1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जान प्यारी है तो ऐसा स्टंट बिल्कुल ना करें! अपनी आंख बंद करके गाड़ी चलाने लगा शख्स, दोस्त बता रहे थे Direction

जान प्यारी है तो ऐसा स्टंट बिल्कुल ना करें! अपनी आंख बंद करके गाड़ी चलाने लगा शख्स, दोस्त बता रहे थे Direction

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 09, 2024 09:02 pm IST,  Updated : Feb 09, 2024 09:22 pm IST

गाड़ी चलाते समय लड़के किस तरह का खतरा मोल लेते हैं, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

गाड़ी चलाते लापरवाही करने लगे लड़के- India TV Hindi
गाड़ी चलाते लापरवाही करने लगे लड़के Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर गाड़ी चलाते समय काफी ध्यान देना पड़ता है। अगर आप ध्यान नहीं देंगे तो किसी ना किसी हादसे का शिकार बन सकते हैं। मगर कुछ लोग होते हैं जो ड्राइविंग को मजाक समझते हैं और सड़क पर गाड़ी चलाते समय हंसी-मजाक करते हुए जाते हैं। सबसे ज्यादा लापरवाही लड़के करते हैं और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिख रहा है जो खतरनाक साबित हो सकता था।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि जो शख्स गाड़ी चला रहा होता है वो अचानक तीन तक गिनती गिनता है और अपनी आंखें बंद कर लेता है। इसके बाद गाड़ी में बैठे उसके दोस्त उसे बताते हैं कि उसे कब सीधा चलना है, कब थोड़ा सा लेफ्ट होना है और कब राइट साइड में गाड़ी को मोड़ना है। तभी मजाक में उसका दोस्त उसे यू-टर्न लेने के लिए कहता है। खैर थोड़ी देर बाद शख्स अपनी आंखें खोल लेता है और इसमें कोई हादसा नहीं होता है। मगर इस तरह गाड़ी चलाना खतरनाक साबित हो सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने वीडियो देखकर क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर whochiragarora नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मौत  को छूकर टक से वापस आए थे उस दिन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 59 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- किसी ने ध्यान दिया इन्होंने यह सब 70 किमी की रफ्तार पर किया। दूसरे यूजर ने लिखा- यमराज कह रहा होगा कि रास्ते में ही हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये मजाक नहीं है क्योंकि आपकी लापरवाही से पीछे वाले को दिक्कत आ सकती है।

ये भी पढ़ें-

पिछले 150 सालों में कितना बदला भारतीय रेलवे, वायरल Video देखकर पल भर में समझ जाएंगे आप

बस के बाद अब दिल्ली मेट्रो में पहुंचा सीट कब्जाने का यह कारगर तरीका, दो महिलाओं में हुई बहस, देखें Viral video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।