LAND
-
मुंबई के विक्रोली पश्चिम में भारी बारिश से भूस्खलन, दो लोगों की मौत, दो घायल
विक्रोली पार्क साइट इलाके में आज सुबह भूस्खलन के चलते दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्र से मिट्टी और पत्थर एक घर पर आ गिरा।
महाराष्ट्र | Aug 16, 2025 07:33 am IST -
पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश ने फिर मचाई तबाही, 24 लोगों की मौत; कई लापता
पाकिस्तान में भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। बारिश के चलते खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तबाही मच गई है। बारिश के चलते 24 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोगों के लापता होने की खबर है। राहत और बचाव का काम जारी है।
एशिया | Aug 15, 2025 02:07 pm IST -
Advertisement
-
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और बाढ़ का खौफ, 325 सड़कें यातायात के लिए बंद
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और बाढ़ की घटनाओं ने कहर ढा रखा है। इस बीच हिमाचल प्रदेश में 300 से अधिक सड़कों को यातायात के लिहाज बंद कर दिया गया है। गानवी घाटी में ताजा बाढ़ में एक पुलिस चौकी भी बह गई।
राष्ट्रीय | Aug 13, 2025 11:05 pm IST -
पाकिस्तान: PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, भूस्खलन की चपेट में आने से 9 लोगों की हुई मौत
पाकिस्तान में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। यहां भूस्खलन की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। विशेषज्ञों ने इसे लेकर चेतावनी भी दी है।
एशिया | Aug 11, 2025 05:45 pm IST -
Advertisement
-
धराली में 28 केरलवासियों का ग्रुप हुआ लापता, उत्तरकाशी से गंगोत्री के लिए निकला था
उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने और भूस्खलन से आई बाढ़ में भारी तबाही हुई। इस घटना में 28 केरलवासियों के एक ग्रुप के लापता होने की खबर सामने आई है। राहत कार्य जारी है, लेकिन खराब मौसम और रास्तों के बंद होने से बचाव कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं।
राष्ट्रीय | Aug 06, 2025 06:03 pm IST -
हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन, 600 से ज्यादा सड़कों पर आवागमन बाधित, चार जिलों में स्कूल बंद
अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-21), ओल्ड हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग (एनएच-5), मंडी-धर्मपुर (एनएच-3) और औट-सैंज मार्ग (एनएच-305) वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिए गए।
राष्ट्रीय | Aug 06, 2025 02:57 pm IST -
Advertisement
-
चमत्कार ने बचा ली कई जानें..., चंबा में लैंडस्लाइड के बाद गांव की ओर बढ़ीं चट्टानें, Video में देखें फिर क्या हुआ
हिमाचल प्रदेश के चंबा में लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ से चट्टानें गांव की ओर बढ़ रही थीं। तभी एक चमत्कार ने कई जानें बचा ली। Video में देखें क्या हुआ।
राष्ट्रीय | Aug 06, 2025 06:49 pm IST -
हिमाचल में मानसून का कहर, 184 मौतें, 309 सड़कें हुईं बंद...देखिए तबाही का VIDEO
हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ का सिलसिला जारी है। सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 305 सहित कुल 309 सड़कें भूस्खलन और अचानक बाढ़ के कारण अवरुद्ध हो गईं।
राष्ट्रीय | Aug 04, 2025 08:23 pm IST -
Advertisement
-
कश्मीर के रियासी में लैंडस्लाइड, कार पर पत्थर गिरने से SDM और उसके बेटे की मौत, पत्नी हुई घायल, LG ने जताया दुख
बारिश के चलते कश्मीर के कई रास्ते जोखिम भरे हैं। पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। रियासी जिले में लैंडस्लाइड के चलते एसडीएम और उसके बेटे की मौत के बाद से प्रशासन की टीम और भी ज्यादा अलर्ट हो गई है।
जम्मू और कश्मीर | Aug 02, 2025 07:03 am IST -
रोहतास: जमीन विवाद में पिसी पुलिस, दरोगा को कॉलर पकड़कर खींचा, 40 आरोपी गिरफ्तार
घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोग एक दरोगा को कॉलर पकड़कर खींचते नजर आ रहे हैं। अन्य वीडियो में लोगों को पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करते भी देखा जा सकता है।
बिहार | Aug 01, 2025 06:25 pm IST -
Advertisement
-
जम्मू-कश्मीर में फिर हुआ लैंडस्लाइड, मंदिर के पास भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। रियासी जिले में एक मंदिर के पास भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत हो गई है।
जम्मू और कश्मीर | Jul 23, 2025 02:53 pm IST -
ट्रेन पर गिर गया लैंडस्लाइड का मलबा, डिब्बे में घुसा कीचड़ और पत्थर, यात्री घायल
महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित कसारा स्टेशन पर एक ट्रेन के ऊपर लैंडस्लाइड का मलबा गिर गया है। इस कारण डिब्बे में कीचड़ और पत्थर घुस गया और एक यात्री घायल हो गया।
महाराष्ट्र | Jul 23, 2025 02:06 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब कैबिनेट ने ‘लैंड पूलिंग’ पॉलिसी में संशोधन को दी मंजूरी, सरकार नहीं छीनेगी किसी की जमीन
पंजाब मंत्रिमंडल ने मंगलवार को ‘लैंड पूलिंग’ नीति में संशोधन को मंजूरी दे दी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने योजना के खिलाफ कथित दुष्प्रचार करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की।
पंजाब | Jul 22, 2025 06:02 pm IST -
एक झटके में बेच दिया 100 साल पुराना गांव, 150 परिवारों के पैरों तले खिसक गई जमीन
ओडिशा का गजपति जिले का डाक्टर बंजारी गांव जमीन विवाद की चपेट में आ गया है। वहां रह रहे सैकड़ों लोगों का भविष्य अब अंधेरे में है। गांव की करीब 42 एकड़ जमीन, जिसमें लगभग 150 परिवार पिछले कई सालों से रह रहे हैं, अब निजी खरीदार के हाथों चली गई है।
राष्ट्रीय | Jul 21, 2025 06:26 pm IST -
Advertisement
-
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है। चलिए आपको तस्वीरें दिखाते हैं जिससे आप नेपाल में हुई तबाही का अंदाजा लगा सकते हैं।
दुनिया | Jul 21, 2025 02:46 pm IST -
माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भयानक लैंडस्लाइड, 1 की मौत, कई घायल, सामने आया तबाही का Video
माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भयानक लैंडस्लाइड की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। लैंडस्लाइड की इस घटना से जुड़ा तबाही का Video भी सामने आया है।
जम्मू और कश्मीर | Jul 22, 2025 02:44 pm IST -
Advertisement
-
हिमाचल में तबाही मचा रहा मानसून, 250 सड़कें बंद, 21 से 23 जुलाई तक होगी भारी बारिश; आया IMD का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 21 और 23 जुलाई को हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।
राष्ट्रीय | Jul 18, 2025 03:38 pm IST -
अमरनाथ यात्रा के दौरान हुआ लैंडस्लाइड, एक महिला तीर्थयात्री की मौत, यात्रा एक दिन के लिए रोकी गई
अमरनाथ यात्रा के दौरान लैंडस्लाइड की घटना के कारण एक महिला तीर्थयात्री की मौत की खबर सामने आई है। आइए जानते हैं कि किस मार्ग पर हुआ है ये हादसा।
जम्मू और कश्मीर | Jul 17, 2025 07:36 am IST -
दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट का इंजन हुआ फेल, मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट का इंजन फेल हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
राष्ट्रीय | Jul 16, 2025 11:14 pm IST -
राहत पहुंचाने गए थे हिमाचल के पूर्व CM जयराम ठाकुर, अचानक हो गया लैंडस्लाइड, भागकर बचाई जान- Video
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आपदा की मार झेल रहे मंडी जिले का दौरा कर रहे थे। हालांकि, यहां पर अचानक से लैंडस्लाइड हो गया और वह बाल-बाल बच गए।
राजनीति | Jul 14, 2025 05:29 pm IST