MIDDLE EAST
-
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ब्लैकमेल नहीं कर सकते', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, जानें और क्या कहा
डोनाल्ड ट्रंप ने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को लेकर ईरान को चेतावनी दी है कि वह अमेरिका को ‘ब्लैकमेल’ नहीं कर सकता। ईरानी नाकाबंदी, टैंकर पर फायरिंग और इसके चलते भारतीय जहाजों की वापसी से क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है।
अमेरिका | Apr 18, 2026 09:58 pm IST -
होर्मुज में भारतीय ध्वज वाले 2 जहाजों पर फायरिंग के बाद भारत सख्त, ईरानी राजदूत को किया तलब
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में भारतीय झंडे वाले 2 जहाजों ईरानी फायरिंग के बाद भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए ईरान के राजदूत को तलब किया। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच यह अहम समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद संवेदनशील बना हुआ है।
राष्ट्रीय | Apr 18, 2026 09:00 pm IST -
Advertisement
-
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर की फायरिंग, इलाके में तनाव बढ़ा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की गनबोट्स के द्वारा एक टैंकर पर गोलीबारी के बाद तनाव फिर बढ़ गया है। जहाज की पहचान जाहिर नहीं की गई है लेकिन ये बताया गया है कि चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं।
एशिया | Apr 18, 2026 07:12 pm IST -
ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- 'एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने के लिए तैयार है ईरान'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर बड़ी बात कही है। ट्रंप ने कहा है कि तेहरान एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने पर सहमत हो गया है।
अमेरिका | Apr 17, 2026 09:51 pm IST -
Advertisement
-
बड़ी खुशखबरी! पूरी तरह खुला Strait Of Hormuz, ईरान के विदेश मंत्री ने दी जानकारी; इसकी शर्त भी बताई
Hormuz Strait: ईरान से Strait Of Hormuz को लेकर खुशखबरी आई है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बताया है कि सभी देशों के व्यापारिक जहाजों के लिए Hormuz को खोल दिया गया है। जानें इसके साथ ही उन्होंने क्या शर्त रखी है।
एशिया | Apr 17, 2026 06:56 pm IST -
अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के लिए बनाया बड़ा प्लान, तैनात किए 10,000 से ज्यादा जवान
अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी का पूरा प्लान बना रखा है। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने सैन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी सेना बल का प्रयोग भी कर सकती है।
एशिया | Apr 16, 2026 10:40 pm IST -
Advertisement
-
ट्रंप के बाद अब मैक्रों ने किया PM मोदी को फोन, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने फोन पर पश्चिम एशिया तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा की और नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने पर सहमति जताई। बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को फोन किया था।
राष्ट्रीय | Apr 16, 2026 09:24 pm IST -
हूती नेता ने सीजफायर को बताया अमेरिका और इजरायल की नाकामियों का नतीजा, जानें किसे कहा घमंडी
हूती नेता अब्दुल मलिक अल-हौथी ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अल-हौथी ने कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत में अमेरिका ऐसी मांगें रख रहा है जिन्हें कोई भी स्वतंत्र और सम्मानित देश कभी स्वीकार नहीं कर सकता है।
एशिया | Apr 16, 2026 09:03 pm IST -
Advertisement
-
ईरान-अमेरिका वार्ता के दूसरे दौर की तारीख पर पाकिस्तान ने दिया बयान, कही बड़ी बात
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के दूसरे दौर को लेकर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बड़ा बयान दिया है। चलिए जानते हैं कि विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने क्या कहा है।
एशिया | Apr 16, 2026 08:03 pm IST -
अमेरिका से चीन ने क्या कहा है, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने बताया; ईरान पर भी किया बड़ा खुलासा
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर जारी है। सीजफायर के बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को धमकी दी है। हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर पूरी नजर रख रहा है।
अमेरिका | Apr 16, 2026 07:02 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका से टेंशन के बीच ईरान को 111 करोड़ रुपये देने जा रहा संयुक्त राष्ट्र, जानें क्यों?
Iran Humanitarian Crisis 2026: ईरान के लिए संयुक्त राष्ट्र ने बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। इस खबर में जानिए कि United Nations, ईरान को करीब 111 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर मदद क्यों दे रहा है।
एशिया | Apr 15, 2026 11:46 pm IST -
अमेरिका की धमकी के बाद और सख्त हुए ब्रिटेन के तेवर, PM स्टार्मर ने ट्रंप को दिया करारा जवाब
ईरान पर अमेरिकी हमलों में शामिल ना होने पर अमेरिका ने ब्रिटेन को चेतावनी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने भी अपना रुख साफ कर दिया है।
यूरोप | Apr 15, 2026 10:07 pm IST -
Advertisement
-
ईरान की सेना ने दी अमेरिका को चेतावनी, कहा- 'नाकेबंदी जारी रही तो बंद कर देंगे फारस की खाड़ी'
ईरान की सेना ने अमेरिका को चेतावनी दी है। ईरानी सेना के कमांडर ने कहा है कि तेहरान अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। ईरान किसी भी नाकेबंदी को बर्दाश्त नहीं करेगा।
एशिया | Apr 15, 2026 08:54 pm IST -
चीनी जहाज होर्मुज पर अमेरिकी नाकाबंदी तोड़ने में नाकाम, UAE से आ रहा था टैंकर; US वॉरशिप की चेतावनी के बाद मुड़ा
अमेरिका की ओर से प्रतिबंधित टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य में लौट आया है। चीन से जुड़ा यह टैंकर अमेरिका द्वारा लगाई गई नाकेबंदी को तोड़ने में नाकाम रहा है।
एशिया | Apr 15, 2026 08:13 pm IST -
Advertisement
-
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- 'खत्म होने के करीब है ईरान के साथ जंग'
ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जंग खत्म होने वाली है। ट्रंप ने यह बात ऐसे समय पर कही है जब अमेरिका की ओर से आने वाले दिनों में मध्य पूर्व में हजारों अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी की जा रही है।
अमेरिका | Apr 15, 2026 05:52 pm IST -
देश के आयात-निर्यात पर मिडिल-ईस्ट तनाव का बुरा असर, 57.95% गिरा पश्चिम एशिया को होने वाला एक्सपोर्ट
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि चुनौतियों के बावजूद देश का निर्यात क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
बिज़नेस | Apr 15, 2026 04:53 pm IST -
Advertisement
-
ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर छिड़ा घमासान, रूस ने बताया क्या है उसका प्लान
अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच रूस ने ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर बड़ी बात कही है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बीजिंग में बताया है कि रूस इस मसले को हल करने में किस तरह की भूमिका निभा सकता है।
एशिया | Apr 15, 2026 04:49 pm IST -
ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पत्र लिखकर कहा- 'ना दें ईरान को हथियार', जानें बीजिंग का जवाब
ट्रंप ने इस बार चीन की तरफ उंगली घुमाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पत्र लिखा है। इस पत्र में मांग की गई है कि चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई ना करे।
अमेरिका | Apr 15, 2026 06:04 pm IST -
मेलोनी ने नेतन्याहू को दिया झटका, इजरायल के साथ खत्म किया डिफेंस एग्रीमेंट
इटली ने इजरायल के साथ अपने डिफेंस एग्रीमेंट को निलंबित कर दिया है। इस डिफेंस एग्रीमेंट में सैन्य उपकरणों और प्रौद्योगिकी अनुसंधान का आदान-प्रदान किया जाता था।
यूरोप | Apr 14, 2026 07:55 pm IST -
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर 40 मिनट तक बातचीत, जानें क्या वार्ता हुई
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर 40 मिनट तक बातचीत हुई है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
राष्ट्रीय | Apr 14, 2026 11:51 pm IST