MADHYA PRADESH ASSEMBLY ELECTION
-
MP में चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री के बेटे-बहू कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का कहना है कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में भाजपा के लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। भाजपा में बुरी तरह से भगदड़ मची हुई है। इस भगदड़ का नतीजा है कि सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहती है।
मध्य-प्रदेश | Aug 27, 2023 08:21 am IST -
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज का मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा, 7800 टॉपर भांजे-भांजियों को भेंट की स्कूटी
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के 7,800 टॉपर छात्रों को स्कूटी भेंट की है। मामा से स्कूटी पाकर भांजे-भांजियों के चेहरे खिल उठे थे। इतना ही नहीं इस दैरान सीएम ने शहडोल जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी।
मध्य-प्रदेश | Aug 24, 2023 02:18 pm IST -
मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है शिवराज कैबिनेट का विस्तार, सीनियर नेताओं के बीच मंथन जारी
शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट का जल्द विस्तार हो सकता है। चुनाव से पहले यह विस्तार कई मायनों में अहम माना जा रहा है।
मध्य-प्रदेश | Aug 25, 2023 09:01 am IST -
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पहनती है धर्म और जाति का मुखौटा: ज्योतिरादित्य सिंधिया
सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस धार्मिक यात्रा की बात कर रही है, कल उन्होंने सागर में जाति जनगणना के बारे में बात की। सिंधिया स्पष्ट रूप से खरगे की घोषणा का जिक्र कर रहे थे कि अगर कांग्रेस मप्र में सत्ता में आए तो नई सरकार जाति जनगणना कराएगी।
मध्य-प्रदेश | Aug 24, 2023 11:35 am IST -
मध्य प्रदेश: ऋण माफी, 500 रुपये में सिलेंडर, और भी बहुत कुछ, मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाई वादों की झड़ी
मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी जनता के लिए बड़े चुनावी वादे कर रही हैं।
मध्य-प्रदेश | Aug 22, 2023 04:08 pm IST -
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का भड़काऊ बयान, बोले- 'मुसलमानों ने चूड़ियां नहीं पहनीं, 1-2 करोड़ मर भी जाएं तो...'
केंद्र सरकार में मंत्री रहे अजीज कुरैशी ने एक कार्यक्रम में मुसलमानों को भड़काया। उन्होंने कहा, 700 साल यहां मुसलमानों का शासन रहा है। जब जुल्म हद से ज्यादा हो जाए, पानी सिर से ऊपर चला जाए तो ईंट का जवाब पत्थर से देना ही चाहिए।
मध्य-प्रदेश | Aug 22, 2023 02:41 pm IST -
मध्य प्रदेश में नामों के सहारे मिलेंगे वोट? मामा, चाचा के बाद अब हुई दादा की एंट्री
इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर सभी राजनितिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। एमपी की राजनीति में सत्ता हासिल करने के लिए शिवराज मामा व अरविंद केजरीवाल चाचा जैसे नामों को सहारा ले रहे हैं। वहीं अब इस राजनीतिक खेल में दादा ने भी एंट्री कर दी है।
मध्य-प्रदेश | Aug 21, 2023 05:53 pm IST -
लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाएंगे सीएम शिवराज, 3,000 रुपये प्रति माह तक करने का टारगेट
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीने दर हैं ऐसे में सीएम शिवराज प्रदेश की आधी आबादी को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सीएम शिवराज ने कल पन्ना जिले के गुनौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि वह धीरे-धीरे लाडली बहना योजना की राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह करेंगे।
मध्य-प्रदेश | Aug 19, 2023 08:24 am IST -
सुरजेवाला को एमपी का प्रभारी बनाए जाने पर भड़के प्रदेश BJP अध्यक्ष, कहा- जो जनता को राक्षस कहते हैं उन्हें...
मध्य प्रदेश में चुनाव को देखते हुए गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बड़े कदम उठाए। एक ओर बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की तो वहीं, कांग्रेस ने सुरजेवाला को राज्य का प्रभारी महासचिव बनाया।
मध्य-प्रदेश | Aug 21, 2023 08:06 pm IST -
ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी नेता का बीजेपी ने काटा टिकट, कमलनाथ के गढ़ में भी मारा ये दांव
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने अपने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास नेता रणवीर जाटव का टिकट कट गय़ा है। खास बात ये है कि जाटव का टिकट काटकर उस नेता को दिया गया है जिसे उन्होंने ही पिछली बार हराया था।
मध्य-प्रदेश | Aug 17, 2023 06:01 pm IST -
बजरंग दल पर कांग्रेस का बड़ा यू-टर्न, दिग्विजय बोले- एमपी में नहीं करेंगे बैन; अब दोनों तरफ से फंस गई पार्टी!
मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव पास आ रहे हैं, बीजेपी के अलावा अब कांग्रेस भी हिंदू वोट बैंक को खींचने के लिए तरह तरह के दांव चल रही है। लेकिन कांग्रेस को अपने बयानों में फंस जा रही है। इस बार बजरंग दल पर कांग्रेस नेता दिग्विजय देकर बुरे फंस गए।
मध्य-प्रदेश | Aug 16, 2023 07:46 pm IST -
शिवराज सिंह का कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला, कहा- 'दिग्विजय और कमलनाथ का वोट की फसल पर नजर'
दिग्विजय सिंह ने कहा था कि संविधान की शपथ लेकर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति हिन्दू राष्ट्र की बात करता है तो उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उसके बाद ही कुछ कहना चाहिए।
मध्य-प्रदेश | Aug 16, 2023 02:43 pm IST -
कांग्रेस ने ट्विटर पर चलाया '50% कमीशन कैम्पेन', BJP बोली- प्रियंका से करवा लिया, दिग्विजय क्यों नहीं कर रहे ट्वीट
MP कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने ट्विटर पर शिवराज सरकार के खिलाफ '50% कमीशन' का केंपेन चलाया। इसके तहत प्रदेश के बड़े नेता और प्रवक्ता ट्वीट कर रहे हैं। लेकिन इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह पर इस षडयंत्र का आरोप लगा दिया।
मध्य-प्रदेश | Aug 13, 2023 12:34 pm IST -
"एमपी सरकार ले रही 50% कमीशन" ठेकेदारों ने हाईकोर्ट को लिखा लेटर, मध्य प्रदेश की सियासत में बवाल
मध्य प्रदेश में एक लेटर से सियासी बवाल मच गया है। एमपी के ठेकेदार संगठनों का हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक लेटर लिखा जिसमें एमपी सरकार को 50% कमीशन लेने वाली सरकार बताया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस लेटर को ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश में सरकार लेती है 50 फीसदी कमीशन।
मध्य-प्रदेश | Aug 12, 2023 03:04 pm IST -
मध्य प्रदेश में अब किसानों को मिलेंगे साल के 12 हजार रुपये, सीएम शिवराज का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में चुनावों से पहले सीएम शिवराज ने अब किसानों को खुश करने के लिए एक बड़ा दांव खेला है सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री कल्याण योजना के तहत किसानों को दिए जाने वाले सालाना चार हजार रुपये की रकम बढ़ाकर अब 6000 रुपये करने की घोषणा कर दी है।
मध्य-प्रदेश | Aug 12, 2023 08:31 am IST -
मध्य प्रदेश में सिंधिया के सिपहसालार ने थामा कांग्रेस का हाथ, इस सीट पर बड़े उलटफेर के संकेत
मध्य प्रदेश में चुनावी सीजन आते ही दल-बदल का गेम शुरू हो गया है। खबर है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीमच में सिंधिया खेमे के कद्दावर नेता ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
मध्य-प्रदेश | Aug 11, 2023 07:13 pm IST -
'हिंदू राष्ट्र' पर बयान देकर बुरी तरह फंसे कमलनाथ, ओवैसी बोले- 'कल के दिन BJP हार भी जाए तो...'
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने कहा था, दुनिया की सबसे बड़ी हिंदू आबादी हमारे देश में रहती है। यहां 82 फीसदी हिंदू हैं। ये बताने वाली बात नहीं है।
मध्य-प्रदेश | Aug 09, 2023 02:14 pm IST -
VIDEO: कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, कहा- जो भारत माता के खिलाफ बोलेगा, उसकी जान लेने में पीछे नहीं रहेंगे
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रतलाम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खुले शब्दों में चेतावनी दी है कि भारत माता के खिलाफ बोलने वालों की जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे।
मध्य-प्रदेश | Aug 07, 2023 09:53 pm IST -
MP में बीजेपी के साथ हो गया खेल! कमलनाथ ने फेंका हिंदुत्व कार्ड, बाबा बागेश्वर के लिए लगवा रहे दरबार
कमलनाथ ने बाबा बागेश्वर के भव्य दरबार की व्यवस्था की है। इसके लिए 25 एकड़ की जमीन रेंट पर ली गई है। यहां 3 वाटरप्रूफ डोम खड़े किए गए हैं। इसमें एक बार में एक लाख से ज्यादा लोग रामकथा सुन पाएंगे।
मध्य-प्रदेश | Aug 05, 2023 12:27 am IST -
इंदौर में बोले अमित शाह, 'अब केंद्र में UPA के मौनी बाबा की नहीं मोदी की सरकार है, जो जनहित का काम कर रही'
विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए अमित शाह ने आज इंदौर में बूथ सम्मलेन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आज से ही अपने बूथों पर जमकर मेहनत करें और एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनाएं।
मध्य-प्रदेश | Jul 30, 2023 04:34 pm IST