1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी के स्टेज पर दूल्हे की इस हरकत से लोट पोट हो गई दुल्हन, यूजर बोले: 'बस ऐसी ही बीवी चाहिए'

शादी के स्टेज पर दूल्हे की इस हरकत से लोट पोट हो गई दुल्हन, यूजर बोले: 'बस ऐसी ही बीवी चाहिए'

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2021 10:39 am IST,  Updated : Feb 06, 2021 10:44 am IST

शादी की स्टेज पर दूल्हे की जलन देखकर कर दुल्हन दुखी होने की बजाय ऐसे लोट पोट होकर हंसी कि क्या कहने। यूजर इस दुल्हन को देखकर खुश हो गए हैं। आप भी देखिए क्या किया दुल्हन ने।

wedding prank- India TV Hindi
wedding prank Image Source : TWITTER/EASE2EASE

शादी ऐसा मौका है जब जमकर मौज मस्ती होती है, खूब चकाचौंध खाना पीना और फोटोबाजी होती है। ऐसे में सबसे ज्यादा फोटो खींचे जाते हैं दुल्हा औऱ दुल्हन के। अरे भाई, उनका ये दिन यादगार जो बनता है। लेकिन शादी के स्टेज पर ऐसे ही यादगार फोटो खींच रहे फोटोग्राफर को दूल्हे के गुस्से का सामना करना पड़ा तो हुआ कुछ ऐसा कि दूसरों के लिए भी यादगार बन गया।

इसे जरूर पढ़ डालिए -Viral Video : रेस शुरू होते ही लड़खड़ा कर गिर पड़ा खिलाड़ी, फिर जो हुआ..देखकर कहेंगे : 'असली बाजीगर'

शादी के स्टेज पर फोटोग्राफर की हरकत से नाराज दूल्हे ने मारे जलन के ऐसी हरकत कर डाली कि छुई मुई सी दिखने वाली दुल्हन भी फैल कर हंसने लगी, इतना कि वो लोट पोट हो गई। अब यूजर कह रहे हैं कि लड़की पागल है।

ट्विटर पर ये हंसोड़ वीडियो रेणुका मोहन नामक यूजर ने Ease2Ease अकाउंट से पोस्ट किया है। इस वीडियो का कैप्शन देते हुए रेणुका ने लिखा है - आई जस्ट लव दिस ब्राइड! 

इस वीडियो में वरमाला से पहले कपल के फोटो खींचे जा रहे हैं। नासमझ सा दिख रहा फोटोग्राफर बार बार दुल्हन की ठोड़ी छूकर उसे सही पोज देने को कह रहा है। तब एक तरफ खड़े दूल्हे को फोटोग्राफर का बार बार दुल्हन को छूना इस कदर नागवार गुजरता है कि वो फोटोग्राफर की पीठ पर धौल जमा देता है। 

इसे अब तक नहीं पढ़ा क्या - Viral: 'लड़की पर भरोसा कर पहाड़ से कूदने को बेताब लड़का', Photo देखकर यूजर बोले: कभी तो दिमाग इस्तेमाल करो

दूल्हे की इस जलन को देखकर दुल्हन स्टेज पर ही हंस हंस कर पागल हो रही है। वहीं फोटोग्राफर को भी समझ नहीं आया और वो इस मजाक में शामिल होकर हंसने लगा है। लेकिन वीडियो का असली नजारा तो दुल्हन की हंसी बना है। वो लाज हया, झुई मुई की अदा छोड़ बैठकर हाथ मार मार कर हंस रही है। 

कुछ ही घंटों पहले पोस्ट हुआ ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तीस हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है और 800 बार इसे रिट्वीट किया जा चुका है। 

इसे भी पढ़िए - Viral Pic: इस फोटो ने सोशल मीडिया को कर डाला कंफ्यूज, समझने में सुन्न हो जाएगा दिमाग

इस वीडियो को कोट ट्वीट करते हुए एक यूजर ने कैप्शन दिया है - लड़की पागल है पागल है।

एक यूजर तो स्टेज पर दुल्हन की हंसी को देखकर लिखता है - बस ऐसी ही वाइफ चाहिए, इससे थोड़ा कम हंसेगी तो भी चलेगा। 

comments
Image Source : TWITTER COMMENTScomments

हालांकि कुछ यूजर ये भी कह रहे हैं कि ये दरअसल दूल्हे के साथ प्रेंक था और दुल्हन के साथ फोटोग्राफर भी मिला हुआ था। 

एक यूजर लिखता है - दुल्हन को धन्यवाद कि स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया, कैमरामैन को भी बुरा फील नहीं होने दिया।

एक यूजर ने लिखा है - कमाल की दुल्हन, जहां टेंशन हो जाती, उसकी हंसी ने संभाल लिया।

एक यूजर ने लिखा है - दूल्हे का इन्सिक्योरिटी लेवल तो देखो।

ये शानदार खबरें छूट तो नहीं गई - 

बेजुबान को गोली मारते ही इस शख्स को यूं मिला कर्म का फल, Video देखकर यूजर बोले: इंस्टेंट फल का जमाना है भई!

दुनिया की सबसे 'कंजूस लड़की' जिसने बदल डाली है 'मक्खी चूस' की परिभाषा, पढ़कर हैरत में पड़ जाएंगे

इस शख्स ने माथे पर पिरोया 175 करोड़ का हीरा, यूजर बोले: 'भगवान तुम्हारे सिर को बचाए'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।