1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: दनादन मिसाइल दागे जा रहा था ईरान, इधर, जेरूसलम में डांस करते हुए कपल कर रहा था फुल एंजॉय

Video: दनादन मिसाइल दागे जा रहा था ईरान, इधर, जेरूसलम में डांस करते हुए कपल कर रहा था फुल एंजॉय

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Oct 04, 2024 11:28 am IST,  Updated : Oct 05, 2024 12:53 pm IST

ईरान जब इजरायल पर मिसाइलें दाग रहा था, तब एक कपल ऐसा भी था जो बॉम्ब शेल्टर के अंदर ही डांस करने लगा। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डांस करते हुए कपल- India TV Hindi
डांस करते हुए कपल Image Source : SOCIAL MEDIA

ईरान और इजरायल के बीच जंग जैसे हालात बन रहे हैं। 2 अक्तूबर को ईरान ने इजरायल के ऊपर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी। देश पर इतने बड़े हमले के बाद अब इजरायल भी ईरान को मुंहतोड़ जवाब देने को आतुर है। इस जंग भरे हालात में जहां लोग तनावपूर्ण जिंदगी बीता रहे हैं, वहीं एक कपल ने इस हालात में भी लोगों को खुश रहने का संदेश दिया। दरअसल, ईरान की तरफ से हो रही बमबारी के बीच बॉम्ब शेल्टर के अंदर फंसे एक नए शादीशुदा कपल ने डांस को इतना एंजॉय किया कि कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।   

कपल ने शादी वाले दिन किया बॉम्ब शेल्टर के अंदर डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल बॉम्ब शेल्टर में एक दूसरे के बांहों में बांहें डाल डांस कर रहा है और बॉम्ब शेल्टर में खड़े अन्य लोग बड़ी ही प्यार भरी निगाहों से उन्हें निहार रहे हैं। कपल को आप शादी के जोड़े में देख सकते हैं। उनके पहनावे को देख आप कह सकते हैं कि संभवत: इस कपल ने बमबारी से कुछ देर पहले ही शादी की होगी। तब तक देश पर हमला शुरू हो गया होगा। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Saul_Sadka नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसमें यूजर ने बताया है कि यह क्लिप इजरायल के जेरूसलम में बने एक बॉम्ब शेल्टर का है। जहां ऐसे तनावपूर्ण हालात के बीच भी यह नए-नवेले शादीशुदा जोड़े ने डांस कर अपने इस दिन को यादगार बनाया।

लोगों को पसंद आया ये वीडियो

46 सेकेंड के इस क्लिप को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और इसे दिल छू लेने वाला एक यादगार लम्हा बता रहे हैं। वहीं, कई लोग कपल के नए जीवन के खुशहाल होने की कामना कर रहे हैं। कई अन्य लोग भी इस वीडियो पर कमेंट कर कपल को उनके शादीशुदा जीवन के लिए बधाई दे रहे हैं। इस प्यारे से वीडियो को खबर लिखे जाने तक 23 लाख लोगों ने देखा और 30 हजार लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

यमराज का जिगरी निकला यह लड़का, व्यस्त सड़क पर दिखाए एक से एक खतरनाक स्टंट, Video में लोग गिरने का करते रहे इंतजार

बेंगलुरु में आसमान का हुआ सतरंगा, अद्भुत नजारे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।