1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मैरिज मार्केट: वह बाजार जहां लोग खुद के लिए पति-पत्नी ढूंढने आते हैं, देखें ये Video

मैरिज मार्केट: वह बाजार जहां लोग खुद के लिए पति-पत्नी ढूंढने आते हैं, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 10, 2024 12:50 pm IST,  Updated : Mar 10, 2024 12:50 pm IST

एक शख्स ऐसे बाजार में पहुंच जाता है जहां पर लोग अपने लिए पति-पत्नी ढूंढने के लिए आए होते हैं। इस बाजार में कई लोग अपने बच्चों के लिए दूल्हा-दुल्हन की तलाश करने आते हैं।

मैरिज मार्केट में आए लोग।- India TV Hindi
मैरिज मार्केट में आए लोग। Image Source : SOCIAL MEDIA

लोग शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन मैरिज साइट पर ढूंढते हैं या फिर रिश्तेदारों का सहारा लिया जाता है। और भी कई तरीके हैं, मैरिज ब्यूरो भी शादियां करवाता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि लोग दूल्हा-दुल्हन ढूंढने के लिए किसी बाजार में जा रहे हो। आज तक आपने कपड़ों का बाजार, सब्जी बाजार और कई तरह के मार्केट्स के बारे में सुना होगा लेकिन आज तक आपने ऐसी मार्केट के बारे में बिल्कुल भी नहीं सुना होगा जहां लोग अपने लिए पति-पत्नी ढूंढने आते हैं। जी हां, चीन में एक ऐसी ही मार्केट है जहां दूल्हे और दुल्हन बिकते हैं। 

Related Stories

पति-पत्नी ढूंढने के लिए बाजार पहुंचे लोग

इस मार्केट का वीडियो एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- चीन के शंघाई में बीवी ढूंढ रहा हूं। वीडियो शेयर करने वाले शख्स का नाम हैरी जगार्ड है। वीडियो में ये दिख रहा है कि हैरी चीन के संघाई के मैरिज मार्केट में आए हुए हैं। मार्केट में माता-पिता, दादा-दादी अपने बच्चों के लिए पति-पत्नी तलाश रहे हैं। जो लोग मार्केट में बिकने को तैयार हैं वह एक तख्ती पर अपनी क्वालिफिकेशन लिखकर हाथ में लिए खड़े है। हैरी मार्केट में जिम नाम का एक शख्स से मिलते हैं, जिससे वह अपने लिए दुल्हन ढूंढने को कहते हैं। जिम हैरी से कहते हैं कि वह भी उस मार्केट में दुल्हन ढूंढने के लिए ही आए हैं।  

जब दुल्हन खोजने निकल पड़ा ब्लॉगर

वीडियो में एक शख्स हैरी को देखते ही उनको वहां से जाने का इशारा करता है। इसके बाद हैरी कुछ लड़कियों से मिलते हैं, जिनसे जिम पूछते हैं कि हैरी के बारे में उनका क्या ख्याल है। लड़कियां सुनते ही हैरी को मना कर देती हैं। फिर हैरी निराश होकर एक और शख्स के पास पहुंचते हैं। शख्स उनसे पूछता है कि वह कहां से हैं। हैरी बताते हैं कि वे यूनाइटेड स्टेट्स से हैं। हैरी शख्स को बताता है कि वह यहां पर अपने लिए बीवी की तलाश में आए हुए हैं। यह सुन शख्स हंसने लगता है और उन्हें गुड लक बोलता है। 

ये भी पढ़ें:

भारत की पहली AI रोबोट टीचर, साड़ी पहने-बालों में जुड़ा किए बच्चों को पढ़ाने पहुंची स्कूल

गजब की है ये दाल जिसमें लगाते हैं 24 कैरेट गोल्ड का तड़का, दुनिया में सबसे महंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।