PLANE ACCIDENT
-
Video: चलती गाड़ियों के बीच सड़क पर अचानक से आ गिरा प्लेन, गिरते ही आग का गोला बन गया जहाज
हादसा कब और कहां हो जाए किसी को पता नहीं, हाल में ही सोशल मीडिया पर एक दुर्घटनाग्रस्त जहाज का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जहाज आसमान से आकर सीधे जमीन पर गिरता है। वीडियो इतना दर्दनाक था कि देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई।
वायरल न्यूज | Aug 04, 2023 04:44 pm IST -
पूर्वी सूडान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, चार सैन्यकर्मियों समेत नौ लोगों की गई जान
पूर्वी सूडान में दर्दनाक विमान हादसे में 9 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में 4 सैन्यकर्मी भी बताए जा रहे हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद देर तक घटनास्थल से आसमान में काला धुआं उठता रहा।
अन्य देश | Jul 25, 2023 01:32 pm IST -
Advertisement
-
पोलैंड में खराब मौसम का शिकार हुआ विमान, दुर्घटना में गई पांच लोगों की जान
पोलैंड का एक छोटा विमान खराब मौसम में फंस गया। इस वजह से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक विमान दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूरोप | Jul 18, 2023 11:15 am IST -
उड़ान के दौरान हजारों फीट की ऊंचाई पर खुल गया प्लेन का दरवाजा, फिर जो हुआ..., Video देख दंग रह जाएंगे आप
साओ लुइस से साल्वाडोर जा एक विमान का दरवाजा अचानक से खुल गया। इस विमान को ब्राजील के सिंगर टिएरी का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल न्यूज | Jun 20, 2023 01:02 pm IST -
Advertisement
-
नेपाल विमान हादसा : को-पायलट अंजू ने 16 वर्ष पहले यति एयर के ही विमान दुर्घटना में खोया था पति, आज खुद भी...
दुर्घटनाग्रस्त विमान की को पायलट अंजू खतिवडा की बतौर को पायलट यह आखिरी उड़ान थी। आज अगर यह विमान सुरक्षित लैंड हो जाता तो प्रमोशन देकर उन्हें कैप्टन बना दिया जाता, लेकिन ऐसा हो न सका।
एशिया | Jan 15, 2023 07:19 pm IST -
अजीबोगरीब!अमेरिका में सड़क पर दौड़ती एसयूवी कार से टकराया विमान, 3 लोग घायल
Plane Collided with SUV Car in America: अमेरिका के लास वेगास में हवा में उड़ते-उड़ते एक विमान राजमार्ग पर दौड़ती एसयूवी कार से टकरा गया है। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि यह छोटा विमान था, इस वजह से ज्यादा जानमाल को नुकसान नहीं हुआ। मगर कार और विमान की टक्कर के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है।
अमेरिका | Jan 08, 2023 10:04 am IST -
Advertisement
-
24 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था विमान, अचानक गायब हो गई छत, जानें पैसेंजर्स का क्या हुआ
अलोहा एयरलाइंस का यह विमान 24 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था और तभी उसकी छत का एक बड़ा हिस्सा हवा में उड़ गया। उस समय प्लेन में 90 से ज्यादा लोग सवार थे।
अमेरिका | Nov 30, 2022 10:32 am IST -
टायर पंक्चर होने के बाद भी रन वे पर दौड़ता रहा विमान, ऐसे बची यात्रियों की जान..जानें उड़ान के जरूरी नियम
Safe landing of Plane:दिल्ली से मुंबई जा रही एक फ्लाइट में बैठे यात्रियों में उस वक्त खलबली मच गई, जब पंक्चर होने के बाद भी उनका प्लेन अचानक रनवे पर दौड़ने लगा। इससे यात्रियों की सांसें सहम गईं और धड़कनों की रफ्तरा कई गुना तेज हो गई। हर यात्री सोच रहा था कि आखिर अब क्या होगा।
राष्ट्रीय | Aug 30, 2022 03:35 pm IST -
Advertisement
-
दक्षिणी हांगकांग में जहाज डूबने से मचा हड़कंप, 26 लोग अभी भी लापता
Hong Kong: दक्षिणी हांगकांग में इस सप्ताह की शुरुआत में आए तूफान के कारण एक इंजीनियरिंग जहाज के डूब जाने के बाद चालक दल के चौथे सदस्य को सोमवार को समुद्र से सुरक्षित निकाल लिया गया। 26 लोग अभी भी लापता हैं।
एशिया | Jul 04, 2022 03:09 pm IST -
Russia Plane crash: रूस में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, 5 घायल
Russia Plane crash: रूसी सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 अन्य लोग घायल हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि विमान के इंजन में कुछ गड़बड़ी आ गई थी जिससे चालक दल को ‘क्रैश लैंडिंग’ के लिए मजबूर होना पड़ा।
अन्य देश | Jun 24, 2022 05:29 pm IST -
Advertisement
-
चीन में क्रैश हुए विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स मिले, क्रैश के कारणों का लगेगा पता
चीन में हादसे का शिकार हुए चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का बचावकर्मियों ने गुरुवार को एक ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया था और आज दूसरा फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर भी खोज निकाला है। एक फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर कॉकपिट में और दूसरा विमान के पिछले हिस्से में था।
एशिया | Mar 25, 2022 08:56 am IST -
चीन विमान हादसा: पहला ब्लैक बॉक्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त, दूसरे की तलाश जारी
चीन के कुनमिंग शहर से गुआनझो जा रहा चाइना ईस्टर्न एयरलाइन का विमान बोईंग 737-800 वुझोउ शहर के एक पर्वतीय क्षेत्र में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद विमान का एक ब्लैक बॉक्स खोज निकाला गया था जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
एशिया | Mar 24, 2022 01:16 pm IST -
Advertisement
-
मंजिल पर पहुंचने से पहले ही लापता हो गया विमान, समुद्र के पास मिला मलबा, 28 की मौत
रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कमचात्का में मंगलवार को लापता हो गए एक विमान का हिस्सा उस एयरपोर्ट के रनवे से 5 किलोमीटर दूर ओखोत्स्क समुद्र तट पर मिला है, जहां विमान को उतरना था।
यूरोप | Jul 06, 2021 06:50 pm IST -
250 फीट की ऊंचाई से गायब हुआ विमान समुद्र में गिरा, 62 लोग थे सवार
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद शनिवार को श्रीविजय एयर के जेट यात्री विमान का संपर्क हवाई यातायात नियंत्रक से टूट गया और वह समुद्र में जा गिरा।
एशिया | Jan 09, 2021 08:43 pm IST -
Advertisement
-
गुवाहाटी में रनवे पर तय बिंदु से पहले उतरा स्पाइसजेट का विमान, दो पायलाट सेवा से हटाए गए
गुवाहाटी हवाईअड्डे पर शुक्रवार को स्पाइसजेट का एक विमान रनवे पर निर्धारित स्थान से पहले उतर गया लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय | Dec 05, 2020 07:07 pm IST -
कोझिकोड विमान दुर्घटना: दुर्घटना के पीछे का कारण कम दृश्यता थी, स्रोत
डीजीसीए के बयान में कहा गया कि रनवे-10 पर उतरने के बाद विमान रुका नहीं और रनवे के अंत तक पहुंचकर खाई में गिरने के बाद दो हिस्सों में टूट गया। एअर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में सिर्फ बी737 विमान हैं।
न्यूज़ | Aug 08, 2020 10:54 am IST -
Advertisement
-
अमेरिका: विमान दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं।
अमेरिका | Dec 01, 2019 11:33 am IST -
मंगलुरू में विमान रनवे पर फिसला, सभी यात्री सुरक्षित
मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु हवाई अड्डे पर रविवार को दुबई से 183 यात्रियों को लेकर पहुंचा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान रनवे से फिसल कर मैदानी इलाके में फंस गया और इस घटना में सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित रहे।
राष्ट्रीय | Jun 30, 2019 09:28 pm IST -
फ्लोरिडा में क्रैश हुआ बोइंग 737, रनवे से फिसलकर नदी में जा गिरा विमान, 136 यात्री थे सवार
अमेरिका के फ्लोरिडा में बोइंग 737 विमान क्रैश हो गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ विमान में 136 लोग सवार थे।
अमेरिका | May 04, 2019 04:10 pm IST -
जब उड़ते विमान से अचानक धुआं उठा तब पायलट की एक ‘कॉल’ ने बचाई सबकी जान!
जयपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान में उड़ान के दौरान धुआं उठने के बाद उसे आपात स्थिति में कोलकाता हवाई अड्डे पर उतारा गया।
राष्ट्रीय | Dec 11, 2018 04:50 pm IST