1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. प्लेन में महिला के साथ किया गलत काम? भारतीय मूल के शख्स की बढ़ी मुश्किलें; जानें पूरा मामला

प्लेन में महिला के साथ किया गलत काम? भारतीय मूल के शख्स की बढ़ी मुश्किलें; जानें पूरा मामला

 Published : Apr 08, 2025 12:01 pm IST,  Updated : Apr 08, 2025 12:06 pm IST

अमेरिका में भारतीय मूल के एक शख्स पर विमान में यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मामला कोर्ट में है और अगर आरोपी पर दोष सिद्ध होता है तो उसे सख्त सजा मिल सकती है।

अमेरिका प्लेन में यौन उत्पीड़न (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
अमेरिका प्लेन में यौन उत्पीड़न (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : AP

न्यूयॉर्क: अमेरिका में भारतीय मूल के एक शख्स पर गंभीर आरोप लगे हैं। भारतीय मूल के शख्स पर घरेलू उड़ान में अपनी महिला सहयात्री के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। अधिकारियों ने इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है।  यौन उत्पीड़न करने वाले शख्स की पहचान भावेश कुमार दहिया भाई शुक्ला के रूप में हुई है। 

दोषी पाए जाने पर मिल सकती है सख्त सजा

मोंटाना के फेडरल प्रॉसिक्यूटर कर्ट एल्मे ने इस पूरी घटना को लेकर बयान दिया है। कर्ट एल्मे ने कहा कि न्यू जर्सी के लेक हियावथा में रहने वाले भावेश कुमार पर मोंटाना से टेक्सास की उड़ान में सहयात्री का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। एल्मे ने अपने बयान में कहा कि अगर भावेश दोषी पाया जाता है तो उसे दो साल जेल की सजा हो सकती है। ढाई लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है। रिहाई के बाद भी कम से कम पांच साल निगरानी में रहना पड़ सकता है। 

पीड़ित महिला ने क्या कहा?

फिलहाल, यह मामला कोर्ट में है और भावेश को 17 अप्रैल को अदालत में पेश होना है। मोंटाना की कोर्ट में दायर एक हलफनामे में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के एजेंट चाड मैकनिवेन ने कहा कि उड़ान के दौरान भावेश ने दो मौकों पर महिला को अनुचित तरीके से छुआ। मैकनिवेन ने कहा कि पीड़िता ने FBI को बताया कि उसने (आरोपी) "उसकी जांघों और पीठ के निचले हिस्से" को छुआ और जब उसने (पीड़िता) विरोध किया तो उसने (आरोपी) ऐसा करना बंद कर दिया। मैकनिवेन ने कहा कि इस पूरी घटना की पुष्टि एक अन्य यात्री ने भी की है। 

गंभीर है मामला

फिलहाल, अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय इस मामले की पैरवी कर रहा है। अपराध की गंभीरता के अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI), यूनाइटेड स्टेट्स इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट और ‘डलास फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ पुलिस ने मामले की जांच की है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

तांत्रिक की हरकतों से परेशान पाकिस्तानी महिलाओं ने उठाया खौफनाक कदम, कर डाला कांड

बीच हवा में विमान का इमरजेंसी गेट खोलने लगा शख्‍स, मच गया हड़कंप; जानिए फिर क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश