SAMAJWADI
-
इलाहाबाद हाई कोर्ट से समाजवादी पार्टी को बड़ी राहत, मुरादाबाद कार्यालय खाली करने का आदेश रद्द
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुरादाबाद सपा कार्यालय को खाली करने के आदेश को रद्द कर दिया है। इससे मुरादाबाद प्रशासन को तगड़ा झटका लगा है।
उत्तर प्रदेश | Oct 28, 2025, 01:09 PM IST -
'दहेज में महागठबंधन को वोट देकर सरकार बना दो', सपा सांसद ने बिहार के वोटरों से की अजीब अपील
सपा सांसद सनातन पांडेय को पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी है। वहीं चुनाव प्रचार से पहले सनातन पांडेय ने कहा है कि वह बिहार जाकर मतदाताओं से गुजारिश करेंगे कि दहेज में वोट दे दो और महागठबंधन की सरकार बना दो।
उत्तर प्रदेश | Oct 25, 2025, 04:13 PM IST -
बिहार चुनाव के लिए सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आजम खान का भी नाम; देखें लिस्ट में किस-किस का नाम
समाजवादी पार्टी ने बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में खास बात यह है कि आजम खान का नाम भी शामिल है। आजम खान हाल ही में जेल से बाहर निकले हैं।
बिहार | Oct 24, 2025, 11:38 PM IST -
सपा कार्यालय के बाहर लगा नया पोस्टर, साइकिल छोड़ ट्रेन में सवार हुए अखिलेश, PDA का नया मतलब भी बताया
सपा के नए पोस्टर मे सात डिब्बे नजर आ रहे हैं। इंजन पर अखिलेश यादव बैठे हैं। इन सात डिब्बों के जरिए सात वादे किए गए हैं। इसमें लैपटॉप योजना, पेंशन योजना, 100 डायल सेवा और एक्सप्रेस वे का वादा शामिल है।
उत्तर प्रदेश | Oct 23, 2025, 01:33 PM IST -
योगी आदित्यनाथ के बयान पर अबू आजमी ने कही ये बात, कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी बोले
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता अबू असीम आजमी ने बीएमसी और स्थानीय निकाय चुनावों में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हलाल सर्टिफिकेट और अखिलेश यादव पर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना की। आजमी ने कांग्रेस और अन्य पार्टियों पर भी हमला बोला।
महाराष्ट्र | Oct 22, 2025, 11:47 PM IST -
'सपा सांसद अपनी चौथी पत्नी को दें गुजारा भत्ता', हाई कोर्ट ने समझौता करने के लिए दिया 3 महीने का समय
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को अपनी चौथी पत्नी को मासिक गुजारा भत्ता देने या कानूनी परिणाम भुगतने का निर्देश दिया है।
उत्तर प्रदेश | Oct 16, 2025, 10:49 AM IST -
'मुझे आतंकवादी कहा गया, मेरे बाप को गाली दी गयी', सपा सांसद इकरा हसन का छलका दर्द
कैराना सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन का दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि उन्हें आतंकवादी कहा गया और उनके बाप को गाली दी गयी। इकरा ने कहा कि ये पहली घटना नहीं है बल्कि ऐसा बार-बार दोहराया गया।
उत्तर प्रदेश | Oct 15, 2025, 09:06 PM IST -
सपा के सीनियर नेता आजम खान ने सरकार से मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा लेने से किया इनकार, सामने आई वजह
सपा नेता आजम खान ने सरकार से मिली सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है। आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने बताया कि सुरक्षा का खर्च वहन नहीं कर पाएंगे।
उत्तर प्रदेश | Oct 14, 2025, 11:01 PM IST -
महंत राजू दास से मुलाकात के बाद मुस्कान मिश्रा पर हुई कार्रवाई पर किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा
समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मुस्कान मिश्रा को उनके पद से हटा दिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उनका पक्ष जाने बिना ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
उत्तर प्रदेश | Oct 14, 2025, 07:50 PM IST -
समाजवादी पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर, राष्ट्रीय सचिव पद से हटाई गईं मुस्कान मिश्रा,चर्चा में महंत राजू दास से मुलाकात
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव मुस्कान मिश्रा के खिलाफ पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया गया है। उन्होंने हालही में अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास से मुलाकात की थी। उसके बाद सपा ने ये फैसला लिया है।
उत्तर प्रदेश | Oct 13, 2025, 11:46 PM IST -
JPNIC के बाहर पहरा देते रह गई पुलिस, अंदर जाकर सपा छात्र सभा के छात्रों ने कर दिया जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
लखनऊ में जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर के बाहर कड़ा पहरा होने के बावजूद सपा छात्र सभा के छात्रों ने अंदर जाकर लोकनायक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दिया और पुलिस देखती रह गई।
उत्तर प्रदेश | Oct 11, 2025, 01:02 PM IST -
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट हुआ रिस्टोर, कल हुआ था सस्पेंड
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट फिर से बहाल हो गया है। शुक्रवार शाम कथित तौर पर इसे निलंबित कर दिया गया था।
उत्तर प्रदेश | Oct 11, 2025, 02:30 PM IST -
'रामपुर में कोई ऐसा पैदा नहीं हुआ जो...', आजम खान पर भड़के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने आजम खान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें 'रामपुर आने से कोई नहीं रोक सकता'। नदवी ने यह भी कहा है कि उनकी सात पुश्तों की कब्रें यहां हैं जबकि आजम खान के दादा बिजनौर से आए थे।
उत्तर प्रदेश | Oct 09, 2025, 11:50 PM IST -
यूपी में MLC चुनाव के लिए सपा प्रत्याशियों का ऐलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
समाजवादी पार्टी ने यूपी विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसमें 2 शिक्षक और 3 स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी चुने गए हैं। चुनावों के लिए नई मतदाता सूची, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है।
उत्तर प्रदेश | Oct 09, 2025, 07:01 PM IST -
कांशीराम के बहाने मायावती ने सीएम योगी का जताया आभार, तो अखिलेश यादव ने दिया ऐसा रिएक्शन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मायावती पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश से बसपा पर बीजेपी से सांठगांठ का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की भी आलोचना की।
उत्तर प्रदेश | Oct 09, 2025, 02:18 PM IST -
'आजम खान हमारी पार्टी की बुनियाद, झूठे मुकदमे लगाए गए...', मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से मुलाकात की है। आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद दोनों नेताओं की ये पहली मुलाकात है।
उत्तर प्रदेश | Oct 08, 2025, 11:45 PM IST -
आजम खान से मिलने रामपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामपुर सांसद नदवी नहीं थे साथ
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान से मिलने रामपुर पहुंच गए हैं।
उत्तर प्रदेश | Oct 08, 2025, 01:45 PM IST -
VIDEO: बरेली में सपा की नो एंट्री, पुलिस के घेरे में माता प्रसाद हाउस अरेस्ट, संभल में बर्क के घर कड़ा पहरा
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पिछले शुक्रवार को मचे बवाल के बाद अब सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के नेता बरेली पहुंचने वाले थे लेकिन उन्हें बरेली में एंट्री नहीं दी गई है। जानें खबर से जुड़े अपडेट्स...
उत्तर प्रदेश | Oct 04, 2025, 12:41 PM IST -
पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी की जेल से रिहाई का रास्ता साफ, गैंगस्टर एक्ट में हाई कोर्ट से मिली जमानत
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को गैंगस्टर मामले में ज़मानत दे दी। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन ने पारित किया, जिन्होंने 2 सितंबर को दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
उत्तर प्रदेश | Sep 25, 2025, 08:20 PM IST -
'ये मेरे लोग नहीं, मुसाफिर हैं...', जेल से बाहर आते ही आजम खान की पुलिसवालों से हुई बहस-VIDEO
आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता स्वागत के लिए पहुंचे। जब वह सीतापुर जेल से रामपुर जा रहे थे तो सड़क पर गाड़ियों का लंबा काफिला था।
उत्तर प्रदेश | Sep 23, 2025, 07:26 PM IST