1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video Viral: हिसाब किताब की चिल्लम-चिल्ली का ये वीडियो देख चकरा जाएगा सिर, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे इंसाफ की मांग

Video Viral: हिसाब किताब की चिल्लम-चिल्ली का ये वीडियो देख चकरा जाएगा सिर, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे इंसाफ की मांग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 02, 2020 05:25 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 05:29 pm IST

हिसाब-किताब की चिल्लम-चिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ तो लोग इंसाफ की मांग करने लगे। यहां तक कि ट्विटर पर #JusticeForKaku भी ट्रेंड करने लगा।

Viral Picture- India TV Hindi
Viral Picture Image Source : TWITTER/DAAKTARNI

कभी कभी पैसे रुपयों का हिसाब-किताब में थोड़ा भी इधर उधर हो जाए या फिर किसी को समझाना पड़े तो दिमाग चकरा जाता है। हिसाब-किताब की ऐसी ही चिल्लम-चिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ तो लोग इंसाफ की मांग करने लगे। यहां तक कि ट्विटर पर #JusticeForKaku भी ट्रेंड करने लगा। 

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है। तो हम आपको बता दें कि ये पूरा मामला घर में काम कराने वाली हेल्पर और उसके मालिक के बीच का है। वीडियो में घर के कामों में मदद कराने वाली महिला अपनी सैलरी को लेकर बहस कर रही है। वो जिसके घर में काम कर रही है उससे कह रही है कि उसने उसे पूरी सैलरी नहीं दी जबकि लड़का समझा रहा है कि उसने उसे पूरी सैलरी दे दी। इन दोनों की इसी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है जिसके बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

इस वीडियो में एक लड़का घर के काम में मदद कराने वाली मराठी महिला से उसके महीने की सैलरी का हिसाब किताब कर रहा है। महिला की एक महीने की सैलरी 1800 रुपये हैं। लड़का महिला से कह रहा है कि उसने 500 के तीन नोट, 200 का एक नोट और फिर 100 का एक नोट दिया था। वीडियो में लड़का महिला को समझाने की कोशिश कर रहा है कुल मिलाकर 1800 रुपये हो गए लेकिन महिला लगातार बहस कर रही है और बिल्कुल भी समझ नहीं पा रही। 

वीडियो में लड़का महिला के कैलकुलेटर से भी समझाने की कोशिश करता नजर आया लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी हुई है। जब ये वीडियो ऑनलाइन पोस्ट हुआ तो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया। हर कोई इस वीडियो को देखकर अलग अलग रिएक्ट कर रहा है। कुछ लोग महिला को गणित सिखाने की बात रहे हैं तो वहीं कुछ 1800 रुपये का नोट भी होना चाहिए ये अपील कर रहे हैं। 

महिला और इस लड़के के वीडियो को डॉक्टरनी नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया। ट्वीट करते हुए लिखा- 'इन लड़कों ने महिला को 1800 रुपये दे दिए हैं लेकिन वो कह रही है कि उसे केवल 1500 और 300 रुपये ही मिले हैं।' 

इस वीडियो के वायरल होते ही माही नाम की एक यूजर ने 1800 रुपये के नोट को लॉन्च करने की मांग की। माही ने ट्वीट में लिखा- 'इसे ये नोट दे दो।' 

प्रतीक्षा नाम के यूजर ने कुछ महान गणितज्ञ की तस्वीर को शेयर किया है जिसमें घर के काम में मदद करने वाली इस महिला की भी तस्वीर है। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए प्रतीक्षा ने लिखा- 'दुनिया के कुछ महान गणितज्ञ। #JusticeForKaku' 

वहीं अपूर्व नाम के यूजर ने इस सवाल को लेकर केबीसी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्वीट की। इस तस्वीर में दिखाया गया है कि बिग बी इस सवाल को लोगों से पूछ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।