Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: वैक्सीन लगवाने गई लड़की इन्जेक्शन देख कर हुई हैरान, वायरल हुआ वीडियो

Viral: वैक्सीन लगवाने गई लड़की इन्जेक्शन देख कर हुई हैरान, वायरल हुआ वीडियो

कोरोना वैक्सीन के लिए राज्य सरकारों की मांगों में तेजी के बाद 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। वैक्सीन लगवाने के दौरान की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : May 05, 2021 07:33 pm IST, Updated : May 05, 2021 07:49 pm IST
Vaccine - India TV Hindi
Image Source : TWITTER/LOGICAL THINKER  Viral: वैक्सीन लगवाने गई लड़की इन्जेक्शन देख कर हुई हैरान, बोली - एक बार मम्मी से बात कर सकती हूं?

कोरोना वैक्सीन के लिए राज्य सरकारों की मांगों में तेजी के बाद 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। वैक्सीन लगवाने के दौरान की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक ताजा वीडियो अब वायरल हो गया है जिसमें एक लड़की को इंजेक्शन देखकर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, लड़की को वैक्सीनेशन के लिए कुर्सी पर बैठे देखा जा रहा है। नर्स के हाथ में एक इंजेक्शन है लेकिन लड़की घबराती हुई नजर है और एक मिनट रुकने के लिए कहती है। 

इस बीच, जो आदमी उसके साथ गया, उसने लड़की को पकड़ लिया और उसका मुंह बंद कर दिया। लड़की इसके बाद भी चिल्लाना शुरू कर देती है जिससे नर्स भी परेशान हो जाती है। जैसे ही नर्स इंजेक्शन के लिए आगे आती हैं, लड़की कहती है "कम से कम मैं मम्मी-मम्मी तो बोल सकती हूं"।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement