1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई में दर्दनाक हादसा: पैदल रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे थे यात्री, तभी लखनऊ मेल से कटकर 2 महिलाओं की हुई मौत

हरदोई में दर्दनाक हादसा: पैदल रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे थे यात्री, तभी लखनऊ मेल से कटकर 2 महिलाओं की हुई मौत

 Published : Feb 06, 2024 04:31 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 04:32 pm IST

ट्रेन की चपेट में आने से खैराबाद (सीतापुर) निवासी 43 वर्षीय अनिता, औरंगाबाद थाना नैमिष निवासी 35 वर्षीय रोशनी की मौत हो गई। वहीं, औरंगाबाद निवासी शकील और खैराबाद निवासी प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए।

पैदल ट्रैक क्रॉस करते...- India TV Hindi
पैदल ट्रैक क्रॉस करते यात्री (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार सुबह यात्रियों की लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन के चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई और अन्‍य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना कछौना थाना क्षेत्र के बालामऊ रेलवे स्टेशन पर हुई।

ऐसे हुआ हादसा

हरदोई के ASP नृपेन्‍द्र कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से खैराबाद (सीतापुर) निवासी 43 वर्षीय अनिता, औरंगाबाद थाना नैमिष निवासी 35 वर्षीय रोशनी की मौत हो गई। वहीं, औरंगाबाद निवासी शकील और खैराबाद निवासी प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी अपने-अपने परिवार के साथ गंतव्य पर जाने के लिए निकले थे तभी बालामऊ रेलवे स्टेशन पर ये सभी एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेलवे लाइन पार करने लगे। इसी दौरान अचानक रेलवे लाइन से एक रन थ्रू ट्रेन गुजरी जिसकी चपेट में चारों यात्री आ गए।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा

ASP ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।