Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में ब्लड सर्कुलेशन गड़बड़ तो नही, ये संकेत बताते हैं खून का बहाव धीमा है या बराबर?

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन गड़बड़ तो नही, ये संकेत बताते हैं खून का बहाव धीमा है या बराबर?

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Feb 24, 2026 10:18 pm IST, Updated : Feb 24, 2026 10:18 pm IST

Poor blood circulation symptoms: खराब ब्लड सर्कुलेशन एक ऐसी स्थिति है जब ब्लड वेसेल्स में रुकावट आने लगती है जिसके कारण शरीर के अंगों में रक्त, ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का प्रवाह बाधित होता है।

खराब ब्लड सर्कुलेशन- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK खराब ब्लड सर्कुलेशन

शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने का काम ब्लड सर्कुलेशन करता है। जब शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता, तो इसे खराब ब्लड सर्कुलेशन कहा जाता है। यह समस्या मुख्य रूप से धमनियों में प्लाक जमने के कारण होती है। धीरे-धीरे यह समस्या गंभीर रूप लेती है और शरीर के कई अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। शुरुआत में अक्सर लक्षणों को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर बड़ी बीमारी का कारण बन सकते हैं। चलिए जानते हैं ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होने पर शरीर कैसे संकेत देता है?

खराब ब्लड सर्कुलेशन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण

  • हाथों और पैरों में सुन्नपन: खराब ब्लड सर्कुलेशन का सबसे आम लक्षण हाथों और पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट है। लंबे समय तक बैठे रहने पर अगर बार-बार ऐसा महसूस हो, तो यह चेतावनी हो सकती है

  • स्किन का रंग बदलना और ऐंठन: इसके अलावा पैरों में सूजन, त्वचा का नीला या पीला पड़ना, और हाथ-पैरों का ठंडा रहना भी रक्त प्रवाह कम होने का संकेत देता है। कुछ लोगों में चलने पर पैरों में दर्द या ऐंठन होती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

  • त्वचा और बालों में बदलाव: त्वचा और बालों में बदलाव भी खराब ब्लड सर्कुलेशन की पहचान में मदद करते हैं। त्वचा का रूखा होना, घावों का देर से भरना और पैरों पर बालों का झड़ना इस समस्या के लक्षण हो सकते हैं।

  • ज्यादा थकान और चक्कर: महिलाओं में यह समस्या ज्यादा थकान और चक्कर आने के रूप में भी सामने आती है। गंभीर मामलों में सांस फूलना और सीने में दर्द भी महसूस हो सकता है, जो तुरंत डॉक्टर को दिखाने का संकेत है।

किन वजहों से ब्लड सर्कुलेशन होता है खराब?

डॉक्टरों के अनुसार खराब ब्लड सर्कुलेशन के प्रमुख कारणों में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, धूम्रपान और शारीरिक निष्क्रियता शामिल हैं। लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठकर काम करना भी इसका जोखिम बढ़ाता है।

ब्लड सर्कुलेशन कैसे होगा बेहतर?

 खराब ब्लड सर्कुलेशन, पहचान के लिए डॉक्टर मरीज की हिस्ट्री, ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच के साथ कुछ विशेष टेस्ट कराते हैं। समय रहते पहचान होने पर जीवनशैली में बदलाव से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। नियमित वॉक, हल्का व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी पीना और धूम्रपान से दूरी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement