1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "जो यात्री चांद पर गए उनको सलाम", चंद्रयान-3 पर ये क्या बोल गए मंत्री जी, Video देखें

"जो यात्री चांद पर गए उनको सलाम", चंद्रयान-3 पर ये क्या बोल गए मंत्री जी, Video देखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 24, 2023 10:25 am IST,  Updated : Aug 24, 2023 10:25 am IST

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना ने अपने बयान से अपनी फजीहत करवा ली। मंत्री के अजीबो-गरीब बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

अशोक चांदना- India TV Hindi
अशोक चांदना Image Source : SOCIAL MEDIA

चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंड कर चुका है। पूरे देश-दुनिया भर के लोग ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं। हांलाकि आप सबको पता होगा कि यह मून मिशन मानवरहित था। लेकिन इस मसले पर कुछ हटकर बयान दे गए राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना जी। जिसके बाद उनकी खूब फजीहत हुई और अब सोशल मीडिया पर अशोक चांदना को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Related Stories

नहीं, नहीं! ये क्या बोल रहे है मंत्री जी

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जब मीडिया वाले अशोक चांदना जी के पास पहुंचे और उनसे चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग होने पर कुछ कहने को कहा तो मंत्री जी ने कहा- "हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई, जो भी यात्री गए हमारे, मैं उन्हें सलाम करता हूं। हमारा देश एक कदम और साइंस और स्पेस रिसर्च में आगे बढ़ा है। उसके लिए मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।"

ट्रोल हो गए मंत्री जी

अब अशोक चांदना के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब चुटकी ले रहे हैं। तमाम लोगों ने कमेंट कर राजस्थान के खेल मंत्री के खूब मजे लिए। एक यूजर ने कहा- मैं आपको सलाम करता हूं। दूसरे ने कहा- हमारे ज्ञान में वृद्धी करने के लिए मंत्री जी को धन्यवाद। तीसरे ने लिखा- ऐसे नेताओं के हाथों में हमारे देश का भविष्य कब तक रहेगा। इस वीडियो को सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को @MeghUpdates नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 18 लाख लोगों ने देखा और 17 हजार लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

ओवरटेक करने के चक्कर में कार चालक ने गंवाई अपनी जान, टक्कर होते ही गाड़ी के उड़ गए परखच्चे

साइकिल से चांद तक का सफर, चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर, लोग बोले- 'जय हो'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।