MURDE
-
लगरपुरिया गैंग के 2 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, एक के पैर में लगी गोली, द्वारका में किया था कांड
दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों से सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन एक ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
दिल्ली | Apr 19, 2026 09:05 am IST -
गुजरात: धंधुका में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव, दो समुदायों के बीच झड़प, शहर में आगजनी और पुलिस का कड़ा पहरा
युवक की हत्या के बाद माहौल बिगड़ गया। इलाके में दो गुटों की झड़प के बाद आगजनी कर दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात पुलिस ने मार्च भी निकाला।
गुजरात | Apr 19, 2026 06:52 am IST -
Advertisement
-
चंद रुपयों के लिए ले ली 2 बेटियों के पिता की जान, पुलिस ने बहन और भांजों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 20 हजार रुपये के विवाद में 30 साल के अफसार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप उसकी बहन, भांजों और फरार बहनोई पर है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक के परिवार में गर्भवती पत्नी और दो छोटी-छोटी बेटियां हैं।
उत्तर प्रदेश | Apr 18, 2026 04:46 pm IST -
बीजेपी नेता की हत्या के केस में कांग्रेस विधायक को उम्रकैद, 16 अन्य दोषियों को भी मिली कड़ी सजा
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को बीजेपी नेता योगेश गौड़ा की 2016 हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिली है। अदालत ने 16 अन्य दोषियों को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। CBI जांच में कुलकर्णी को साजिश का मास्टरमाइंड बताया गया था।
राजनीति | Apr 17, 2026 10:53 pm IST -
Advertisement
-
होटल के अंदर विवाहित प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या, सिर कूचने के बाद रेता गला; शव के पास बैठकर रोती रही
यूपी के आगरा जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी की होटल के अंदर हत्या कर दी। महिला ने प्रेमी का सिर कूचने के बाद गला रेत दिया। इसके बाद वह शव के पास बैठकर रोती रही।
उत्तर प्रदेश | Apr 17, 2026 05:01 pm IST -
पत्नी के दो प्रेमियों को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे पति का दांव पड़ा उल्टा, BF को लगी भनक तो गोली से उड़ाया
झारखंड के झरिया में पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मृतक की पत्नी से आरोपियों का अफेयर है। दोनों प्रेमियों ने महिला के पति को हटाने की साजिश रची।
झारखण्ड | Apr 17, 2026 10:16 am IST -
Advertisement
-
इंदौर हत्याकाड: पत्नी के प्रेमी ने हिस्ट्रीशीटर को मरवाया, 3 शूटर गिरफ्तार, CCTV में दिखी बिना नंबर प्लेट की बाइक
मृतक हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के अवैध संबंध राहुल नाम के व्यक्ति के साथ थे। इसी ने तीन लोगों को सुपारी देकर उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस ने तीनों शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मास्टरमाइंड अभी भी फरार है।
मध्य-प्रदेश | Apr 17, 2026 07:42 am IST -
तीन दिनों से बंद दुकान से मिली युवती की लाश, 8 साल से साथ रह रहा पार्टनर फरार
गोरखपुर में एक फ्लैक्स प्रिंटिंग की दुकान के अंदर से एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद से ही युवती का लिव-इन पार्टनर फरार है।
क्राइम | Apr 15, 2026 04:50 pm IST -
Advertisement
-
पिता ने 6 साल के बेटे की ली जान, जब शक हुआ कि नहीं है उसकी औलाद, स्कूल में एडमिशन कराने के बहाने नदी में फेंका
पिता ने 6 साल से मासूम को नदी में फेंक दिया। इसके बाद वह घर आ गया। जब परिजनों ने बेटे के बारे में पूछा तो वह परिवार वालों पर गुस्सा होने लगा। पुलिस में केस दर्ज होने के बाद आरोपी पिता घर से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
क्राइम | Apr 15, 2026 08:23 am IST -
बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी ने किया कांड, पति की हत्या कर शव के टुकड़े किए और खेत में गाड़ दिया
मंदसौर में बेवफा पत्नी ने अपने पति को प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला और इस घटना को इतना बेरहमी से अंजाम दिया गया कि सुनने वाले भी हैरान रह गए।
मध्य-प्रदेश | Apr 14, 2026 09:31 pm IST -
Advertisement
-
रात के अंधेरे में मां ने सो रहे दो मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद का भी रेता गला; खून से लथपथ मिले बच्चे
ओडिशा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपने ही दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटा करीब 5 साल का और बेटी 10 साल की थी।
क्राइम | Apr 12, 2026 04:29 pm IST -
प्रेमी ने 100 बार चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी, अब 28 पुलिसकर्मी समेत पूरा थाना सस्पेंड
लड़की की हत्या उसके प्रेमी ने ही 100 बार चाकू मारकर की थी, लेकिन पुलिस इस मामले में रिपोर्ट तक नहीं लिख रही थी। ऐसे में पीड़िता हाईकोर्ट के पास पहुंची और अब पूरे थाने को सस्पेंड कर दिया गया है।
झारखण्ड | Apr 12, 2026 01:23 pm IST -
Advertisement
-
4 साल की भांजी को खिलाने के बहाने किराए के कमरे पर ले गया मामा, फिर कार के नीचे मिला शव
आरोपी मामा कुछ खिलाने के बहाने बच्ची को उसके घर से अपने किराए के कमरे में ले गया था। इसके बाद कार के नीचे बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्राइम | Apr 12, 2026 11:32 am IST -
इंस्टाग्राम पोस्ट पर भद्दे कमेंट करता था दोस्त, खंडहर में बुलाकर कर दी हत्या, ईंट से कुचला
आरोपी ने बताया कि उसने कई बार अपने दोस्त को घटिया कमेंट करने के लिए मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। कई बार फोन पर भी लड़ाई हुई और अंत में उसने अपने दोस्त की हत्या का प्लान बना लिया।
उत्तर प्रदेश | Apr 12, 2026 09:27 am IST -
Advertisement
-
कर्नाटक: धारवाड़ में यूथ कांग्रेस नेता फ़ैरोज़ खान पठान की बेरहमी से हत्या, पुलिस को मिला खून से लथपथ शव
कर्नाटक के धारवाड़ में यूथ कांग्रेस के नेता फैरोज खान पठान की अज्ञात अपराधियों ने उनके घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी। जिस वक्त हत्या हुई वो घर में अकेले थे। पुलिस ने उनका खून से सना शव बरामद किया है।
क्राइम | Apr 11, 2026 11:56 am IST -
यूपी: मिर्जापुर में दिन दहाड़े वकील की गोली मार कर हत्या, मर्डर का LIVE VIDEO आया सामने
यूपी के मिर्जापुर में दिन दहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे कि बाइक सवार दो अपराधियों ने सरेआम उन्हें गोली मार दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
उत्तर प्रदेश | Apr 11, 2026 01:31 pm IST -
Advertisement
-
हॉस्टल में कैंटीन गार्ड ने छात्र के साथ किया कुकर्म, फिर उतारा मौत के घाट, जहानाबाद में निर्मम हत्याकांड का खुलासा
बिहार के जहानाबाद जिले में पुलिस ने गुरुकुल हॉस्टल में मासूम छात्र की निर्मम हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल के कैंटीन गार्ड ने कुकर्म के बाद छात्र को मौत के घाट उतारा है।
बिहार | Apr 10, 2026 07:14 pm IST -
किसी ने हत्या कर फेंका या खुद ही डूबा हर्षित, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया एमिटी स्टुडेंट की मौत का सच
हर्षित का शव एक निर्माणाधीन इमारत में पानी से भरे गड्ढे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी श्वास नली में बालू और रेत मिली है। इससे साफ होता है कि उसकी मौत डूबने से ही हुई है।
उत्तर प्रदेश | Apr 10, 2026 02:33 pm IST -
खौफनाक! बीएड स्टूडेंट को घर में घुसकर हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला, तीन अरेस्ट
गोड्डा जिले में एक युवक की बरहमी से हत्या कर दी गई। युवक की घर में घुसकर हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या की गई। जानकारी के अनुसार, मृतक बीएड का छात्र था।
झारखण्ड | Apr 10, 2026 02:17 pm IST -
संभाजीनगर में दिनदहाड़े महिला की हत्या, प्रेमी ने रेता गला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की दिनदहाड़े हत्या कर दी।
महाराष्ट्र | Apr 10, 2026 11:45 am IST