पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम विवादों से दूर ही रहते हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह गुस्से में अपना आपा खोते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा कुछ समय पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच में पाकिस्तान के मिली हार के बाद वह एक फैन के ऊपर गुस्सा होते हुए दिखाई दिए थे। खैर इस वीडियो में तो उनका यह रूप आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा।
Related Stories
बाबर आजम का गुस्सा सातवें आसमान पर
वीडियो में बाबार आजम ग्राउंड से बाहर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी दर्शकों में से कुछ लोग उन्हें जिम्बाबर, जिम्बाबर चिल्ला कर पुकार रहे हैं। यह सुनकर बाबर आजम का गुस्सा फूट पड़ता है और वह पीछे मुड़ कर उस शख्स की ओर देखने लगते हैं जो उन्हें जिम्बाबर, जिम्बाबर चिल्ला रहा था। इसके बाद वह उस शख्स को इशारा कर बुलाते हुए दिखते हैं लेकिन दर्शक लोग फिर भी नहीं मानते और बाबर आजम को जोर-जोर से चिल्ला कर जिम्बाबर, जिम्बाबर बुलाने लगते हैं। इस पर बाबर आजम का गुस्सा और भी सातवें आसमान पर चढ़ जाता है और वह उन दर्शकों की तरफ बॉटल उठाकर मारने का इशारा करते हैं।
वीडियो पर कमेंट कर लोग बाबर आजम के ले रहे मजे
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में वीडियो को पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान हो रहे एक मैच का बताया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 15 हजार लोगों ने देखा और 3 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर बाबर आजम के मजे ले रहे हैं। कई लोग बाबर आजम के इस रिएक्शन पर हंस रहे हैं और उन पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
आले रे आले मुंबई पुलिस... शहर के Real Heroes पर बना गाना सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें ये Video