PUTIN
-
रूस के इस कदम से दुनिया में छाएगा खाने का संकट! यूक्रेन संग हुए अनाज समझौते से हटने की दी धमकी
रूस और यूक्रेन के बेल्ट में पूरी दुनिया का 25 फीसदी अनाज प्रोडक्शन होता है। यदि समझौते से रूस पीछे हटा तो पूरी दुनिया और खासकर अफ्रीका और खाड़ी देशों में अनाज का बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।
यूरोप | Jul 12, 2023 05:51 pm IST -
बड़ा खुलासा! वैगनर आर्मी चीफ प्रिगोझिन के विद्रोह के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की मुलाकात
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि 29 जून की बैठक के दौरान पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध के मैदान पर वैगनर के कामों और 24 जून की घटनाओं का आकलन पेश किया।
यूरोप | Jul 10, 2023 05:50 pm IST -
Advertisement
-
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक किस महीने कौन सी बड़ी घटनाएं हुईं, ये रहा क्रमवार ब्यौरा
रूस-यूक्रेन युद्ध को अब 500 दिन पूरे होने वाले हैं। इन 16 महीनों के युद्ध में अब तक क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं और रूस-यूक्रेन अब किस मोड़ पर खड़े हैं, यह जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि अभी तक इस युद्ध का कोई अंत होता नहीं दिखाई दे रहा है। हाल में रूस ने यूक्रेन के लवीव पर बड़ा हमला किया है।
यूरोप | Jul 07, 2023 03:20 pm IST -
पता चल गया प्रिगोझिन का नया ठिकाना, बेलारूस के राष्ट्रपति ने किया बड़ा खुलासा, मची हलचल
रूस की निजी सेना वैगनर आर्मी के चीफ प्रिगोझिन फिलहाल कहां हैं, इसका पता चल गया है। बेलारूस के राष्ट्रपति ने उनके नए ठिकाने का खुलासा किया है। इस खुलासे से हलचल मच गई है।
यूरोप | Jul 06, 2023 04:20 pm IST -
Advertisement
-
यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन का दिखा अलग अंदाज, नन्ही बच्ची के साथ कुछ यूं मस्ती करते दिखे रूसी राष्ट्रपति
पुतिन ने उस बच्ची को देखते ही गले से लगाया और दुलार किया। इस 8 साल की बच्ची का नाम रायसत अकिपोवा है। दोनों बात करते हुए नजर आ रहे है।
यूरोप | Jul 05, 2023 07:32 pm IST -
SCO समिट में बैठे थे पुतिन, तभी मॉस्को पर यूक्रेन ने किया ड्रोन अटैक, बंद किया गया एयरपोर्ट
रूस की राजधानी मॉस्को पर यूक्रेन की ओर से ड्रोन हमले किए गए हैं। इस बात की जानकारी रूसी वायुसेना ने दी है। साथ ही यह भी बताया कि इन हमलों को नाकाम कर दिया गया है।
यूरोप | Jul 04, 2023 08:59 pm IST -
Advertisement
-
पीएम मोदी की अध्यक्षता में SCO Summit, भारत के लिए ये क्यों है इतना महत्वपूर्ण? चीन-पाक को क्या मिलेगा संदेश?
भारत जी-20 के साथ एससीओ शिखऱ सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्चुअल शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ जैसे नेता भाग ले रहे हैं। भारत की मेजबानी में पहली बार यह सम्मेलन वर्चुअल हो रहा है।
Explainers | Jul 04, 2023 01:23 pm IST -
पुतिन को कमजोर आंकना होगी भूल, रूस को घेरने की तैयारी कर रहा ‘NATO‘
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसी बीच सैन्य संगठन नाटो अब नए सिरे से रूस को घेरने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर जो फेरबदल कि गए हैं, उसे नाटो और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन मिलकर इसे अगली बैठक में पेश करेंगे।
यूरोप | Jul 03, 2023 08:55 pm IST -
Advertisement
-
दोनेत्स्क और बखमुत में रूस-यूक्रेन के बीच भीषण जंग, क्रेमलिन ने कीव पर फिर बरसाए दर्जन भर ड्रोन
रूस-यूक्रेन के बीच बखमुत और दोनेत्स्क क्षेत्र में फिर से भीषण जंग शुरू हो गई है। करीब 12 दिनों से शांत पड़े रूस ने वैगनर के विद्रोह के बाद संभलकर फिर से कीव पर बड़ा हवाई हमला किया है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने दर्जन भर से ज्यादा ड्रोन बम बरसाए हैं। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं।
यूरोप | Jul 03, 2023 07:15 am IST -
यूक्रेन युद्ध और वैगनर के विद्रोह से डगमगाया रूस, पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर जेलेंस्की पर की ये बात
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके यूक्रेन के हालात समेत भारत-रूस के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर बातचीत की है। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अब तक रूस की ओर से की गई कार्रवाई और वैगनर विद्रोह के बारे में भी जानकारी दी। पीएम मोदी ने बातचीत और कूटनीति से समस्या समाधान को कहा।
एशिया | Jun 30, 2023 08:01 pm IST -
Advertisement
-
‘यदि रूस में होता तो...‘, स्वीडन में कुरान जलाने की घटना पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
स्वीडन में कुरान जलाने की घटना पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा अपराध रूस में होता तो बर्दाश्त नहीं किया जाता।
यूरोप | Jun 30, 2023 09:27 am IST -
Explainer: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, जानिए इस प्रशंसा के क्या हैं मायने?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। इस तारीफ के कई मायने हैं। देश में पुतिन की कमजोर होती स्थिति और दुनिया में कमजोर पड़ते रूस को अब अपना दोस्त भारत याद आने लगा है। पढ़िए क्या हैं भारत और रूस के वर्तमान समीकरण?
यूरोप | Jun 30, 2023 09:04 am IST -
Advertisement
-
यूक्रेन से 16 महीने की जंग के बाद पुतिन में बचा है कितना दम, यूरोपीय संघ और NATO ऐसे करेंगे आकलन
रूस-यूक्रेन युद्ध को 16 माह हो चुके हैं। इस दौरान सबसे बड़ा घटनाक्रम रूस की निजी सेना वैगनर ग्रुप का पुतिन से बगावत होना है। इससे यूक्रेन को एक उम्मीद जगी थी, लेकिन अचानक येवगिनी प्रिगोझिन ने पुतिन से सशस्त्र विद्रोह को वापस ले लिया। अब यूरोपीय संघ और नाटो पुतिन की ताकत का आकलन नहीं कर पा रहा।
यूरोप | Jun 29, 2023 06:03 pm IST -
चल गया वैगनर चीफ येवगिनी प्रिगोझिन का पता, बेलारूस के राष्ट्रपति ने बताया ठिकाना
वैगनर चीफ के ठिकाने का पता चल गया है। बेलारूस के राष्ट्रपति ने उनके बारे में जानकारी दी है। हालांकि प्रीगोझिन का अभियोग से बचना एक दुर्लभ घटना है, क्योंकि क्रेमलिन बागियों और सरकार-विरोधी प्रदर्शनों में शामिल लोगों से बहुत सख्ती से निपटने के लिए जाना जाता है। प्रिगोझिन ने मंगलवार को कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया।
एशिया | Jun 27, 2023 11:40 pm IST -
Advertisement
-
पुतिन से विद्रोह के बाद प्रिगोझिन ने क्यों ढूंढ़ा गुप्त ठिकाना, अब क्या होगा वैगनर चीफ का भविष्य?
राष्ट्रपति पुतिन से बगावत के बाद अब वैगनर ग्रुप और उसके चीफ येवगिनी प्रिगोझिन का भविष्य अंधकारमय हो चुका है। भले ही क्रेमलिन ने वैगनर सेना और प्रिगोझिन पर अभियोग नहीं चलाने का फैसला किया है, लेकिन जाहिर है कि पुतिन के साथ बगावत के बाद अब प्रिगोझिन की रूस में राह आसान नहीं होगी। अब उन्हें देश से निकाला जा सकता है।
एशिया | Jun 27, 2023 08:24 pm IST -
भयंकर गृहयुद्ध की चपेट में आ चुका था रूस, वैगनर ग्रुप के खिलाफ त्वरित Action पर पुतिन ने कही ये बात
अगर वैगनर ग्रुप ने मास्को कूच का अपना फैसला वापस नहीं लिया होता और सशस्त्र सैन्य विद्रोह की जिद नहीं छोड़ी होती तो रूस की बर्बादी तय थी। यूक्रेन समेत पश्चिमी देशों को पुतिन की बर्बादी का जश्न मनाने का इंतजार था, लेकिन रूसी सैन्य अधिकारियों और उनके दोस्त बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकासेंको ने इस तबाही को रोका।
एशिया | Jun 27, 2023 05:56 pm IST -
Advertisement
-
प्रिगोझिन ने बदला बगावत का प्लान, पुतिन ने दे दिया "वैगनर चीफ" को अभयदान! अब पूरा पश्चिम हैरान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपने ही देश के खिलाफ बगावत करने वाली निजी सेना वैगनर ग्रुप और उसके चीफ येवगिनी प्रिगोझिन को माफ कर दिया है। क्रेमलिन ने ऐलान किया है कि प्रिगोझिन और उनकी सेना पर अब देश द्रोह का कोई मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। जांच भी बंद कर दी जा रही है। इससे पश्चिमी देश हैरान हैं।
एशिया | Jun 27, 2023 04:12 pm IST -
मास्को से यूं ही नहीं लौटी थी वैगनर सेना, रूसी आर्मी से भिड़ंत में गई थी 45 जानें; सामने आया प्रिगोझिन का बयान
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ खुला विद्रोह छेड़ने वाले वैगनर आर्मी चीफ प्रिगोझिन ने मास्को से वापसी के बाद पहली बार अपना बयान जारी किया है। प्रिगोझिन ने अचानक मास्को जाने और उसके बाद 24 घंटे में ही वापस लौटने की पूरी वजह बताई है।
एशिया | Jun 26, 2023 10:57 pm IST -
वैगनर समूह के विद्रोह से कितना कमजोर हुए पुतिन, क्या यूक्रेन को अवसर दे गए येवगिनी प्रिगोझिन?
वैगनर ग्रुप और पुतिन के बीच बगावत भले ही फौरी तौर पर ठंडी दिखाई दे रही है, लेकिन क्या यह पूरी तरह खत्म हो गई है या फिर इसने पुतिन को कमजोर कर दिया है। क्या इस बगावत ने यूक्रेन को नया मौका दे दिया है। अथवा यूक्रेन मौका पाकर भी चूक गया। ये सब आने वाला वक्त तय करेगा। मगर रूप में आगे बहुत कुछ होने वाला है।
एशिया | Jun 26, 2023 09:09 pm IST -
राष्ट्रपति पुतिन और येवगिनी प्रिगोझिन में से किसके साथ हैं रूसी रक्षामंत्री सर्गेई, वैगनर के विद्रोह में जानें रोल
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए सिर्फ वैगनर चीफ येवगिन प्रिगोझिन ही मुसीबत नहीं हैं, बल्कि उनके कई अपने अंदर ही अंदर बगावत का बिगुल बजा चुके हैं। इसलिए पुतिन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुतिन के खिलाफ साजिशों की फेहरिस्त लंबी है। रूसी रक्षामंत्री सर्गेई पर भी शक की सुइयां घूम रही हैं।
एशिया | Jun 26, 2023 04:41 pm IST