Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन, CM योगी ने जताया दुख

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन, CM योगी ने जताया दुख

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Jun 22, 2024 11:28 am IST, Updated : Jun 22, 2024 12:18 pm IST

आचार्य लक्ष्मीकांत इसी साल जनवरी में अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य पुजारी थे। इन्हीं के दिशा-निर्देश और मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर और गर्भगृह में पूजा कराई गई थी।

लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन

अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आचार्य लक्ष्मीकांत ने शनिवार सुबह 6:45 बजे वाराणसी में अंतिम सांस ली। आचार्य लक्ष्मीकांत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मनिकर्निका घाट पर किया जाएगा।

अयोध्या और काशी में दोड़ी शोक की लहर

शनिवार सुबह आचार्य लक्ष्मीकांत के निधन की सूचना मिलने के बाद काशी और अयोध्या के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जनवरी महीने में अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजन में लक्ष्मीकांत दीक्षित की मुख्य भूमिका रहीं थी। उन्हीं के दिशा-निर्देश और मंत्रोच्चार से पूजा कराई गई थी।

सीएम योगी ने जताया दुख

आचार्य लक्ष्मीकांत के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि काशी के विद्वान व श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुजारी के निधन से गहरा दुख हुआ है। आचार्य जी संस्कृत भाषा व भारतीय संस्कृति में दिए गए योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

लक्ष्मीकांत का परिवार कई पीढ़ियों से रह रहा काशी में

बता दें कि आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का परिवार कई पीढ़ियों से काशी में ही रह रहा है। लक्ष्मीकांत वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे। इस महाविद्यालय की स्थापना काशी नरेश की मदद से की गई थी।

यजुर्वेद के बहुत अच्छे विद्वान थे लक्ष्मीकांत दीक्षित

आचार्य पूरे वाराणसी में वेदों के बहुत अच्छे जानकार माने जाते थे। लक्ष्मीकांत दीक्षित की गिनती यजुर्वेद के अच्छे विद्वानों में भी की जाती थी। हिंदू धर्म में किसी भी तरह की पूजा पद्धति के वह बहुत बड़े जानकार थे। दीक्षित ने वेदों और अनुष्ठानों की दीक्षा अपने चाचा गणेश दीक्षित से ली थी।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement