के ताजा हमले में मारे गए हमास कमांडर अली काची का सैन्य मुख्यालय भी ध्वस्त कर दिया गया है।
अन्य देश | Oct 16, 2023, 04:57 PM IST -
इजरायल के प्रहार से आतंकियों का बचना हुआ मुश्किल, 199 लोगों को बंधक बना हमास ने खेला आखिरी दांव
इजरायल की सेना हमास आतंकियों का सफाया करने का खतरनाक अभियान चला चुकी है। उसके सैकड़ों टैंक गाजा के करीब हैं और ताबड़तोड़ आग के गोले बरसा रहे हैं। गाजा की गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखर रही हैं। हमास के आतंकियों में इससे दहशत फैल गई है। लिहाजा उन्होंने बचे लोगों को बंधक बनाना शुरू कर दिया है।
अन्य देश | Oct 16, 2023, 03:53 PM IST -
बॉडी में कैमरा बांधे हमास के आतंकी को इजराइली सैनिक ने कैसे किया ढेर, सामने आया Video, खड़े हो जाएंगे रोंगटे
इजराइल हमास की जंग के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देगा। वीडियो 7 अक्टूबर का है, जब हमास ने इजराइल पर हमला किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे घरों को आतंकियों ने खंगाला था। बॉडी पर कैमरा बांधकर आया आतंकी कैसे मरा, यह वीडियो हैरान करने वाला है।
एशिया | Oct 16, 2023, 10:36 AM IST -
गाजा पर हमले को लेकर अपने दोस्त इजराइल के खिलाफ ये क्या बोल गए जो बाइडेन? हमास के लिए कही ये बात
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल हमास संघर्ष में इजराइल का समर्थन किया है, लेकिन इजराइल को परोक्ष रूप से बड़ी चेतावनी भी दे डाली है। गाजा हमले को लेकर बाइडेन ने अपने दोस्त इजराइल को ये बड़ी नसीहत दे डाली है।
अमेरिका | Oct 16, 2023, 09:24 AM IST -
एयर स्ट्राइक में मारा गया हमास का टॉप कमांडर, इजरायली एयरफोर्स ने जारी किया हमले का वीडियो
इजरायल के हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर ढेर कर दिया गया है। इजरायल की खुफिया एजेंसी ने पहले हमास के कमांडर के एक शहर में छुपे होने का पता लगाया। इसके बाद जबरदस्त एयर स्ट्राइक कर दी। इस हवाई हमले में कई अन्य आतंकी भी मारे गए हैं।
अन्य देश | Oct 15, 2023, 04:42 PM IST -
इजरायल-हमास युद्ध: 'बच्चों का सिर काटा और महिलाओं से...' फॉरेंसिक टीम के खुलासे से कांप उठेगी रूह
इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इजरायल फॉरेंसिक टीम ने शवों की जांच के बाद जो खुलासा किया है, उसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। टीम ने बताया कि बच्चों की गर्दन काट दी गई, महिलाओं से बर्बरता की हदें पार की गईं।
अन्य देश | Oct 16, 2023, 09:13 AM IST