1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर में 11 जगहों पर छापेमारी, 150 लोग निशाने पर

जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर में 11 जगहों पर छापेमारी, 150 लोग निशाने पर

 Published : May 14, 2025 07:53 am IST,  Updated : May 14, 2025 08:44 am IST

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने श्रीनगर में 11 जगहों पर छापेमारी की है। पुलिस के राडार पर 150 लोग हैं।

श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक्शन। (सांकेतकि फोटो)- India TV Hindi
श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक्शन। (सांकेतकि फोटो) Image Source : PTI

भारत की सेनाओं ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठनों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस बीच अब जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने भी पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 11 जगहों पर छापेमारी की है। आइए जानते हैं क्या है पुलिस के इस ऑपरेशन का मकसद।

आतंकवादियों के खिलाफ सख्त अभियान 

जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमलों के बाद 150 आतंकवादियों या उनके सहयोगियों के घरों पप छापेमारी हुई है। पुलिस की ये कार्रवाई आतंकी कार्यों को समर्थन देने वाले बुनियादी ढांचे को खत्म करने के मकसद से की जा रही है। इसके तहत कई स्थानों पर छापेमारी का अभियान तेज कर दिया गया है।

पुलिस ने क्या बताया?

जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता कहा है कि इस अभियान के तहत बैन किए गए आतंकी संगठनों के आतंकी सहयोगियों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस की ओर से UAPA कानून के तहत दर्ज किए गए केस में जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को 11 ठिकानों पर छापा मारा गया है।

शोपियां में तीन आतंकी ढ़ेर

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। ये तीनों आतंकी लश्कर-तैयबा के थे।  भारतीय सेना ने बताया है कि इन आतंकियों को ऑपरेशन केलर के तहत आतंकी संगठन के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को शोकल केलर, शोपियां के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद मुठभेड़ में तीन कट्टर आतंकवादियों को मार गिराया गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दुश्मन की गोलाबारी से बचने के लिए और बंकर बनाए जाएंगे, जानिए अभी कितनी है इनकी संख्या

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम पर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती? वाजपेयी और मनमोहन सिंह का भी लिया नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।