WORLD
-
अजरबैजान ने ईरान पर लगाया ड्रोन हमले का आरोप, जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी
अजरबैजान ने ईरान पर उसके क्षेत्र में ड्रोन हमले का आरोप लगाया है। अजरबैजान ने जवाबी कार्रवाई की बात भी कही है। ड्रोन हमले में अजरबैजान के 4 नागरिक घायल हुए हैं।
एशिया | Mar 06, 2026, 03:24 AM IST -
ईरान के अगले लीडर को चुनने में शामिल होना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, दिया बड़ा बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान के अगले लीडर को चुनने में शामिल होना चाहते हैं। ट्रंप ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा को अस्वीकार्य संभावित उम्मीदवार बताया है।
अमेरिका | Mar 06, 2026, 02:24 AM IST -
ईरानी ड्रोन से निपटने में यूक्रेन की मदद चाहते हैं अमेरिका और ये देश, जानें जेलेंस्की ने और क्या कहा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ी बात कही है। जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका और पश्चिम एशिया में उसके सहयोगी ईरान के शाहेद ड्रोन का मुकाबला करने में यूक्रेन की मदद चाहते हैं।
यूरोप | Mar 06, 2026, 01:09 AM IST -
अमेरिका पर भड़के ईरानी राजदूत, बोले- 'हिंद महासागर में हमारा युद्धपोत डुबाने वाले को देंगे कड़ा जवाब'
भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने ईरानी युद्धपोत IRIS Dena पर हुए हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को समुद्र में क्रूरता बताते हुए कहा कि ईरान इसका बदला लेगा।
एशिया | Mar 05, 2026, 11:24 PM IST -
पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया के मुद्दे पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की बात, साझा चिंताओं पर हुई चर्चा
पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की है। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता की बहाली पर जोर दिया।
एशिया | Mar 05, 2026, 10:26 PM IST -
इजराइल-ईरान युद्ध का क्रिकेट पर भी पड़ा असर, ICC ने मुकाबलों को टालने का लिया फैसला
मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच युद्ध होने के चलते वहां पर हालात काफी गंभीर बने हुए हैं, जिसका असर अब क्रिकेट पर भी देखने को मिल रहा है। आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड लीग 2 के 6 मैच जो नेपाल में होने थे उसे अब टालने का फैसला लिया है।
क्रिकेट | Mar 05, 2026, 06:31 PM IST -
वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर स्कूलों पर ₹3,500 करोड़ का निवेश कर रही मान सरकार, ग्लोबल बेंचमार्क बनेगा पंजाब
पंजाब में भगवंत मान सरकार वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर ₹3,500 करोड़ का निवेश कर रही है, जिससे सरकारी स्कूलों का भविष्य संवरेगा और पंजाब ग्लोबल बेंचमार्क बनेगा।
पंजाब | Mar 05, 2026, 10:28 PM IST -
Nepal Election 2026: आमसभा के लिए मतदान शुरू, मैदान में हैं 6500 से अधिक उम्मीदवार
नेपाल में नेशनल एसेंबली के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव में 1.89 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी।
एशिया | Mar 05, 2026, 07:45 AM IST -
ईरान की मिसाइलें और लॉन्चर तेजी से हो रहे खत्म, जानें और क्या बोले ट्रंप
ईरान के लेकर अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम जंग के मोर्चे पर बहुत अच्छा कर रहे हैं और आगे भी अच्छा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ईरान की मिसाइलें तेजी से खत्म हो रही हैं।
अमेरिका | Mar 05, 2026, 03:17 AM IST -
स्पेन ने व्हाइट हाउस के दावों को बताया गलत, कहा- 'नहीं कर रहे ईरान पर हमले में मदद'
स्पेन की सरकार ने इस बात से इनकार किया है कि वह ईरान पर अमेरिकी हमले में मदद करेगी। स्पेन का यह टिप्पणी व्हाइट हाउस के बयान से उलट है। इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट कुछ और ही कहा था।
यूरोप | Mar 05, 2026, 02:26 AM IST -
अमेरिकी जनरल का बड़ा दावा, कहा- 'जंग शुरू होने के बाद से 86 फीसदी घटी ईरान की मिसाइल लॉन्च क्षमता'
अमेरिका के टॉप मिलिट्री ऑफिसर जनरल डैन केन ने बड़ा बयान दिया है। कैन ने कहा कि लड़ाई के पहले दिन से ईरान की तरफ से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों की संख्या काफी कम हो गई है।
अमेरिका | Mar 05, 2026, 06:29 AM IST -
नेपाल में मतदान को लेकर किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात
नेपाल में बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सेना के समन्वय से एक एकीकृत सुरक्षा योजना के तहत 3 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
एशिया | Mar 04, 2026, 11:14 PM IST -
VIDEO: अमेरिकी सबमरीन ने किया घातक हमला, ईरानी युद्धपोत को हिंद महासागर में डुबो दिया
अमेरिका और ईरान के बीच जंग खतरनाक मोड़ लेती जा रही है। हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान के नेवी वॉरशिप IRIS Dena को समंदर में डुबो दिया है।
एशिया | Mar 04, 2026, 10:13 PM IST -
ट्रंप ने बताया ईरान पर अमेरिका ने क्यों किया हमला, न्यूक्लियर हथियार का भी किया जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान न्यूक्लियर हथियार बनाने की कगार पर था। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका हमला नहीं करता तो ईरान पहले ही अटैक करने वाला था।
अमेरिका | Mar 04, 2026, 04:34 AM IST -
ईरान के साथ क्या करने वाला है अमेरिका, अब तक क्या किया; अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सब बता दिया
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान के पास न्यूक्लियर वेपन नहीं हो सकता है। अमेरिका उनकी क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर देगा।
अमेरिका | Mar 04, 2026, 03:26 AM IST -
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा कदम, परमाणु संचालित एयरक्राफ्ट कैरियर को भेजा भूमध्य सागर
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने परमाणु संचालित फ्रांसीसी विमानवाहक पोत को बाल्टिक सागर से भूमध्यसागर भेजने का आदेश दिया है। मैक्रों ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच यह फैसला लिया है।
यूरोप | Mar 04, 2026, 02:41 AM IST -
नेपाल में आम चुनाव से पहले मधेस प्रांत में हुआ ब्लास्ट, 2 घायल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
नेपाल में होने वाले आम चुनाव से पहले मधेस प्रांत में ब्लास्ट होने से दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि अभी तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
एशिया | Mar 04, 2026, 01:41 AM IST -
ब्रिटेन के बेस पर हमले के बाद PM स्टार्मर का बड़ा फैसला, कहा- 'भेज रहे युद्धपोत और हेलीकॉप्टर'
ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने कहा है कि साइप्रस में ब्रिटिश अड्डे पर ड्रोन हमले के बाद ब्रिटेन वहां एक युद्धपोत और हेलीकॉप्टर भेज रहा है। ब्रिटेन ने यह कदम बेस पर हमले के बाद उठाया है।
यूरोप | Mar 04, 2026, 12:43 AM IST -
मिडिल ईस्ट में और भड़केगी जंग, ट्रंप बोले- 'ईरान के साथ बातचीत के लिए अब हो चुकी है बहुत देर'
इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में जंग बेकाबू होती नजर आ रही है। ईरान भी पटलवार कर रहा है। जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है।
अमेरिका | Mar 03, 2026, 11:04 PM IST -
IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी का बड़ा बयान, बोले- 'ईरान के परमाणु कार्यक्रम का नहीं मिला सबूत'
संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी निकाय के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने बड़ा बयान दिया है। ग्रॉसी का कहना है कि निरीक्षकों को परमाणु हथियार बनाने के लिए ईरान के समन्वित कार्यक्रम का कोई सबूत नहीं मिला है।
एशिया | Mar 03, 2026, 10:14 PM IST