1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हा-दुल्हन के डांस ने बदला शादी का नजारा, लोग बोले- 'दुल्हन से ज्यादा तो दूल्हा ही कमर हिला रहा है'

दूल्हा-दुल्हन के डांस ने बदला शादी का नजारा, लोग बोले- 'दुल्हन से ज्यादा तो दूल्हा ही कमर हिला रहा है'

 Published : Feb 23, 2023 12:21 pm IST,  Updated : Feb 23, 2023 12:21 pm IST

वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दूल्हा फुल मूड में डांस कर रहा होता है। और दुल्हन भी दूल्हे से कम नहीं है।

funny dance video of bride and groom- India TV Hindi
दुल्हन और दूल्हे का फनी डांस वीडियो Image Source : INSTAGRAM

आजकल सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के काफी फनी वीडियो देखने को मिल रहे हैं। कुछ वीडियो ऐसे मिल रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद लगता है कि क्या वाकई दूल्हा अपनी ही शादी में ऐसा कर सकता है? इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि दुल्हन भी दूल्हे का साथ दे रही है। वैसे तो आजकल शादियों में ये आम बात हो गई है लेकिन ये एक हद तक समझ में आता है यहां दूल्हा सारी हदें पार कर देता है. आप इस वायरल वीडियो को देखें, तो इसके बाद आपको पूरा मामला समझ में आ जाएगा।

दूल्हा और दुल्हन का डांस 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन नजर आ रहे हैं। दोनों एक भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं। दोनों इस तरह डांस करते हैं कि आसपास के लोगों को भूल जाते हैं। ससुराल में दूल्हे को डांस करते देख रिश्तेदार भी हैरान हो जाते हैं। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दूल्हा फुल मूड में डांस कर रहा होता है। और दुल्हन भी दूल्हे से कम नहीं है। दुल्हन भी दूल्हे के साथ खुब डांस करती है। भोजपुरी गाने पर दोनों का डांस काफी वायरल हो रहा है।

यूजर्स के फनी रिएक्शन 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को 40 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं एक लाख से अधिक वीडियो पर लाइक आ गया है। वीडियो पर इंस्टाग्राम क यूजर्स के फनी रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। कुछ कॉमेंट्स तो पढ़कर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। एक यूजर ने लिखा कि कम से कम दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। यहीं अच्छी बात है। एक यूजर ने लिखा कि दुल्हन से ज्यादा तो दूल्हा ही कमर हिला रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।