1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शराब का कुछ ज्यादा ही शौकीन था ये शख्स, 21 कॉकटेल पीने का मिला था चैलेंज, पर 12वें में ही...

शराब का कुछ ज्यादा ही शौकीन था ये शख्स, 21 कॉकटेल पीने का मिला था चैलेंज, पर 12वें में ही...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 29, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Jun 29, 2023 04:39 pm IST

इंग्लैंड के रहने वाले एक शख्स ने 21 कॉकटेल पीने का चैलेंज स्वीकार कर लिया जिसके बाद चुनौती को पूरा करते वक्त उसकी जान चली गई। शख्स छुट्टियां मनाने ब्रिटेन से जमैका आया था।

टिमोथी साउदर्न। (मृतक)- India TV Hindi
टिमोथी साउदर्न। (मृतक) Image Source : SOCIAL MEDIA

कई लोगों को शराब पीना इतना पसंद होता है कि वह किसी भी हालत में पीने से पीछे नहीं हटते। वह मर जाएंगे लेकिन शराब को नहीं छोड़ सकते। ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन के एक व्यक्ति के साथ। ये शख्स अपने परिवार के साथ इंग्लैंड से जमैका छुट्टी मनाने आया था। यहां पर उसने एक चुनौती स्वीकार कर ली लेकिन उसे यह नहीं मालूम था कि शायद यह उसके जीवन का अंतिम चैलेंज है। शख्स ने 21 कॉकटेल पीने की चुनौती को स्वीकार कर लिया। इसी चुनौती को पूरा करने में उसकी जान चली गई। 

जन्मदिन मना रही दो लड़कियों ने दिया था चैलेंज

शख्स का नाम टिमोथी साउदर्न था और वह 53 साल का था। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शख्स सेंट ऐन में रॉयल डिकैमेरॉन क्लब कैरेबियन बार में 21 कॉकटेल पीने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी। शख्स ने चैलेंज के तहत अभी 12 कॉकटेल ही पीए थे कि उसकी तबीयत खराब हो गई। चैलेंज को स्वीकार करने से पहले ही शख्स ने ऑलरेडी ब्रांडी और बीयर पी रखी थी। बाद में उसकी मुलाकात कनाडा का दो लड़कियों से हुआ जो अपना जन्मदिन मना रही थीं और टिमोथी साउदर्न ने यहीं पर 21 कॉकटेल पीने की चुनौती को स्वीकार कर लिया। 

परिजनों ने डेडबॉडी ले जाने के लिए जुटाया फंड

12 कॉकटेल पीने के बाद जब शख्स की तबीयत खराब हुई तब उसके परिजनों ने टिमोथी को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए होटल के कर्मचारियों से कहा। शख्स के एक रिश्तेदार ने बताया कि उसकी तबीयत इतनी ज्यादा खराब थी कि उसका दम घुट रहा था। वह लगातार उल्टियां किए जा रहा था। थोड़ी देर बाद होटल में एक नर्स आई जब उससे पूछा गया कि क्या टिमोथी को भर्ती करवाने के लिए कोई एम्बुलेंस आ रही है तो नर्स ने ना में जवाब दिया। जिसके बाद टिमोथी के शरीर का तापमान गिरते चला गया और उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि टिमोथी की बॉडी को वापस इंग्लैंड ले जाने के लिए एक फेसबुक पेज बनाया गया था ताकि कुछ चंदा इकट्ठा हो सके। टिमोथी का कोई भी बीमा कवर नहीं था।

ये भी पढ़ें:

पेश है मगरमच्छ के पैर वाला मसालेदार नूडल सूप, बहुत ही चाव से खाते हैं यहां के लोग

डेट पर बॉयफ्रेंड को बुलाया और पकाकर खिला दिया खुद का मांस, लड़की ने किया अजीबोगरीब खुलासा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।