1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पत्नी ने पति को थमाई सब्जी की ऐसी लिस्ट जिसे देखने के बाद आपका भी सिर घूम जाएगा, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पत्नी ने पति को थमाई सब्जी की ऐसी लिस्ट जिसे देखने के बाद आपका भी सिर घूम जाएगा, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 22, 2023 07:59 pm IST,  Updated : Sep 22, 2023 07:59 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल कोई वीडियो नहीं बल्कि एक लिस्ट वायरल हो रही है। यह एक सब्जी की लिस्ट है जो पत्नी ने अपने पति को पकड़ाई है। इसे देखने के बाद हर किसी का दिमाग घूम गया है।

पत्नी ने थमाई सब्जी की ऐसी लिस्ट की दिमाग ही घूम जाए- India TV Hindi
पत्नी ने थमाई सब्जी की ऐसी लिस्ट की दिमाग ही घूम जाए Image Source : INSTAGRAM

किसी भी घर में पति-पत्नी के बीच झगड़ा होना बहुत ही आम बात है। ऐसा कोई घर नहीं होगा जिसमें पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक नहीं होता होगा। अगर आपने कभी नोटिस किया होगा तो आपको पता होगा कि अधिकतर लड़ाई सामान खरीदने को लेकर होता है। पत्नी अपने पति को बाजार से जो भी सामान लाने के लिए कहती है, उसमें से पति हमेशा कुछ ना कुछ भूल ही जाता है। अब इस बात को लेकर पत्नियां अपने पतियों से झगड़ती हैं कि आप मेरी बातों को ध्यान से नहीं सुनते हैं। लेकिन अभी सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हो रही है। यह लिस्ट सब्जी की है जो एक पत्नी ने अपने पति को दी है। इसमें जिस डिटेल में सब्जियों के बारे में लिखा है, उसे देखने के बाद आपका भी सिर घूम जाएगा।

आखिर ऐसा क्या है लिस्ट में?

सोशल मीडिया पर सब्जियों की एक लिस्ट वायरल हो रही है। इस लिस्ट को देखने के बाद आप भी अपना सिर पकड़कर बैठ जाएंगे। लिस्ट में सबसे पहली सब्जी टमाटर है। इसके साथ लिखा है कि टमाटर पीले-लाल होने चाहिए और कोई भी टमाटर फूटा हुआ नहीं होना चाहिए। इसके बाद प्याज की बारी आती है। पत्नी ने प्याज की तस्वीर बनाते हुए बताया है कि किस तरह के प्याज लाने हैं। इसी तरह आलू की भी पूरी डिटेल बताई गई है। लिस्ट में मिर्ची, पालक, भिंडी और मेथी के बारे में भी इसी तरह से डिटेल जानकारी दी गई है। लिस्ट के आखिर में पत्नी ने यह भी बताया है कि सब्जी किसी सब्जीवाले से लेकर आना है। यह अनोखा लिस्ट आप खुद देखें।

लोगों ने कही ये बातें

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर @trolls_official नाम के पेज ने शेयर किया है। इस लिस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, इसमें पूरी डिटेल तस्वीर के साथ प्वाइंट में जानकारी दी गई है। इस लिस्ट को देखने के बाद लोग कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाएं। एक बंदे ने लिखा- इस महिला को कोई अवार्ड दो। तो वहीं एक दूसरे बंदे ने लिखा- यह महिला अपने ऑफिस में अच्छे प्रेजेंटेशन बनाती होगी।

ये भी पढ़ें-

भाई इतनी जल्दी में कहां जाओगे, शख्स ने फाटक को तोड़ते हुए निकाली अपनी गाड़ी, वीडियो वायरल

सरकारी मेहरारू चाही: भाईसाहब हाथों में बैनर लेकर पत्नी की कर रहे हैं तलाश, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।