1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: जंगल सफारी में खुली बस के अंदर घुसा शेर, देखकर कमजोर दिल वालों के छूट जाएंगे पसीने

Video: जंगल सफारी में खुली बस के अंदर घुसा शेर, देखकर कमजोर दिल वालों के छूट जाएंगे पसीने

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2021 11:50 am IST,  Updated : Jun 03, 2021 01:46 pm IST

जंगल में शेर को देखकर अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे लोगों की जीप में घुस आया शेर तो क्या हुआ?

lion in Jungle safari jeep- India TV Hindi
lion in Jungle safari jeep Image Source : TWITTER/@UNEXPLAINED

जंगल घूमने का शौक जो लोग रखते हैं वो जानते हैं कि वहां खतरा है। फिर भी रोमांच के दीवाने जंगल सफारी का लुत्फ लेते हैं। कई बार खुली जीप और बस में भी जंगल की सैर की जाती है। लेकिन ऐसी ही खुली बस या जीप में अगर शेर घुस आए तो क्या होगा। 

एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर एकबारगी तो लोगों की चीख निकल गई। इस खौफनाक वीडियो को देखकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं लेकिन वीडियो काफी मजेदार है इसलिए इसे लगातार देखा जा रहा है। 

इस वीडियो को ट्विटर पर Unexplained नामक चैनल पर शेयर किया गया है। इसे कैप्शन दिया गया है - वाइल्ड लाइफ का नया एक्सपीरिएंस। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी वाइल्ड लाइफ एरिया में एक खुली जीप में पर्यटक जा रहे हैं। अचानक सामने से शेर आता दिखता है। तेजी से आता हुआ शेर जीप में घुस जाता है और अंदर बैठे लोगों पर चढ़ जाता है। इसे देखकर वीडियो देखने वाले कमजोर आदमी को तो हार्ट अटैक आ जाए लेकिन जीप में बैठे लोग डरने की बजाय उस शेर को दुलारते दिखते हैं। 

इससे पता चलता है कि शेर ट्रेंड यानी प्रशिक्षत है और वो इन लोगों को जानता है, शायद ये वाइल्ड लाइफ के ही केयर टेकर या कर्मचारी हैं। 

इस वीडियो को अब तक चालीस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसे लगातार शेयर किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।