HAMAS
-
Israel Hamas War: गाजा पट्टी से इजराइल ने वापस बुलाए सैनिक, क्योंकि...आगे है 'घातक प्लान'
बीते साल अक्टूबर में शुरू हुई इजराइल और हमास के बीच जंग को छह महीने बीते चुके हैं। इजराइल की सैन्य कार्रवाई जारी है। इस बीच इजराइल ने खान यूनुस से अपने सैनिकों को वापस बुलाया है।
एशिया | Apr 08, 2024 06:17 pm IST -
Gaza Aid Workers Death: बाइडन और नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई बात, व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा...
गाजा में इजराइली हवाई हमलों में सहायता कर्मियों के मारे जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई है।
अमेरिका | Apr 05, 2024 07:02 am IST -
Advertisement
-
सड़क से गुजर रहे थे हमास आंतकी, इजरायली सेना ने फिल्मी स्टाइल में कर दी एयरस्ट्राइक...सभी के उड़ गए चीथड़े
इजरायली सेना ने मध्य गाजा पट्टी में हमास आतंकियों को निशाना बनाते हुए घातक एयरस्ट्राइक की है। इस हवाई हमले का मोसाद ने वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 3 आतंकी जाते हुए दिख रहे हैं। अचानक उनके ऊपर मिसाइल गिरती है और इसमें तीनों ही मारे जाते हैं।
एशिया | Apr 04, 2024 07:04 pm IST -
मुस्लिम नेताओं ने बाइडन की इफ्तार पार्टी से बनाई दूरी, बोले 'गाजा में भुखमरी के हालात तो...'
व्हाइट हाउस में होने वाले इफ्तार के निमंत्रण को अमेरिकी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अस्वीकार कर दिया है। अमेरिकी-मुस्लिम गाजा की घेराबंदी को लेकर इजराइल का समर्थन करने के लिए बाइडन से खफा हैं।
अमेरिका | Apr 03, 2024 12:08 pm IST -
Advertisement
-
गाजा में सहायता कर्मियों की मौत पर इजराइल ने भी दी प्रतिक्रिया, कहा 'यह एक गलती थी'
इजराइल की तरफ से गाजा में किए गए हमले में सात सहायता कर्मियों की मौत हो गई है। सहायता कर्मियों की मौत पर इजराइल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जराइल के सैन्य प्रमुख ने कहा है कि यह एक गलती थी।
एशिया | Apr 03, 2024 09:42 am IST -
अमेरिका ने हमास के खिलाफ जमीनी हमले के बजाय अन्य विकल्पों पर दिया जोर, इजराइल की इस रणनीति का किया विरोध
इजराइल दक्षिणी गाजा के रफह शहर में जमीनी हमला करने की रणनीति बना रहा है। इजराइल की इस रणनीति का अमेरिका ने विरोध किया है। इस बीच दोनों देशों के उच्च अधिकारियों के बहीच अहम बैठक हुई है।
एशिया | Apr 02, 2024 05:30 pm IST -
Advertisement
-
गाजा में राहत सामग्री पहुंचाना पड़ा भारी, इजराइली हमले में चार विदेशी सहायता कर्मियों समेत वाहन चालक की हुई मौत
इजराइल की तरफ से हमास ठिकानों पर हमले लगातार जारी है। इन हमलों में सहायता कर्मियों की जान भी जा रही है। ऐसे ही एक हमले में सहायता कर्मियों और उनके फलस्तीनी वाहन चालक की मौत हो गई है।
एशिया | Apr 02, 2024 10:40 am IST -
इजराइल ने 'अल-जजीरा' को दिया झटका, 'टेररिस्ट चैनल' बताते हुए प्रसारण पर लगाया बैन
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अल-जजीरा चैनल के इजराइल में प्रसारण पर बैन लगा दिया है। उन्होंने हाल ही में बनाए गए नए कानून का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने अल-जजीरा को आतंकवादी चैनल बताया है।
एशिया | Apr 01, 2024 11:28 pm IST -
Advertisement
-
इजराइल में सबसे बड़ा सरकार विरोधी प्रदर्शन, पीएम नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
एक तरफ जहां इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है वहीं दूसरी तरफ इजराइल के लोग प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि बंधकों को मुक्त कराया जाए।
एशिया | Apr 01, 2024 01:42 pm IST -
अमेरिका ने इजराइल से गाजा में आम लोगों की रक्षा करने का किया आग्रह, समर्थन जारी रखने की कही बात
अमेरिका और इजराइल के बीच जारी तनाव के वक्त दोनों देशों के रक्षा अधिकारियों की अहम बैठक हुई है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा है कि इजराइली बलों को सटीक निशाना बनाकर कार्रवाई करनी चाहिए जो गाजा में कहीं भी मौजूद हमास नेताओं के खिलाफ प्रभावी हो।
अमेरिका | Mar 27, 2024 11:51 am IST -
Advertisement
-
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल से जंग खत्म करने का किया आग्रह, बोले ' शांति...'
इजराइल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्रंप ने इजराइल से जंग खत्म करने का आग्रह किया है।
अमेरिका | Mar 26, 2024 05:19 pm IST -
Israel Hamas War: हमास के इस कदम से और भड़केगी जंग, इजराइल रफह में हमले की कर रहा तैयारी
इजराइल और हमास के बीच जंग थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हमास ने नए युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। फिलहाल इजराइल रफह में जमीनी हमला शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है।
एशिया | Mar 26, 2024 01:56 pm IST -
Advertisement
-
रमजान के दौरान गाजा में संघर्ष विराम के लिए प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद होगा मतदान
इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। गाजा में तत्काल संघर्ष विराम की मांग वाले एक प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मतदान किया जाएगा। सुरक्षा परिषद के कई सदस्य उम्मीद कर रहे हैं कि संयुक्त राष्ट्र का सबसे शक्तिशाली निकाय युद्ध समाप्त करने की मांग करेगा।
एशिया | Mar 25, 2024 04:23 pm IST -
गाजा के बाद अब इजराइल इस शहर पर हमला करने की बना रहा योजना, UN महासचिव बोले 'हम मायूसी देख रहे हैं'
इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम को लेकर अब तक संयुक्त राष्ट्र के सभी प्रयास विफल ही साबित हुए हैं। इस बीच तमाम चेतावनियों के बावजूद इजराइल रफह में जमीनी हमला शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। इस लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने चिंता जाहिर की है।
एशिया | Mar 24, 2024 11:11 am IST -
Advertisement
-
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद रमजान के दौरान गाजा में संघर्ष विराम के लिए प्रस्ताव पर मतदान को तैयार
इजराइल और हमास के बीच जंग लगातार जारी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक और पहल की है। सुरक्षा परिषद मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के दौरान गाजा में मानवीय संघर्ष विराम की मांग वाले प्रस्ताव पर मतदान करने के लिए तैयार है।
एशिया | Mar 23, 2024 01:10 pm IST -
इजरायली सेना की बमबारी में बीते 24 घंटे में मरे 82 लोग, गाजा में कुल मौतों का आंकड़ा 32 हजार के पार
गाजा में इजरायल ने बीते 24 घंटे में जबरदस्त हवाई हमला किया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में कम से कम 82 लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार गत 5 माह के युद्ध में अब तक इजरायली हमले में गाजा में कुल 32 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
अन्य देश | Mar 22, 2024 10:50 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका और इजराइल में बढ़ी दूरी, रिश्तों में खटास के बीच तेल अवीव पहुंचे एंटनी ब्लिंकन...बनेगी बात?
इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। जंग के बीचएक बार फिर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल पहुंचे हैं। ब्लिंकन का ये दौरा अहम माना जा रहा है क्योंकि मौजूदा समय में इजराइल और अमेरिका के बीच संबंध सामान्य नहीं हैं।
एशिया | Mar 22, 2024 04:07 pm IST -
नेतन्याहू पर बाइडेन की बेरुखी के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन जा रहे इजराइल दौरे पर, क्या दूर हो पाएगा तनाव
अमेरिका और इजराइल के बीच हाल के दिनों में रिश्तों में तनाव देखने को मिला है। ऐसे में इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल का दौरा करने वाले हैं। ब्लिंकन के इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
एशिया | Mar 21, 2024 05:15 pm IST -
फिर से अस्पताल में इकट्ठा हो रहे हमास के चरमपंथी! इजराइल ने हजारों लोगों के होने का किया दावा
इजराइल की सेना ने कहा है कि हमास के चरमपंथी एक बार फिर से अस्पताल को ठिकाना बना रहे हैं। वहीं गाजा का कहना है कि अस्पताल में रुकने वाले सभी लोग शरणार्थी हैं, जो अपनी जान बचाने के लिए शरण लिए हुए हैं।
एशिया | Mar 18, 2024 11:09 pm IST -
इजरायली सेना को मिली बड़ी कामयाबी, हमास के चीफ ऑफ स्टाफ मारवान इस्सा को भूमिगत ऑपरेशन में मार गिराया
इजरायली सेना के हाथ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आइडीएफ) ने एक भूमिगत ऑपरेशन में हमास के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मारवान इस्सा का सफाया कर दिया है। आइडीएफ ने एक्स मीडिया पोस्ट के जरिये हमास चीफ के मारे जाने की सूचना दी है।
अन्य देश | Mar 17, 2024 01:01 pm IST