MURDER
-
खौफनाक वारदात! सनकी चाचा ने कटर मशीन से काट डाली तीन मासूमों की गर्दन, खुद भी जान देने की कोशिश की
बिहार के औरंगाबाद में एक शख्स ने तीन मासूमों की गर्दन कटर मशीन से काट दी। आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्राइम | Mar 27, 2026 02:20 pm IST -
किराएदार ने थप्पड़ का बदला मासूम की जान से लिया? कमरे में आटे के ड्रम से मिला शव, ऐसे हुआ खुलासा
आगरा में एक किराएदार के कमरे से लापता हुई 8 साल की बच्ची का शव मिला है। किराएदार सुनील अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
उत्तर प्रदेश | Mar 27, 2026 01:31 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली के रोहिणी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने से हुए घायल
दिल्ली के रोहिणी में पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल हुए और 3 गिरफ्तार किए गए। ये आरोपी बवाना हत्याकांड से जुड़े थे। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में जवाबी फायरिंग के दौरान बदमाशों के पैरों में गोली लगी।
दिल्ली | Mar 27, 2026 11:53 am IST -
पति ने पत्नी को गैस सिलेंडर से पीटकर मार डाला, खिड़की से झांकते ही पड़ोसियों के उड़े होश
हरियाणा के गुरुग्राम में पति ने पत्नी की गैस सिलेंडर से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी सुनील ने झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच जारी है।
हरियाणा | Mar 27, 2026 08:12 am IST -
Advertisement
-
इंदौर में बाप-बेटे ने सोसाइटी वासियों पर चढ़ाई कार, महिला IT इंजीनियर की मौत; रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
इंदौर की एक सोसाइटी में पेंटहाउस किराए पर देने के विवाद में बाप-बेटे ने कार से एक महिला इंजीनियर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 13 मार्च को ही वह दो बच्चों और पति के साथ अपने फ्लैट में शिफ्ट हुई थी।
मध्य-प्रदेश | Mar 26, 2026 09:19 pm IST -
यूपी के जौनपुर में युवक को एक किमी दौड़ाकर मारे 25 चाकू, शव को 200 मीटर घसीटा, भाई के मर्डर का लिया बदला
यूपी के जौनपुर जिले में मर्डर के आरोपी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपने भाई की हत्या का बदला लिया। वहीं, पुलिस ने एनकाउंटर में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश | Mar 26, 2026 07:38 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली के दयालपुर में 16 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग पकड़े गए
दिल्ली के दयालपुर में 16 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मामले में तीन नाबालिग(CCLs- Children in Conflict with Law) को पकड़ा गया है।
दिल्ली | Mar 26, 2026 12:47 pm IST -
भाई ने ही दी बहन की रियल-टाइम लोकेशन, रिटायर्ड फौजी पति ने चढ़ा दी बोलेरो; झुंझुनूं में सनसनीखेज मामला
राजस्थान के झुंझुनूं से रिश्तों का खून कर देने का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को जान से मारने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। इस वारदात में महिला के भाई ने भी अपने जीजा की मदद की।
राजस्थान | Mar 25, 2026 11:33 pm IST -
Advertisement
-
यूपी के सुल्तानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप
सुल्तानपुर में प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश | Mar 25, 2026 11:13 pm IST -
पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश, प्रेमिका के लिए 6.70 लाख में मौत का सौदा, कब्र से निकले सच ने खोली पूरी कहानी
पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
क्राइम | Mar 26, 2026 03:49 pm IST -
Advertisement
-
मानवता शर्मसार! युवक को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा, दिनदहाड़े हत्या का खौफनाक VIDEO वायरल
रोहतास में दिनदहाड़े सड़क पर हो रही इस बर्बरता को लोग सिर्फ देखते रहे। किसी ने भी आगे बढ़कर पीड़ित को बचाने या हमलावरों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। युवक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई आगे नहीं आया।
बिहार | Mar 25, 2026 08:24 pm IST -
यूपीः फतेहपुर में 3 बच्चों की मां प्रेमिका को प्रेमी ने चाकू घोंपकर मार डाला, मुकदमा दर्ज कराने से था नाराज
फतेहपुर में एक युवक ने तीन बच्चों की मां को मार डाला। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का आरोपी के साथ प्रेम संबंध थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रहा था।
उत्तर प्रदेश | Mar 24, 2026 11:49 pm IST -
Advertisement
-
शरीफ उस्मान हादी मर्डर केस में NIA ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली भेजे गए
बांग्लादेश में इंकलाब मंच के कन्वीनर शरीफ उस्मान हादी की हाई-प्रोफाइल हत्या में एक नाटकीय मोड़ आया है। NIA पश्चिम बंगाल की जेल से दो मुख्य संदिग्धों को दिल्ली ले आई है, जिससे सीमा पार हत्या की जांच पर उसकी पकड़ और मजबूत हो गई है।
पश्चिम बंगाल | Mar 24, 2026 11:03 pm IST -
क्राइम सीन रिक्रिएशन ने ढहा दिया पति के झूठ का 'किला', दरिंदा हैसबैंड ही निकला हत्यारा; फिल्मी अंदाज में अरेस्ट
झालावाड़ के चंदीपुर में रेणु हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक महिला की हत्या उसके पति ने की थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए ससुराल और पुलिस से झूठ बोला। हालांकि ये झूठ ज्यादा छिपा नहीं पाया और गिरफ्तार हो गया।
राजस्थान | Mar 24, 2026 09:13 pm IST -
Advertisement
-
'आपकी बेटी को मैंने मारा, फोटो भेजूं क्या', पत्नी की हत्या के बाद पति ने सास को किया फोन, मायके जाने सा था परेशान
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति बेड पर ही शव के पास बैठ रहा। दोनों बच्चें बेड पर सोते रहे। अगली सुबह उसने सास को फोन कर कहा कि आपकी बेटी को मैंने मार दिया है।
हरियाणा | Mar 24, 2026 06:14 pm IST -
बेंगलुरु में बीच सड़क पर 27 साल के युवक को मार डाला, हत्या का लाइव VIDEO रोंगटे खड़े कर देगा
बेंगलुरु में एक युवक पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। प्रहार इतना घातक था कि 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्या का रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो सामने आया है।
क्राइम | Mar 24, 2026 06:03 pm IST -
Advertisement
-
शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग में हत्या, हाथदार हथियार से हमला करने के बाद मारी गोली; युवक की मौत
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई। युवक का एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग था। हालांकि महिला ने किसी कारणवश आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उसके परिजन युवक से रंजिश रख रहे थे।
क्राइम | Mar 24, 2026 02:45 pm IST -
एक महीने चली जांच, 600 लोगों से पूछताछ, गढ़वा रेप-मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
17 साल की किशोरी अपनी मां और बहन के साथ गढ़वा के रामकंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकलने पर आरोपी ने उसे पकड़ लिया और रेप के बाद उसकी हत्या कर दी।
झारखण्ड | Mar 23, 2026 10:04 pm IST -
दहेज नहीं मिला तो पत्नी को लगा दिया मौत का इंजेक्शन, गुरुग्राम से गिरफ्तार हुआ बेरहम पति
आरोपी पति ने पत्नी को जहरीला इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के घर से इस्तेमाल हुई सिरिंज और एनेस्थीसिया की बोतल भी मिली है।
क्राइम | Mar 21, 2026 04:30 pm IST -
मथुरा: प्रसिद्ध फरसा वाले बाबा की संदिग्ध मौत पर बवाल, समर्थक कर रहे हत्या का दावा, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम किया
मथुरा में फरसा वाले बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनके समर्थकों का दावा है कि बाबा की सुनियोजित हत्या की गई है, वहीं पुलिस का कहना है कि एक ट्रक की टक्कर लगने से उनकी मौत हुई है।
उत्तर प्रदेश | Mar 21, 2026 01:40 pm IST