पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर पर एक बार फिर हमला करना शुरू कर दिया है। हमले में भारी हथियारों और तोपों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूरे इलाके में विस्फोटों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है।
रामबन में भारी बारिश के बाद चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध (बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट डैम) का जलस्तर बढ़ने के बाद बांध के दरवाजे खोले गए हैं।
पुंछ जिले के मेंढर तहसील के घनी इलाके में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। हादसा बस के खाई में गिरने से हुआ।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की आलोचना करने पर कांग्रेस को फटकार लगाई है।
पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, बहुत सारे पर्यटक अपने घरों की ओर जाने लगे हैं।
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला आज रामबन पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने पुनर्निमाण कार्यों का भी निरीक्षण किया।
जम्मू-कश्मीर के रामबन में सोमवार को सभी स्कूलों और सरकारी संस्थानों को बंद रखा जाएगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी बाधा आ रही है। बता दें कि बारिश और भूस्खलन की वजह से यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
पंजाब के रहने वाले सेना के जवान सुखचरण सिंह उर्फ निक्का को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। जवान पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ जारी है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए दुश्मन देश लगातार आतंकवादी भेज रहा है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय यात्रा पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के विधायकों संग बैठक की। इसे लेकर भाजपा के नेताओं ने कहा कि पार्टी के विधायक अमित शाह से मिलना चाहते थे।
जम्मू-कश्मीर में 1 अप्रैल से शराब और बीयर की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बीच जो दुकानकार नीलामी में विफल रहे हैं वे अपना स्टॉक खत्म करने के लिए सभी प्रकार की शराब पर 10 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं।
रंगे-बिरंगे फूल देखने के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है।
आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक ने गुरुवार को भाजपा पर जम्मू में शराब को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। सदन में जमकर हंगामा भी किया।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक अग्रिम गांव में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की।
कश्मीर में गुरुवार को पर्यटक स्थलों समेत कई ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जिससे घाटी में बारिश की कमी कम होने की उम्मीद बढ़ गई है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस्लामी कैलेंडर की सबसे पवित्र रातों में से एक शब-ए-बरात पर श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में सामूहिक नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं दी।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा बहाल होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया चल रही है और सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल करने की बात की थी।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों द्वारा मारे गए पूर्व सैन्यकर्मी मंजूर अहमद वागे के परिवार से विभिन्न सियासी दलों के नेताओं ने मुलाकात की। इनमें बीजेपी नेता रविंद्र रैना और के. सुनील शर्मा, PDP की इल्तिजा मुफ्ती और NC के इमरान नबी डार शामिल थे।
कर्नाटक ने एलीट ग्रुप सी मैच में हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सत्र का अंत ड्रॉ के साथ किया, लेकिन अगले राउंड में जगह नहीं बना सका। हरियाणा हालांकि पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर चुका है जिसमें उसका मुकाबला 8 फरवरी से 12 फरवरी के बीच मुंबई से होगा।
Ranji Trophy 2024-25: क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी में खेल रही बड़ौदा की टीम पर उनके आखिरी ग्रुप मैच में जम्मू-कश्मीर ने पिच से छेड़छाड़ का बड़ा आरोप लगाया है। इसपर बड़ौदा क्रिकेट संघ का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़