PUTIN
-
'प्रिगोझिन की मौत का बदला लेकर रहेंगे', वैगनर लड़ाकों ने पुतिन को दी बड़ी चेतावनी
वैगनर के लड़ाकों ने पुतिन को प्रिगोझिन की मौत का बदला लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने पुतिन को चेताया है कि वो हर हाल ही में प्रिगोझिन की मौत का बदला लेकर रहेंगे।
यूरोप | Aug 25, 2023 11:39 am IST -
प्रिगोझिन की मौत के बाद आया राष्ट्रपति पुतिन का पहला रिएक्शन, कहा-टैलेंटेड था...मगर गलती कर गया
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैगनर समूह के चीफ येवगिनी प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। पुतिन ने कहा कि वह प्रतिभाशाली व्यक्ति था, मगर उसने गलतियां कीं। राष्ट्रपति ने प्रिगोझिन के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
एशिया | Aug 24, 2023 10:57 pm IST -
Advertisement
-
पश्चिम ने कहा था-"प्रिगोझिन को समझौते के बाद भी माफ नहीं करेंगे पुतिन", वैगनर समर्थकों ने हादसे को हत्या बताया
गत 23 जून को प्रिगोझिन के लड़ाकों ने कूच करना शुरू किया था और कुछ घंटों में रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में प्रवेश कर गए। एक सैन्य मुख्यालय पर कब्जा कर लिया। प्रिगोझिन ने इस कदम को रूसी शीर्ष सैन्य नेताओं को हटाने के लिए ‘‘न्याय का मार्च’’ कहा था।
एशिया | Aug 24, 2023 08:59 pm IST -
प्रिगोझिन ही नहीं, पुतिन के इन दुश्मनों की भी आ चुकी है अचानक मौत की खबर
वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवेगनी प्रिगोझिन की मौत की खबर से पूरी दुनिया सकते में है। उनकी मौत अप्रत्याशित रूप से हुई है। हालांकि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी मौत हुई। वे पुतिन के साथ गद्दारी कर चुके थे। इससे पहले भी पुतिन के दुश्मनों की अचानक मौत की खबर आ चुकी है।
यूरोप | Aug 24, 2023 02:09 pm IST -
Advertisement
-
पुतिन से बगावत के बाद 4 महीने भी जिंदा नहीं रह सके वैगनर आर्मी चीफ प्रिगोझिन, जेट क्रैश हुआ या मार गिराया गया?
रूस की निजी सेना के चीफ येवगिनी प्रिगोझिन ने मई में पुतिन से बगावत की थी। हालांकि बाद में उन्होंने बगावत को वापस ले लिया था और रूस को छोड़कर बेलारूस चले गए थे। बाद में पुतिन के साथ उनके सुलह-समझौते की भी खबरें आई। मगर पुतिन से बगावत के बाद 4 महीने भी प्रिगोझिन जिंदा नहीं रह सके।
एशिया | Aug 24, 2023 06:20 am IST -
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनने पर पुतिन ने दी पीएम मोदी को बधाई, अमेरिका और यूरोप ने भी तारीफ
चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही पूरी दुनिया भारत को सलाम ठोक रही है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बनने पर बधाई दी। वहीं अमेरिका और यूरोप ने भी शाबाश इंडिया कहकर हौसलाफजाई की। चांद की सतह पर इस उपलब्धि के साथ सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया।
अन्य देश | Aug 23, 2023 10:51 pm IST -
Advertisement
-
BRICS सम्मेलन में पुतिन ने किया युद्ध खत्म करने का ऐलान, मगर पश्चिमी देशों पर लगाया ये बड़ा आरोप
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर पहली बार बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। हालांकि पुतिन ने इसके लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया है। क्योंकि उन्होंने साफ कहा कि रूस उस युद्ध को खत्म करना चाहता है, जिसे पश्चिम द्वारा फैलाया गया है।
अन्य देश | Aug 23, 2023 05:46 pm IST -
रूस ने ICC के अभियोजकों और ब्रिटेन के मंत्रियों पर लगाया प्रतिबंध; 54 ब्रिटिश नागरिकों की एंट्री पर भी रोक
रूस ने कड़ा कदम उठाते हुए आईसीसी अभियोजकों और ब्रिटेन के मंत्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही ब्रिटेन के 54 नागरिकों के रूस में प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी है।
एशिया | Aug 19, 2023 09:57 am IST -
Advertisement
-
मैक्रो, पुतिन ने दी आजादी के जश्न की बधाई, जानिए दुनिया के किन बड़े नेताओं के आए शुभकामना संदेश?
भारत के स्वतंत्रता दिवस पर दुनियाभर के देशों से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई देशों के शीर्ष नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
एशिया | Aug 15, 2023 02:05 pm IST -
रूस-यूक्रेन के बीच अब छिड़ी आसमान में तेज जंग, दोनों ने एक दूसरे पर किया घातक हवाई हमला, 8 साल के बच्चे की मौत
रूस-यूक्रेन युद्ध अब और तेज हो गया है। दोनों देशों एक दूसरे पर घातक हवाई हमले कर रहे हैं। इस बीच रूसी हमले में 8 साल के एक यूक्रेनी बच्चे की भी मौत हो गई है। साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
एशिया | Aug 11, 2023 11:59 pm IST -
Advertisement
-
जोहान्सबर्ग के BRICS शिखर सम्मेलन में जाएंगे पीएम मोदी, जिनपिंग भी होंगे शामिल; मगर इसलिए नहीं रहेंगे पुतिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है। जोहान्सबर्ग में 22 से 24 अगस्त तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इसमें हिस्सा लेंगे।
एशिया | Aug 03, 2023 10:05 pm IST -
Russia-Ukraine War:रूसी मिसाइल हमले से फिर कांपा कीव, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के गृहनगर पर बरसे गोले
रूस ने यूक्रेन पर भीषण मिसाइल हमला किया है। इसमें कम से कम 4 व्यक्ति की मौत हो गई है। मौतों की संख्या और बढ़ सकती है। हमले के कारण कई बहुमंजिला इमारत को नुकसान पहुंचा है। मलबे में कई लोग दबे बताए जा रहे हैं। हमला जहां हुआ, वह स्थान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का गृहनगर है।
एशिया | Jul 31, 2023 05:22 pm IST -
Advertisement
-
तेज हुई जंग, रूस के हमले में यूक्रेनी सेना को हुआ भारी नुकसान, पुतिन ने कही ये बड़ी बात
रूस और यूक्रेन की जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के जपोरिजिया क्षेत्र में भीषण युद्ध हो रहा है।
यूरोप | Jul 27, 2023 07:37 pm IST -
क्या BRICS में गिरफ्तार हो सकते थे रूसी राष्ट्रपति, पुतिन ने क्यों लिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने का फैसला
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भौतिक रूप से न सही, लेकिन अब वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में शुरू हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कहा जा रहा है कि पुतिन के जोहान्सबर्ग में गिरफ्तारी का खतरा था। इस लिए उन्होंने भौतिक रूस से शामिल होने से इन्कार कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का फैसला लिया।
एशिया | Jul 21, 2023 12:44 pm IST -
Advertisement
-
रूस के भीषण हमले से थर्रा उठा यूक्रेन, जेलेंस्की ने कहा-"हमारी इच्छाशक्ति से ताकतवर तुम्हारे पास कोई मिसाइल नहीं"
रूसी सेना ने यूक्रेन के ओडिसा बंदरगाह पर मायकोलैव पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। इससे पूरा यूक्रेन थर्रा उठा है। रूस के इस भीषण हमले ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को बड़ा सदमा दिया है। जेलेंस्की ने हमले का वीडियो शेयर करते रूस को आतंकी कहा है। लिखा कि तुम्हारे पास हमारी इच्छाशक्ति से ताकतवर कोई मिसाइल नहीं है।
यूरोप | Jul 20, 2023 02:47 pm IST -
पुतिन से बगावत के बाद वैगनर चीफ प्रिगोझिन का एक और वीडियो आया सामने, बताया आगे का खतरनाक प्लान
रूस की निजी सेना वैगनर आर्मी चीफ येवगिनी प्रिगोझिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सेना से बातचीत करते हुए भविष्य का प्लान बता रहा है। प्रिगोझिन यूक्रेन की लड़ाई की निंदा भी करता सुना जा सकता है। हालांकि वह फिर यूक्रेन लौट सकने की संभावना से भी इंकार नहीं करता। अपने अफ्रीका प्लान को भी बताता है।
एशिया | Jul 20, 2023 01:00 pm IST -
Advertisement
-
पुतिन ने 24 घंटे में ही ले लिया क्रीमिया ब्रिज पर हमले का बदला, यूक्रेन के ओडिसा पोर्ट पर की बड़ी एयर स्ट्राइक
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने क्रीमिया के समुद्री ब्रिज पर यूक्रेन के तथाकथित ड्रोन हमले का सिर्फ 24 घंटे में बदला ले लिया है। यूक्रेन के अनुसार रूसी सेना ने उसके ओडिसा पोर्ट पर बड़ी एयर स्ट्राइक की है। इससे वहां की सभी सुविधाें रोक दी गई हैं। अभी हमले से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।
यूरोप | Jul 18, 2023 12:08 pm IST -
Explainer: कई मायने में परमाणु बम से भी खतरनाक हैं क्लस्टर बम, इसे कहिये तबाही का मंजर और खौफ का दरिया
क्लस्टर बमों की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक बमों मे है। यह जब फटते हैं तो परमाणु बमों की तर्ज पर इनमें हजारों छोटे-छोटे बम निकलते हैं, जो जहां गिरते हैं वहां तबाही का सैलाब ला देते हैं। पहले क्लस्टर बम का इस्तेमाल द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी और रूस ने किया था। अब रूस-यूक्रेन युद्ध में क्लस्टर के इस्तेमाल का खतरा है।
Explainers | Jul 17, 2023 10:49 am IST -
Russia-Ukraine War में बरसेंगे क्लस्टर बम! "अब न रहोगे तुम, न बचेंगे हम"
रूस और यूक्रेन में अब क्लस्टर बमों की जंग छिड़ने वाली है। अगर ऐसा हुआ तो भारी संख्या में आम नागरिकों की लाशें बिछ सकती हैं। दरअसल रूस को युद्ध में पिछड़ता देख अमेरिका ने कीव को क्लस्टर बमों की खेप भेज दी है। अब पुतिन ने चेताया है कि रूस के भंडार भी क्लस्टर बमों से भरे पड़े हैं।
एशिया | Jul 17, 2023 07:45 am IST -
जल्द ही चीन की यात्रा पर जाएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, अमेरिका की बढ़ेगी धड़कन, इन मुद्दों पर होगी बातचीत
'क्रेमलिन' ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही चीन की यात्रा पर जाएंगे। हालांकि अभी तारीख क्या होगी, यह तय करना बाकी है।
यूरोप | Jul 12, 2023 10:30 pm IST