PRESIDENT PUTIN
-
यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कब करेगा रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने दुनिया को बता दिया खुल्लम-खुल्ला
रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल राष्ट्रपति पुतिन कब और किन परिस्थितियों में करेंगे, यह उन्होंने अब पूरी दुनिया को खुलकर बता दिया है। पुतिन ने कहा कि फिलहाल यूक्रेन युद्ध जीतने के लिए उन्हें परमाणु हथियार चलाने की जरूरत नहीं है, मगर पश्चिमी देश और नाटो यूक्रेन को अपने सैनिक देते हैं तो यह संभव है।
यूरोप | Jul 06, 2024 12:04 pm IST -
क्या तीसरे विश्वयुद्ध की प्लानिंग कर रहे पुतिन और किम जोंग? रूस-उत्तर कोरिया में हुई नई रणनीतिक साझेदारी
रूस के राष्ट्रपति पुतिन का उत्तर कोरिया दौरा यूं ही नहीं है। पुतिन ऐसे वक्त में उत्तर कोरिया की यात्रा पर हैं, जब यूक्रेन युद्ध चरम पर है और पश्चिमी देश एक बार फिर जेलेंस्की की भरपूर मदद में उतर आए हैं। ऐसे वक्त में रूस और उत्तर कोरिया ने नई रणनीतिक साझेदारी करके दुनिया भर में भारी हलचल पैदा कर दी है।
यूरोप | Jun 19, 2024 04:41 pm IST -
Advertisement
-
पुतिन ने कहा कि यूक्रेन थोड़ा और अधिक जमीन दे तो खत्म हो जाएगा युद्ध, कीव ने खारिज किया "अल्टीमेटम"
यूक्रेन में शांति को लेकर स्विट्जरलैंड में चल रहे सम्मेलन से पहले पुतिन ने एक और बयान दिया है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यदि यूक्रेन मॉस्को के लिए अपनी और अधिक जमीन छोड़ने को तैयार हो और वह नाटो में शामिल होने की जिद छोड़ दे तो युद्ध खत्म हो सकता है।
अमेरिका | Jun 15, 2024 05:16 pm IST -
रूस के अल्ताई में राष्ट्रपति पुतिन का मकान जलकर हुआ खाक, यूक्रेन ने किया हमला या लगी रहस्यमयी आग?
रूस से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रपति पुतिन का अल्ताई स्थित मकान आग से जलकर पूरी तरह राख हो चुका है। रूसी टेलीग्राम चैनल की ओर से यह सूचना सामने आई है। मकान जलने की तस्वीरें भी रूसी टेलीग्राम चैनलों ने साझा की है। पुतिन के आवास पर यूक्रेन ने हमला किया या अन्य वजहों से आग लगी। इसकी जांच जारी है।
यूरोप | May 31, 2024 01:53 pm IST -
Advertisement
-
दुनिया को सुकून पहुंचाने वाली सबसे बड़ी खबर, यूक्रेन युद्ध रोकने को तैयार हुए पुतिन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन कुछ शर्तों के साथ यूक्रेन में युद्ध रोकने को तैयार हो गए हैं। हालांकि यह आधिकारिक तौर पर अभी रूस की ओर से ऐलान नहीं किया गया है, मगर रॉयटर्स ने रूसी सूत्रों के हवाले यह दावा किया है।
यूरोप | May 24, 2024 05:25 pm IST -
चीन गए रूसी राष्ट्रपति के सामने जिनपिंग ने रख दिया यूक्रेन युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव, फिर पुतिन ने कही ये बात
रूस के राष्ट्रपति पुतिन इन दिनों चीन की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में अपने दोस्त पुतिन का जोरदार स्वागत किया, फिर यूक्रेन युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव रखा। इस पर पुतिन ने शी को शुक्रिया कहा।
एशिया | May 17, 2024 12:32 pm IST -
Advertisement
-
यूक्रेन युद्ध के बीच बीजिंग पहुंचे पुतिन, शी जिनपिंग ने कहा-"चीन हमेशा रहेगा रूस का अच्छा भागीदार"
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के अचानक चीन पहुंचने से यूक्रेन से लेकर अमेरिका तक हलचल बढ़ गई है। अमेरिका इस यात्रा पर बारीकी से नजर बनाए है। रूस और चीन दोनों ही महाशक्तियों अमेरिका की धुरविरोधी हैं।
एशिया | May 16, 2024 12:04 pm IST -
मौत के बाद भी जिंदा है पुतिन विरोधी रहे नवलनी का क्रियाक्लाप, हैरान रूस की पुलिस ने की गिरफ्तारी
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के धुर विरोधी रहे विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत के बाद भी उनका क्रियाक्लाप जारी है। पुतिन विरोधी गतिविधियां अब भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे रूस की सुरक्षा एजेंसियां भी आश्चर्यचकित हैं। इस आरोप में पुलिस ने 2 पत्रकारों को गिरफ्तार किया है, जिन पर नवलनी के समूह के लिए काम करने का आरोप है
यूरोप | Apr 28, 2024 11:06 am IST -
Advertisement
-
रूस ने यूक्रेन को दी बड़ी चेतावनी, जेलेंस्की से कहा-"अपने सुरक्षा सेवा प्रमुख और अन्य को कर दो हमारे हवाले"
रूस ने यूक्रेन को बड़ी चेतावनी देते हुए उसके सुरक्षा प्रमुख और अन्य को मॉस्को के हवाले करने के लिए कहा है। पुतिन की सेना ने जेलेंस्की को साफ कह दिया है कि रूस पर आतंकी हमले के आरोपियों को उनके हवाले कर दिया जाए। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रूस के कॉन्सर्ट हाल में हुए हमले में करीब 143 लोग मारे गए थे।
यूरोप | Mar 31, 2024 10:40 pm IST -
अमेरिकी नागरिकों को चुन-चुन कर जेल में डाल रहा रूस, इस रिपोर्ट से उड़ी बाइडेन की नींद
रूसी सुरक्षा एजेंसियां अमेरिकी नागरिकों को जासूसी समेत अन्य आरोपों में जेल भेजने का सिलसिला जारी रखा है। इससे रूसी जेलों में अमेरिकी नागरिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए यह चुनौती बन गया है। अमेरिका रूसी कार्रवाई का विरोध कर रहा है। मगर रूस चुन-चुनकर अमेरिकियों को जेल भेज रहा।
यूरोप | Mar 29, 2024 04:20 pm IST -
Advertisement
-
"राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन को हराने की साजिश", मास्को ने कहा-रूस के इलेक्ट्रानिक सिस्टम पर हमला करना चाहता है USA
रूस में 15 से 17 मार्च तक होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिका गड़बड़ी फैलाने की योजना बना रहा है। मास्को ने यह आरोप अमेरिका पर लगाया है। मास्को का कहना है कि अमेरिका पुतिन को हराने के लिए मतदान कम कराने के मकसद से रूस के इलेक्ट्रानिक सिस्टम पर हमले की योजना बना रहा है।
अमेरिका | Mar 13, 2024 07:54 pm IST -
पश्चिमी देशों को पुतिन की सबसे बड़ी चेतावनी, मास्को कर सकता है इन ठिकानों पर परमाणु हमला
राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों के कई ठिकानों पर परमाणु हमला करने के चेतावनी देकर दुनिया भर में खलबली मचा दी है। पुतिन की यह चेतावनी पश्चिमी देशों की ओर से यूक्रेन में नाटों की ओर से सैनिक भेजे जाने के ऐलान के बाद आई है। पुतिन ने कहाकि यूरोप और पश्चिम ने यदि ऐसी गलती की तो परमाणु युद्ध हो सकता है।
यूरोप | Feb 29, 2024 05:00 pm IST -
Advertisement
-
यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले पुतिन ने किया देश को संबोधित, कही ये अहम बातें
यूक्रेन से युद्ध के 2 वर्ष पूरे होने के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने देशवासियों को संबोधित किया। उनका यह संबोधन ऐसे वक्त में हुआ जब आगामी माह रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। पुतिन रूस के कानून का सम्मान करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
यूरोप | Feb 29, 2024 04:35 pm IST -
पुतिन के धुर विरोधी नेता नवलनी की जेल में मौत के बाद रूस में बवाल, श्रद्धांजलि के दौरान 400 प्रदर्शनकारी हिरासत में
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रखर प्रतिद्वंदी नेता एलेक्सी नवलनी की पुलिस हिरासत में रहने के दौरान जेल में मौत हो जाने से बवाल मच गया है। नवलनी को रूस के तमाम शहरों में श्रद्धांजलि देने सड़कों पर उतरे लोगों ने उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया और पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद 400 लोग हिरासत में लिए।
यूरोप | Feb 18, 2024 06:50 pm IST -
Advertisement
-
पुतिन के एक और दुश्मन की मौत से अन्य विद्रोहियों में खलबली, जेल में बंद थे राष्ट्रपति के आलोचक एलेक्सी नवलनी
रूस की निजी सेना वैगनर आर्मी चीफ येवगिनी प्रिगोझिन की मौत के बाद पुतिन के एक और बड़े दुश्मन की मौत हो जाने से खलबली मच गई है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रखर आलोचक एलेक्सी नवलनी कई वर्षों से जेल में बंद थे। अब अचानक उनकी मौत की खबर सामने आ रही है। यह घटना ऐसे वक्त में हुई है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध के 2 वर्ष होने को हैं।
यूरोप | Feb 16, 2024 05:32 pm IST -
किम जोंग ने बनाया अमेरिका के खिलाफ ये खतरनाक प्लान, रूस के साथ मिलकर उत्तर कोरिया देगा पेंटागन को चुनौती
उत्तर कोरिया ने अमेरिका को अपनी ताकत दिखाने के लिए रूस के साथ मिलकर बड़ा मोर्चा बनाने की प्लानिंग कर ली है। इसमें चीन भी शामिल होगा। अमेरिका ने पहले ही इस खतरनाक मोर्चे की संभावना जताई थी। बाद में ईरान भी इसका हिस्सा हो सकता है। किम जोंग उन पेंटागन को चुनौती देने के लिए यह मोर्चा बनाने की राह पर हैं।
एशिया | Jan 21, 2024 02:01 pm IST -
Advertisement
-
"रूस कर सकता है NATO पर हमला"...बाइडेन के इस बयान को पुतिन ने बताया बकवास
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बाइडेन के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने रूसी सेना द्वारा नाटों देशों पर हमले की योजना बनाने का दावा किया था। पुतिन ने कहा कि बाइडेन का यह बयान पूरी तरह बकवास है और इसमें कोई दम नहीं है।
यूरोप | Dec 17, 2023 05:23 pm IST -
पुतिन इस बार निर्दलीय लड़ेंगे रूस के राष्ट्रपति का चुनाव, जानें इस तरह जीत होगी कितनी मुश्किल या आसान
पुतिन ने तीसरी बार रूस का राष्ट्रपति बनने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। समर्थकों का एक बहुत बड़ा वर्ग उनके पीछे खड़ा है। रूस के चुनाव कानून के मुताबिक वह लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकते। मगर इसके लिए उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का रास्ता खोज निकाला है। समर्थकों ने पुतिन की निर्दलीय उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया।
यूरोप | Dec 17, 2023 04:59 pm IST -
रूस से आ रही दुनिया को हिला देने वाली खबर, पुतिन के दुश्मन नवलनी को जेल से अज्ञात जगह ले जाए जाने का दावा
रूस के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी और दुश्मन नवलनी को मास्को जेल से कहीं अज्ञात जगह पर ले जाने का दावा किया जा रहा है। इस खबर के बाद से ही क्रेमलिन से लेकर कर दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा है। बता दें कि पुतिन के इस दुश्मन को वर्ष 2021 में जहर देकर मारने का प्रयास भी किया गया था। मगर तब वह बच गया था।
यूरोप | Dec 15, 2023 10:51 pm IST -
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर मास्को और वाशिंगटन में जबरदस्त ठनी, एक झटके में दोनों देशों ने राजनयिकों को किया बाहर
रूस-यूक्रेन युद्ध के करीब 20 महीने गुजरने के बाद वाशिंगटन और मास्को में तनाव चरम स्तर तक पहुंच गया है। हालत यह है कि रूस और अमेरिका ने एक दूसरे देशों के दो, दो राजनयिकों को अपने देश से बाहर निकाल दिया है। अमेरिका यूक्रेन की लगातार युद्ध में खुली मदद कर रहा है। वहीं रूस इसस मदद का विरोध करता आ रहा है।
यूरोप | Oct 07, 2023 01:27 pm IST