1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: हवा में उड़ी बाइक और सर्र से निकला प्लेन, खतरनाक स्टंट देख अटक गई लोगों की सांसें

Video: हवा में उड़ी बाइक और सर्र से निकला प्लेन, खतरनाक स्टंट देख अटक गई लोगों की सांसें

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2021 03:53 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 05:01 pm IST

बाइक सवार की ऊंची जंप और ऐन मौके पर सर्र से निकलता प्लेन देखकर लोगों के हौसले पस्त हो गए।

amazing stunt video- India TV Hindi
amazing stunt video Image Source : TWITTER/@HLDMYBEER

फिल्मों में आपने बहुत से स्टंट देखे होंगे। हवा  में उड़ती गाड़ियां और चलते प्लेन से टकराती चीजें। लेकिन वो सब फिल्मी होता है, यानी प्री प्लांड। लेकिन असलियत में स्टंट करने वाले बहुत बहादुर होते हैं। ऐसा ही एक खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग सन्न रह गए हैं। 

ट्विटर पर इस शानदार लेकिन खौफ पैदा करने वाले वीडियो को HldMyBeer नामक चैनल पर शेयर किया गया है जिसे लगातार देखा जा रहा है। 

इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है - Hold my beer while I jump this airplane. हालांकि इसका वीडियो को कोई संबंध नहीं दिख रहा है लेकिन इसे स्टंट करने वालों का स्वैग जरूर दिख रहा है। 

कैरम खेलते खेलते आपस में लड़ पड़े दो बुजुर्ग, Video देखकर कहेंगे : दिल तो बच्चा है जी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रैंप बना है जहां पर एक बाइक सवार तेजी से आकर ऊस रैंप पर से हाई जंप मारता है। ऐन उसी वक्त पर एक प्लेन वहां से गुजरता है। जबरदस्त टाइमिंग अगर सैकेंड भर को भी सरकती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन बड़ी ही खूबसूरती और सफाई से इस स्टंट को अंजाम दिया गया और देखने वालों के मुंह खुल रह गए। हालांकि रैंप के आगे एक बड़ा सा एयरबैग भी रखा है यानी अगर बाइक सवार का संतुलन बिगड़ता तो वो सीधा एयरबैग पर जाकर गिरता।

इस वीडियो को देखकर लोग डर गए हैं। ये फिल्मी नहीं है, इसे एडिट नहीं किया गया है और इसलिए ही ये ज्यादा खतरनाक है। इसे देखने वालों को सलाह दी जाती है कि इसे परफेक्शन और अनुभवी लोगों ने किया है, इसे घर पर ट्राई करने की हिमाकत नहीं करनी चाहिए। 

इस वीडियो को देखकर लोग स्टंट करने वालों को क्रेजी औऱ हिम्मती करार दे रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को ये डरावना औऱ भयावह लगा है। 

कुछ लोगों ने कहा है कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डालने चाहिए क्योंकि इसे देखकर लोग ऐसा करते हैं ओर फिर हादसे हो जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।