1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ग्वालियर में हिट एंड रन; रोड क्रॉस कर रहे बाइक सवार को कार ने उड़ाया, CCTV फुटेज हुआ वायरल

ग्वालियर में हिट एंड रन; रोड क्रॉस कर रहे बाइक सवार को कार ने उड़ाया, CCTV फुटेज हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 07, 2024 04:06 pm IST,  Updated : Jan 07, 2024 04:07 pm IST

ग्वालियर शहर में तेज वाहन चालकों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में एक हिट एंड रन का केस सामने आया। जहां एक बाइक सवार को कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया।

हादसे का CCTV फुटेज- India TV Hindi
हादसे का CCTV फुटेज Image Source : SOCIAL MEDIA

ग्वालियर में हिट एंड रन का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसका वीडियो पास में लगे CCTV में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के चिरवाई नाके की बताई जा रही है। वीडियो में बाइक सवार को एक कार वाला जोरदार टक्कर मारकर फरार होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है एक बाइक सवार हाईवे को पार करने के लिए खड़ा रहता है। जैसे ही उसे रास्ता साफ नजर आता है वह रोड क्रॉस करने लगता है लेकिन कयामत बनकर आई एक कार उस बाइक सवार को बीच सड़क पर टक्कर मार देती है। टक्कर लगने से बाइक सवार हवा में 3 फीट उछलकर जमीन पर गिरता है। टक्कर मारने के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो जाता है। बाइक सवार और उसके पीछे बैठा व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर ही पड़े रहते हैं। हादसे के बाद बाइक सवारों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Stories

कुछ दिन पहले भी हुई थी इस तरह की घटना

शहर में इससे पहले भी एक हिट एंड रन का मामला सामने आया था। जहां पेट्रोल पम्प से पेट्रोल भरवाकर रोड पार कर रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार चालक तुरंत ही फरार हो गया था। घटना ग्वालियर से झांसी की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर सिथौली के पास हुई थी। मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त पप्पू खान के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएएच भेंज दिया गया था।

ये भी पढ़ें:

Delhi Metro में मिला एक और नमूना, फटी जीन्स पहनकर 'टिंकू जिया' गाने पर किया डांस

आपके पास भी है गर्लफ्रेंड दुनिया को ऐसे बताएं, सिंगल लोगों को शानदार टिप्स दे रहा है ये बंदा, Video देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।