1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: उन्नाव में ट्रक और बस में भीषण टक्कर, 6 की मौत, 20 लोग गंभीर रूप से घायल

यूपी: उन्नाव में ट्रक और बस में भीषण टक्कर, 6 की मौत, 20 लोग गंभीर रूप से घायल

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 28, 2024 07:40 pm IST,  Updated : Apr 28, 2024 07:40 pm IST

यूपी के उन्नाव में एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हैं। हादसा एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने की वजह से हुआ।

bus- India TV Hindi
एक्सीडेंट के बाद बस (शवों को ब्लर किया गया है) Image Source : INDIA TV

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सफीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमल्दीपुर गांव के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी और टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बस के एक तरफ के हिस्से को चीरते हुए निकल गया।

घायलों का चल रहा इलाज

शुक्ला ने बताया कि इस घटना में बस सवार छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गए। सीओ के मुताबिक, 11 लोगों को गंभीर हालत में कानपुर के अस्पताल भेजा गया है और नौ अन्य को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्ला ने बताया कि बस में 35 यात्री सवार थे और मामूली रूप से घायल अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस का चालक मौके से भाग गया है जबकि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

शुक्ला ने बताया कि मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। (इनपुट-भाषा)

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली: CM केजरीवाल से मिलेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तिहाड़ जेल में इस दिन होगी मुलाकात

भांजे ने कुल्हाड़ी से काटकर मामा की कर दी हत्या, शव को नहर के पास गड्ढे में फेंका, सामने आई वजह 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।