1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. केदारनाथ में घोड़े-खच्चरों को सिगरेट पिलाने का Video वायरल, पुलिस ने खच्चर मालिक को किया गिरफ्तार

केदारनाथ में घोड़े-खच्चरों को सिगरेट पिलाने का Video वायरल, पुलिस ने खच्चर मालिक को किया गिरफ्तार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 30, 2023 07:07 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 07:07 pm IST

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के दौरान एक खच्चर को कथित तौर पर जबरन सिगरेट पिलाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

घोड़े को सिगरेट पिलाता हुआ शख्स।- India TV Hindi
घोड़े को सिगरेट पिलाता हुआ शख्स। Image Source : SOCIAL MEDIA

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दो युवकों द्वारा एक खच्चर को सिगरेट पिलाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग सकते में हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले में एक खच्चर के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। यह सिगरेट संभवत: गांजा से भरी हुई है जिसका धुआं बेजुबान जानवर को पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक ने कस कर खच्चर का मुंह और एक नथुना पकड़ा हुआ है, जबकि दूसरा व्यक्ति उसके दूसरे नथुने से उसे जबरदस्ती सिगरेट पिलाने का प्रयास कर रहा है।

यूजर्स ने की कार्रवाई की मांग

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने खच्चर और घोड़ों के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार करने वाले उनके संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का मानना है कि ऐसा जानवर को नशे में करने के लिए किया जा रहा है ताकि उससे और अधिक काम लिया जा सके। हिमालय स्थित केदारनाथ धाम तक जाने वाले पैदल रास्ते में श्रद्धालुओं और उनके सामान को ढोने के लिए घोड़े और खच्चरों का इस्तेमाल किया जाता है। 

वायरल वीडियो पर पुलिस ने की कार्रवाई

सोनप्रयाग पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि वीडियो की जांच करने पर रूद्रप्रयाग की जिला पुलिस ने पाया कि यह घटना हाल ही में 16 किलोमीटर लंबे पैदल रास्ते पर छोटी लिंचोली के पास स्थित थारू शिविर में हुई। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में खच्चर मालिक राकेश सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि रावत के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या सिगरेट में गांजा या इस प्रकार का कोई और नशीला पदार्थ भरा हुआ था, बलूनी ने कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है। इस वर्ष केदारनाथ यात्रा 25 अप्रैल को शुरू हुई थी और करीब दो माह की इस अवधि में पुलिस ने घोड़े-खच्चरों के प्रति क्रूरता के संबंध में 14 मामले दर्ज किए हैं। 

ये भी पढ़ें:

'गला सबका सूखता है, प्यास सबको लगती है', शख्स के हाथ में पानी का बॉटल देख दौड़ा चला आया शेर, गट-गटकर लगा पीने

Optical Illusion: इस तस्वीर में शेर के अलावा और कौन से जानवर नजर आ रहे हैं? तेज नजर वाले ही कर सकेंगे पहचान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।