- होम
- विषय
- Sexual Assault
- news
SEXUAL ASSAULT
-
नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निलंबित अधिकारी पर आरोप बरकरार रखे, बच्चों को भी राहत नहीं
प्रेमोदय खाखा पर अपनी नाबालिग रिश्तेदार के साथ रेप करने के आरोप हैं। वहीं, उनकी पत्नी ने लड़की का गर्भपात कराया था। उनके बच्चों को भी इसकी जानकारी थी, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की और उन्हें भी आरोपी बनाया गया है।
दिल्ली | Aug 02, 2025, 01:47 PM IST -
चेन्नई: स्कूल से लौट रही बच्ची को किडनैप कर किया यौन उत्पीड़न, अन्नामलाई ने उठाए सवाल
स्कूल से घर लौट रही बच्ची का एक अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने गांव की सड़क पर बच्ची का पीछा किया, उसका मुंह दबाया और उसे झाड़ियों में घसीट कर ले गया।
राष्ट्रीय | Jul 17, 2025, 02:23 PM IST -
यौन उत्पीड़न मामले में फंसे एजाज खान, जेल जाने की आई नौबत, लगाई अग्रिम जमानत की गुहार
पुलिस हाउस अरेस्ट विवाद के बीच अब एजाज खान नई मुसीबत में फंस गए। एजाज खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत की अर्जी दर्ज की है।
टीवी | Jun 02, 2025, 11:22 PM IST -
नैनीताल में भड़का सांप्रदायिक तनाव, 60 साल के शख्स ने किया नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न
उत्तराखंड के नैनीताल में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर सांप्रदायिक तनाव भड़क गया है। इस घटना में आरोपी 60 साल का शख्स है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्राइम | May 01, 2025, 12:02 PM IST -
प्लेन में महिला के साथ किया गलत काम? भारतीय मूल के शख्स की बढ़ी मुश्किलें; जानें पूरा मामला
अमेरिका में भारतीय मूल के एक शख्स पर विमान में यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मामला कोर्ट में है और अगर आरोपी पर दोष सिद्ध होता है तो उसे सख्त सजा मिल सकती है।
अमेरिका | Apr 08, 2025, 12:06 PM IST
-
'बड़े शहरों में ऐसा होता रहता है', लड़की से छेड़छाड़ के VIDEO पर कर्नाटक के गृह मंत्री का चौंकाने वाला बयान
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर लड़कियों से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर बयान देने के बाद विवादों में घिर गए है। बेंगलुरु में 2 लड़कियों से बीच सड़क पर हुई छेड़छाड़ की घटना पर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है।
राष्ट्रीय | Apr 07, 2025, 02:56 PM IST -
बजिंदर सिंह 2018 रेप मामले में दोषी करार, 1 अप्रैल को सजा सुनाएगा कोर्ट
बजिंदर सिंह का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो फेक है। पीड़ित लड़के ने कहा था कि वीडियो एआई की मदद से बनाया गया।
पंजाब | Mar 28, 2025, 03:31 PM IST -
जामिया ने दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर को किया बर्खास्त, कहा- महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति
दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने एक महिला की तरफ से एक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, गरिमा और अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हमला जामिया मिल्लिया इस्लामिया द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दिल्ली | Mar 26, 2025, 08:37 PM IST -
महिला ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती, गांव का शख्स किडनैप कर ले गया महाराष्ट्र, फिर जो हुआ...
ओडिशा के नबरंगपुर जिले में एक महिला को किडनैप कर महाराष्ट्र ले जाया गया। वहां उसे जबरदस्ती कई लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।
राष्ट्रीय | Nov 25, 2024, 08:48 AM IST -
दिल्ली से गोवा की फ्लाइट में महिला का यौन उत्पीड़न, हरियाणा का युवक गिरफ्तार
दिल्ली की निवासी महिला ने दिल्ली से गोवा जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में अपने सह-यात्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
राष्ट्रीय | Nov 20, 2024, 02:51 PM IST
-
आम महिलाएं तो दूर पुलिसकर्मियों का हो रहा शोषण, CM को खत लिखकर बोलीं- सुसाइड ने अलावा कोई चारा नहीं
सात महिला पुलिसकर्मियों ने सीएम नायब सिंह सैनी को खत लिखकर आपबीती सुनाई है और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने यह भी लिखा है कि अब उनके पास सुसाइड के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है।
हरियाणा | Oct 26, 2024, 09:02 AM IST -
'जो भैया प्लेट देते हैं उन्होंने...', नोएडा के नामी स्कूल में बच्ची से डिजिटल रेप, क्लास टीचर समेत 3 अरेस्ट
नोएडा में एक नामी स्कूल में बच्ची से डिजिटल रेप की घटना सामने आई है। स्कूल के एक कर्मचारी ने महज साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ यह घिनौनी हरकत की। बच्ची के पिता ने स्कूल मैनेजमेंट पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
उत्तर प्रदेश | Oct 18, 2024, 07:32 AM IST -
पहले अक्षय शिंदे का एनकाउंटर, अब स्कूल के अध्यक्ष-सचिव गिरफ्तार; बदलापुर केस में एक्शन में पुलिस
12 अगस्त को बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामले सामने आया था। हाइकोर्ट ने कहा कि दोनों ट्रस्टियों को 16 अगस्त से पहले घटना की जानकारी थी लेकिन उन्होंने इस बारे में पुलिस या स्थानीय अधिकारियों को जानकारी देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
महाराष्ट्र | Oct 03, 2024, 09:29 AM IST -
एमपी में पुलिस ने 51000 से ज्यादा यौन अपराधियों की कुंडली तैयार की, यौन अपराध को लेकर विपक्ष हमलावर
राज्य में पिछले 15 दिनों में अलग-अलग जिलों में कम से कम 7 से ज्यादा मासूमों से लेकर मजलूमों तक रेप की वारदात हुई है।
मध्य-प्रदेश | Oct 02, 2024, 01:38 PM IST -
सीएम मोहन माझी का आदेश, थाने में महिला से यौन उत्पीड़न केस में होगी न्यायिक जांच
ओडिशा में पुलिस थाने में सैन्य अधिकारी से दुर्व्यवहार और उनकी मंगेतर के साथ यौन उत्पीड़न के केस में सीएम मोहन माझी ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।
राष्ट्रीय | Sep 23, 2024, 12:36 PM IST
-
भीड़ का फायदा उठाकर महिला को गलत तरीके से टच कर रहा था शख्स, हैदराबाद पुलिस ने Video कर दिया वायरल
हैदराबाद पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक शख्स भीड़ का फायदा उठाकर अपने आगे खड़ी महिला को गलत नीयत और गलत तरीके से छू रहा है।
वायरल न्यूज | Sep 17, 2024, 04:55 PM IST -
मलयालम के बाद बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी शुरू हुआ विवाद, एक्ट्रेस ने खोले कई राज
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बाद बंगाली अभिनेत्री रिताभरी चक्रवर्ती ने फिल्म उद्योग में हो रहे यौन शोषण के गंभीर मामले के बारे में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से न्याय की मांग की है।
बॉलीवुड | Aug 27, 2024, 05:41 PM IST -
रंजीत, सिद्दीकी के बाद इस मशहूर एक्टर पर लगा गंभीर आरोप, जूनियर आर्टिस्ट के दावे को किया खारिज
मलयालम अभिनेता बाबूराज पर एक जूनियर आर्टिस्ट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने इन आरोपों से इनकार करते हुए आरोप लगाया है कि इंडस्ट्री के अदंर लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची है। जूनियर आर्टिस्ट ने दावा किया था कि एक्टर ने कमरे में आकर उनके साथ गंदी हरकत की थी।
बॉलीवुड | Aug 26, 2024, 09:35 PM IST -
स्कूली बच्चियों के यौन शोषण से उबल रहा बदलापुर, 300 लोगों पर FIR, 50 गिरफ्तार; 10 Points में समझें पूरा मामला
महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित एक स्कूल के शौचालय में 4 वर्षीय दो बच्चियों से सफाईकर्मी द्वारा यौन शोषण की घटना के बाद मंगलवार को हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन को बाधित कर दिया। स्कूल में भी तोड़फोड़ की।
महाराष्ट्र | Aug 21, 2024, 10:51 AM IST -
VIDEO: मुंह दबाया और करने लगा गंदी हरकत, बेंगलुरु में वॉक पर निकली महिला के साथ हुई छेड़खानी, CCTV में कैद हुई घटना
बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ एक बदमाश ने छेड़छाड़ की। छेड़खानी की पूरी वारदात पास में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल न्यूज | Aug 05, 2024, 12:18 PM IST