1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: नन्हें से पपी की आवाज पर दौड़ पड़े दर्जनों कुत्ते, देखकर कहेंगे 'असली लीडर तो यही है'

Video: नन्हें से पपी की आवाज पर दौड़ पड़े दर्जनों कुत्ते, देखकर कहेंगे 'असली लीडर तो यही है'

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2021 03:42 pm IST,  Updated : May 01, 2021 03:42 pm IST

लीडर वही होता है जो प्रेरित करना जानता है। नन्हें से इस पपी ने एक साथ इतने ज्यादा कुत्तों को लीड करके साबित कर दिया कि लीडरशिप क्या होती है।

cute puppy video- India TV Hindi
cute puppy video Image Source : TWITTER/@SUSANTANANDA3

जिस तरह इंसानों की दुनिया में लीडर होते हैं। उसी तरह जानवरो की दुनिया में भी लीडर होते हैं। लीडर का मतलब जरूरी नहीं कि वो रौबीला और ऊंचा बोलने वाला हो। लीडर कोई भी हो सकता है। वो एक नन्हा सा पपी भी हो सकता है बस जरूरत है कि लोग उसकी बात को सुनते और समझते हों। असली लीडर वही होता है जो लोगो के आगे नहीं उनके पीछे चले और उनको आगे बढ़ाए। 

इसी तरह एक नन्हे से पपी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसके पीछे पीछे एक साथ दर्जनों खूंखार कुत्ते एक साथ दौड़ लगा देते हैं। बस यहां पेंच इतना है कि खुद पपी को नहीं पता कि कुत्ते उसका पीछा कर रहे हैं या उसके पीछे चल रहे हैं। 

इसे भारतीय वन सेवा में कार्यरत सुसांत नन्दा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। सुसांत ने कैप्शन में लिखा है - लीडर होने में यह पता नहीं चलता कि आपको फॉलो किया जा रहा है या पीछा किया जा रहा है।

इस कंफ्यूज पपी को देखकर लगता है कि जैसे वो बहुत जोश खरोश से कुत्तों को बुला रहा है। लेकिन जब कुत्तों की फौज आ जाती है। इन कुत्तों की भागदौड़ में बेचारा पपी साइड हो जाता है। और फिर वीडियो के अंत में दिखता है कि सबसे पहले भागने वाला पपी सबसे पीछे भाग रहा होता है। 

जानवरों की दुनिया की ये बातें कई तरह के पशु व्यवहार को समझाती है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस क्यूट से पपी के व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा है - ये पपी वास्तव में लीडर है, ये न केवल लीड कर रहा है, बल्कि पीछे रहकर ये भी चैक कर रहा कि कोई पीछे रह तो नहीं गया। 

एक यूजर ने लिखा है कि - नन्हां पपी ही असली लीडर है, तभी तो साइज में अपने से दुगने कुत्तों को भी हिम्मत से बुला रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।