भूपेंद्र जोगी नाम तो याद ही होगा। हां, इस बंदे को कोई कैसे भूल सकता है। सोशल मीडिया पर इस आदमी के एक वीडियो ने इतना बवाल मचाया कि लोग इनके साथ उस सीन को रिक्रिएट करने की चाहत में उनसे मिलने लगे। भूपेंद्र इतने वायरल हुए कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी उनके साथ इस सीन को कुछ अलग अंदाज में रिक्रिएट किया। भूपेंद्र जोगी अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल होने लगे। इस बार वो अपने पुराने वीडियो की वजह से नहीं बल्कि एक नए वीडियो की वजह से वायरल हो रहे हैं।
Related Stories
भूपेंद्र जोगी का नया वीडियो
सोशल मीडिया सेंसेशन भूपेंद्र जोगी का पुरान वायरल वीडियो तो आपको याद ही होगा। उस वायरल वीडियो में रिपोर्टर उनसे उनका नाम पूछता है। इसके जवाब में वो कहते हैं, भूपेंद्र जोगी। इसके बाद रिपोर्टर जब पूछता है कि US में कहां-कहां गए हैं, तो जवाब आता है कि बहुत जगह गया हूं। रिपोर्टर फिर पूछता है, नाम बताओ। सामने से इसका रिप्लाई आता है भूपेंद्र जोगी। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि हर किसी के जुबान पर इस शख्स का नाम चढ़ गया।
अब यह बंदा एक बार फिर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रिपोर्टर भूपेंद्र जोगी से पूछता है कि आप काम क्या करते हैं? इसके जवाब में भूपेंद्र जोगी कहते हैं कि, मार्केट में मेरी 'गवर्नमेंट' की शॉप है। इस बात पर रिपोर्टर हैरान हो जाते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने लिए जमकर मजे
इस वीडियो को सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sanki.log नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कमबैक होने लगा है धीरे-धीरे। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई सिर्फ MEME की भाषा बोलता है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई पाकिस्तानी गवर्नमेंट आपकी दुकान पर कितने में मिलेगी?
ये भी पढ़ें-
बाप रे बाप! स्लीपर कोच को लोगों ने बना दिया जनरल, छठ पर घर जाने वालों की भीड़ देख हिल जाएंगे आप